411 REFERENCE · Wikipedia
खन्ना
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
खन्ना एक पंजाबी मूल का उपनाम है। यह नाम ज़्यादातर खत्री (Khatri) समुदाय में पाया जाता है।Hanks Patrick Dictionary of American Family Names Oxford University Press 2003
खत्री लोग पुराने समय से व्यापार, काम-काज और प्रशासन से जुड़े रहे हैं। पारंपरिक तौर पर खत्री खुद को क्षत्रिय मानते हैं, लेकिन आज के इतिहासकार उन्हें ज़्यादातर एक व्यापारी और शहरों में रहने वाला समुदाय बताते हैं।McLeod W. H. Fenech Louis E. Historical Dictionary of Sikhism Rowman & Littlefield 2014Puri Baij Nath The Khatris: A Socio-Cultural Study M. N. Publishers 1988
कुछ किताबों और पुराने रिकॉर्ड में खन्ना उपनाम को खत्री समाज के अलग-अलग समूहों से जोड़ा गया है, लेकिन इन समूहों के नाम और जानकारी अलग-अलग जगहों पर थोड़ी बदलती रहती है।Puri Baij Nath The Khatris: A Socio-Cultural Study M. N. Publishers 1988
जाने-माने लोग
(ये वे लोग हैं जिनका उपनाम खन्ना है; हर किसी का जाति से सीधा संबंध ज़रूरी नहीं है)
पदमा खन्ना — हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री
विनोद खन्ना — अभिनेता और राजनीतिज्ञ
तेजेन्द्र खन्ना — दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल
अक्षय खन्ना — हिन्दी फ़िल्म अभिनेता
सुरिन्दर खन्ना — भारतीय पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी
ट्विंकल खन्ना — अभिनेत्री और लेखिका
रिंकी खन्ना — फ़िल्म अभिनेत्री
राहुल खन्ना — फ़िल्म अभिनेता
राजेश खन्ना — हिन्दी फ़िल्म अभिनेता
गौरव खन्ना — टीवी और फ़िल्म अभिनेता
तरुण खन्ना — टेलीविजन और फ़िल्म अभिनेता
रागिनी खन्ना — टेलीविजन अभिनेत्री
मुकेश खन्ना — टीवी और फ़िल्म अभिनेता
सुरेश कुमार खन्ना — राजनीतिज्ञ
आयशा खन्ना — अभिनेत्री
राशी खन्ना — फ़िल्म अभिनेत्री
सुचेता खन्ना — अभिनेत्री
राज कुमार खन्ना — पद्म भूषण से सम्मानित अधिकारी
सन्दर्भ
संबंधित लेख
खत्री
श्रेणी:उपनाम
श्रेणी:भारतीय उपनाम
श्रेणी:पंजाबी समाज