411 REFERENCE · Wikipedia
प्रीतिश नन्दी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
प्रीतिश नन्दी (Pritish Nandy) (जन्म- १५ जनवरी १९५१) एक पत्रकार, कवि, राजनेता एवं दूरदर्शन-व्यक्तित्व हैं। सम्प्रति वह भारत् के ऊपरी सदन राज्य सभा के सदस्य हैं। उन्होने अनेकों काव्य रचनाओं का पल्लवन किया है तथा बांग्ला से अंग्रेजी में अनेकों कविताओं का अनुवाद भी किया है।
प्रारम्भिक जीवन
प्रीतिश नंदी का जन्म बिहार राज्य के भागलपुर में हुआ था। उनकी माता जी का नाम प्रफुल्ल नलिनी नंदी तथा पिता जी का नाम सतीश चन्द्र नन्दी है। उनकी शिक्षा ला मार्टिनीअर कॉलेज, कोलकाता (La Martiniere College) में हुई। थोड़े समय के लिये उन्होने प्रेसिडेंसी कॉलेज, कोलकाता में भी अध्ययन किया। उनकी माता जी ला मार्टिनीअर कॉलेज में शिक्षिका थीं जो स्वतंत्रता के बाद उसी कालेज की उप-प्रधानाध्यापिका बनीं।
बाहरी कड़ियाँ
Pritish Nandy Communications
Writer's Workshop India
श्रेणी:भारतीय पत्रकार