411 REFERENCE · Wikipedia
रणबीर दण्ड संहिता
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
श्रोत - द हिन्दू
250px|thumb|right|महाराज रणबीर सिंह, जम्मू और कश्मीर के महाराज
जम्मू एवं कश्मीर राज्य रणबीर दंड संहिता(साधारण शब्दों में रणबीर दंड संहिता या रणबीर आचार संहिता''') भारत के पूर्व जम्मू एवं कश्मीर राज्य में पूर्वतः लागू अपराध एवं दंड संहिता थी। वर्ष २०१९ तक, बाकि के भारत के उलट जम्मू-कश्मीर पर भारतीय दंड संहिता नहीं रणबीर दंड संहिता आव्रत थी क्योंकि भारतीय संविधान की धारा ३७० की बिंदुओं के तहत भारतीय दंड संहिता(आईपीसी) जम्मू-कश्मीर राज्य पर आधिपत्य नहीं किया जा सकता था। 5 अगस्त 2019 को भारतीय संविधान के अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को भंग करने के लिए संसद द्वारा जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक पारित करने के बाद इसे हटा दिया गया। इस अधिनियम द्वारा जम्मू और कश्मीर राज्य को विभाजित कर लद्दाख के संग एक अलग केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया तथा भारतीय संविधान भी इस पूरे क्षेत्र में लागू हो गया। इस प्रकार रणबीर दंड संहिता भंग कर दी गई और क्षेत्र में भारतीय दंड संहिता लागू हो गई।
यह दंड संहिता जम्मू-कश्मीर में ब्रिटीश काल के समय से थी, अर्थात् तब से, जब जम्मू कश्मीर एक स्वतंत्र रियासत था। इसका कार्यान्वयन १९३२ में हुआ था। इस प्रक्रिया को तब अवगत कराया गया था जब यहाँ डोगरा राजवंश का शासन था और महाराज रणबीर सिंह शासक थे। रणबीर आचार संहिता आईपीसी के पदों के आधार पर ही बनाया गया है जिसे थॉमस बैबिंटन मैकाॅले ने रचित किया था।Lal Kalla Krishan The Literary Heritage of Kashmir Mittal Publications Jammu and Kashmir 75 http://books.google.co.in/books?id=mzozRa9wJ9kC&pg=PA75&lpg=PA75&dq=ranbir+penal+code+maharaja+ranbir+singh&source=bl&ots=6yB1cN0cL0&sig=dOkzZdp6_SNGp5_EX0e220oIGIA&hl=en&sa=X&ei=qgocVMnYOYLhuQSikILABQ&ved=0CDsQ6AEwBQ#v=onepage&q=ranbir%20penal%20code%20maharaja%20ranbir%20singh&f=false 19 September 2014 https://web.archive.org/web/20141027164300/http://books.google.co.in/books?id=mzozRa9wJ9kC&pg=PA75&lpg=PA75&dq=ranbir+penal+code+maharaja+ranbir+singh&source=bl&ots=6yB1cN0cL0&sig=dOkzZdp6_SNGp5_EX0e220oIGIA&hl=en&sa=X&ei=qgocVMnYOYLhuQSikILABQ&ved=0CDsQ6AEwBQ#v=onepage&q=ranbir%20penal%20code%20maharaja%20ranbir%20singh&f=false 27 अक्तूबर 2014 liveSingh Bhim Bitter realities of political history of J&K http://www.vijayvaani.com/ArticleDisplay.aspx?aid=1076 vijayvaani.com 19 September 2014 6 February 2010 https://web.archive.org/web/20150930064210/http://www.vijayvaani.com/ArticleDisplay.aspx?aid=1076 30 सितंबर 2015 deadPasayat Arijit Kunti Devi vs Som Raj And Ors on 23 September, 2004 http://www.indiankanoon.org/doc/648736/ Supreme Court of India 19 September 2014 https://web.archive.org/web/20150929160837/http://indiankanoon.org/doc/648736/ 29 सितंबर, 2015 live
भारतीय दंड संहिता एवं रणबीर दंड संहिता का तुलनात्मक अध्ययन
भारतीय दंड संहिता में व्याख्यित वह मुद्दे जो रणबीर दंड संहिता में नहीं थे
आईपीसी की धारा 4 कंप्यूटर द्वारा किये गए अपराधों का भी व्याख्यित एवं संबोधिन करती है, लेकिन रणबीर दंड संहिता में इसका कोई बोध नहीं था।
आईपीसी की धारा 153 CAA सार्वजनिक सभाओं या जमावड़ों के दौरान जानबूझकर शस्त्र लाने को दंडनीय अपराध मानती है, हालांकि रणबीर आचार संहिता में इस महत्वपूर्ण विषय का उदबोधन नहीं था।
आईपीसी की धारा 195 A के तहत अगर कोई किसी को झूठी गवाही या बयान देने के लिये प्रताड़ित करता था तो वह दण्ड के हकदार हैं, रणबीर दंड संहिता में इस संबंध में कोई निर्देश नहीं मिलते थां।
आईपीसी की धारा 281 के तहत जो व्यक्ति किसी नाविकों को प्रकाश, निशान या पेरक में काम आने वाले पहियों से गुमराह करता था तो वह सजा का हकदार है, हालांकि रणबीर दंड संहिता में ऐसा कुछ भी नहीं मिलता।
