Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

2025 में इबेरिया प्रायद्वीप का विद्युत् विच्छेद

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|मैड्रिड में विद्युत् विच्छेद के दौरान बंद मेट्रो स्टेशन सोमवार 28 अप्रैल 2025 को 12:33 मध्य यूरोपीय ग्रीष्मसमय (10:33 UTC) पर इबेरिया प्रायद्वीप में बिजली की भारी कटौती हुई जिससे मुख्य भूमि पुर्तगाल और प्रायद्वीपीय स्पेन प्रभावित हुए। यहाँ प्रायद्वीप के ज़्यादातर हिस्सों में लगभग दस घंटे और कुछ इलाकों में उससे भी ज़्यादा समय तक बिजली गायब रही। विद्युत् विच्छेद की वजह से दूरसंचार, परिवहन प्रणाली और आपातकालीन सेवाएं जैसे ज़रूरी क्षेत्रों में बहुत मुश्किलें आईं। स्पेन में कम से कम सात और पुर्तगाल में एक व्यक्ति की मौत मोमबत्ती की आग या जनरेटर के धुएं जैसी बिजली कटौती से जुड़ी वजहों से हुई होगी।AGENCIAS RTVE es / Las autoridades investigan la vinculación de la muertes en Galicia y Madrid de siete personas con el gran apagón https://www.rtve.es/noticias/20250429/muerto-heridos-gran-apagon-electrico-investigan/16559113.shtml RTVE.es 23 जून 2026 es 29 अप्रैल 2025 अंडोरा के आस-पास के क्षेत्रों और दक्षिण-पश्चिमी फ़्रांस के कुछ हिस्सों में कुछ सेकंड या मिनटों तक मामूली बिजली कटौती हुई।Spain, Portugal and parts of France hit by massive power outage https://www.euronews.com/my-europe/2025/04/28/spain-portugal-and-parts-of-france-hit-by-massive-power-outage www.euronews.com 23 जून 2026 प्रभाव स्पेन की ट्रेन संचालक कंपनी रेनफे ने कहा कि बिजली जाने की वजह से सभी ट्रेनें रुक गई थीं। रेल और भूमिगत प्रणालियों में फंसे लगभग 35,000 यात्रियों को बचाया गया।Power returns to Spain and Portugal. The outage's cause remains a mystery https://apnews.com/article/spain-portugal-power-outage-electicity-533832bb4ceae92eaa68c23dc0b5db18 AP News 24 जून 2026 en 29 अप्रैल 2025 पुर्तगाल में विद्युत् विच्छेद की वजह से अधिकांश बुनियादी सेवाओं को चालू नहीं किया जिसमें स्टोर, सुपरमार्केट, फ़ार्मेसी और इलेक्ट्रॉनिक भुगतान प्रणाली शामिल थे। अस्पतालों में शल्य चिकित्सा जारी रखने के लिए जनरेटर का सहारा लिया गया। ट्रैफिक लाइट और परिवहन प्रणाली बंद हो गए जिससे सड़क दुर्घटनाएं हुईं। ट्रैफिक की समस्याओं से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया। मोबाइल नेटवर्क खासकर वॉयस कॉल और डेटा सेवाओं में भी भारी दिक्कतें आईं। रेलवे संकेतक की समस्याओं के कारण कम्यूटर रेल और रैपिड ट्रांसिट सेवाएं रोक दी गईं और ट्रेनों को खाली कराया गया। इन्हें भी देखें विद्युत् विच्छेद सन्दर्भ श्रेणी:विद्युत शक्ति श्रेणी:दुर्घटनाएँ