भारतीय दंड संहिता की धारा 304 B, दहेज के कारण होने वाली मौतों से संबंधित है, लेकिन रणबीर दंड संहिता में इसका कोई उल्लेख नहीं था।
रणबीर आचार दंड विधान की धारा 303 हर हालत में कैद जीवन गुजार रहे खूनी मौत का समर्थक था, इसमें हत्या विश्लेषण कोई गुंजाइश नहीं। इसलिए इसे हटाने की मांग की गई थी।
रणबीर दंड संहिता की धारा 190 के तहत सरकार ऐसे किसी भी व्यक्ति को सज़ा दे सकती थी जो ऐसी सामग्री प्रकाशित या वितरित करे जिसे सरकार द्वारा अमान्य या ज़ब्त किया गया हो। इस मामले में अपराध का निर्धारण करने का अधिकार मुख्यमंत्री का था। इस विशेष धारा द्वारा पत्रकारिता, सोच और विचार, व्यक्त की स्वतंत्रता बुरी तरह से प्रभावित होती था। https://www.academia.edu/10757264/difference_between_Ranbir_penal_code_and_Indian_penal_code Differences between RPC & IPC 7 अक्तूबर 2015 https://web.archive.org/web/20151002001008/http://www.academia.edu/10757264/difference_between_Ranbir_penal_code_and_Indian_penal_code 2 अक्तूबर 2015 live
रणबीर दंड संहिता में व्याख्यित वह मुद्दे जो भारतीय दंड संहिता में नहीं थे
रणबीर दंड संहिता की धारा 167 A के मुताबिक़ जो भी सरकारी कर्मचारी किसी ठेकेदार को उसके नाकरदा काम के लिए भुगतान स्वीकार करते थे, वह कानूनी तौर पर सज़ा के हक़दार थे। रिश्वतखोरी से जुड़ी यह महत्वपूर्ण धारा आईपीसी में मौजूद नहीं है।
रणबीर दंड विधान की धारा 420 A सरकार और सक्षम अधिकारी अथवा प्राधीकरण की ओर से किसी समझौते में छल अथवा धोखाधड़ी की सज़ा का निर्धारण करती थी। ऐसा स्पष्ट व्याकरण आईपीसी में नहीं है।
रणबीर दंड संहिता की धारा 204 A साक्ष्य मिटाने या बिगाड़ने की सज़ा का स्पष्ट निर्धारण करती थी। इस विषय पर ऐसी स्पष्टीकरण आईपीसी में नहीं है।
रणबीर दंड संहिता की धारा 21 सार्वजनिक नौकरी का दायरा व्याख्यित करती थी जबकि भारतीय दंड संहिता में इसका दायरा सीमित है।
रणबीर दंड संहिता का समापन
जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019
5 अगस्त 2019 को भारतीय संविधान के अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को भंग करने के लिए संसद द्वारा जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक पारित करने के बाद अब इसे हटा दिया गया। भारत का संविधान जो जम्मू-कश्मीर को छोड़कर शेष भारत पर लागू था, वह लागू हो गया। साथ ही इस विधेयक के संसद में पारित होने के बाद जम्मू और कश्मीर को द्विभाजित कर लद्दाख के साथ एक अलग केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया था। https://www.zeebiz.com/india/video-gallery-jammu-kashmir-reorganisation-bill-passed-in-rajya-sabha-107579 Jammu & Kashmir Reorganisation Bill passed in Rajya Sabha 5 August 2019 18 मई 2020 https://web.archive.org/web/20200511182715/https://www.zeebiz.com/india/video-gallery-jammu-kashmir-reorganisation-bill-passed-in-rajya-sabha-107579 11 मई 2020 deadhttps://www.business-standard.com/article/current-affairs/jammu-and-kashmir-news-live-updates-narendra-modi-speech-in-lok-sabha-on-article-370-35a-jammu-and-kashmir-reorganisation-bill-ladakh-mufti-omar-abdullah-arrested-119080600104_1.html Kashmir debate LIVE: LS passes Bill reorganising Jammu and Kashmir 6 August 2019 18 मई 2020 https://web.archive.org/web/20200512051942/https://www.business-standard.com/article/current-affairs/jammu-and-kashmir-news-live-updates-narendra-modi-speech-in-lok-sabha-on-article-370-35a-jammu-and-kashmir-reorganisation-bill-ladakh-mufti-omar-abdullah-arrested-119080600104_1.html 12 मई 2020 live इस प्रकार रणबीर दंड संहिता भंग कर दी गई और इस क्षेत्र पर भारतीय दंड संहिता लागू हो गई।
इन्हें भी देखें
भारतीय दंड संहिता
महाराज रणबीर सिंह
धारा ३७०
जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, २०१९
सन्दर्भ
autocollapse
श्रेणी:आपराधिक कानून