411 REFERENCE · Wikipedia
बानो कुदसिया
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बानो कुदसिया(उर्दू:بانو قدسیه) कुदसिया चट्ठा yes 1928 11 28 फिरोजपुर, पंजाब, ब्रिटिश भारत yes 2017 2 4 1928 11 28 लाहौर, पाकिस्तान लेखक, नाटककार, बौद्धिक पाकिस्तानी उपन्यास साहित्य, दर्शन, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र राजा गिद्ध असफक अहमद सितारा-ए-इम्तियाज़, हिलाल-ए-इम्तियाज किनाइर्द कॉलेज गवर्नमेंट कॉलेज यूनिवर्सिटी (लाहौर)
बानो कुदसिया (بانو قدسیه, 28 नवंबर 1928 – 4 फरवरी 2017), 'बानो आप्पा' नाम से विख्यात। पाकिस्तानी उर्दू उपन्यासकार और पटकथा लेखिका थी।
‘राजा गिद्ध’ उनका प्रसिद्ध उपन्यास है। http://rspk.paksociety.com/novels/bano-qudsia/raja-gidh/ Bano Qudsia's 'Raja Gidh' inspires audience बानो कुदसिया का 'राजा गिद्ध' दर्शकों को प्रेरित करता है आर एस पी के पाक सोसाइटी en 9 फ़रवरी 2017 https://web.archive.org/web/20170205181426/https://rspk.paksociety.com/novels/bano-qudsia/raja-gidh/ 5 फ़रवरी 2017 dead उनकी अन्य प्रमुख रचनाओं में आतिश-ए-जोरि -पा, एक दिन, अमर बेल, चहर चमन, फुटपाथ की घास और हवा के नाम आदि शामिल हैं। उनका जन्म 28 नवंबर, 1928 को फिरोजपुर पंजाब (ब्रिटिश भारत) में हुआ था। उन्हें पाकिस्तान सरकार द्वारा वर्ष 1983 में सितारा-ए-इम्तियाज और वर्ष 2010 में हिलाल-ए-इम्तियाज पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 4 फरवरी, 2017 को लाहौर में उनका निधन हो गया। http://nation.com.pk/national/04-Feb-2017/bano-qudsia-passes-away Bano Qudsia passes away बानो कुदसिया का निधन नेशन डॉट कॉम डॉट पीके 5 फरवरी 2017 9 फरवरी 2017 en https://web.archive.org/web/20170209200034/http://nation.com.pk/national/04-Feb-2017/bano-qudsia-passes-away 9 फ़रवरी 2017 live
साहित्यिक जीवन
उनका लेखन देश और विदेश में लोकप्रिय था। उन्होंने बचपन में ही लघु कहानियों का लेखन शुरू कर दिया था लेकिन उन्हें 'राजा गिद्ध' उपन्यास से प्रसिद्धि मिली। इस उपन्यास की देश और विदेश में खूब तारीफ हुई थी। उन्होंने आधी बात, आतिश-ए-जर-पा, इक दिन, अमर बेल, चाहर चमन, फुटपाथ की घास और हवा क्या नाम जैसी कई लोकप्रिय किताबें लिखी थीं। उनका नाटक 'आधी बात' एक क्लासिक रचना माना जाता है। http://www.jagranjosh.com/current-affairs/renowned-urdu-author-bano-qudsia-passes-away-1486355740-2 प्रसिद्ध उर्दू लेखिका बानो कुदसिया का निधन जागरण जोश 5 फरवरी 2017 9 फरवरी 2017 https://web.archive.org/web/20170208165133/http://www.jagranjosh.com/current-affairs/renowned-urdu-author-bano-qudsia-passes-away-1486355740-2 8 फ़रवरी 2017 dead
व्यक्तिगत जीवन
बानो बंटवारे के बाद पाकिस्तान में बस गई थीं। उनके पति अशफाक अहमद उर्दू अदब की बड़ी हस्तियों में से एक थे।
निधन
उन्हें हृदय से संबंधित दिक्कतों के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई। उन्होंने 4 फरवरी 2017 की शाम अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर को लाहौर के मॉडल टॉउन में उनके पति अशफाक अहमद की कब्र के पास ही दफनाया गया।http://naidunia.jagran.com/world-wellknown-urdu-writer-kudsia-bano-passes-away-987336 नहीं रहीं जानीमानी उर्दू लेखिका बानो कुदसिया नई दुनिया 5 फरवरी 2017 9 फरवरी 2017 https://web.archive.org/web/20170211174125/http://naidunia.jagran.com/world-wellknown-urdu-writer-kudsia-bano-passes-away-987336 11 फ़रवरी 2017 dead
ग्रंथ सूची
2
नाटक
छोटा शहर बड़े लोग ISBN 9-69351-998-1
फिर अचानक यूं हुआ ISBN 9-69351-823-3
लगन अपनी अपनी ISBN 9-69351-533-1
आधी बात ISBN 9-69351-139-5
फूट पाथ की घास ISBN 9-69351-086-0
उपन्यास
राजा गिद्ध ISBN 9-69350-514-X
एक दिन ISBN 9-69350-508-5
हासिल घाट ISBN 9-69351-496-3
शहर ए लजवाल – आवाद वीराने ISBN 9-69352-441-1
कहानी
हिजरातों के दरमियान ISBN 9-69352-366-0
दस्त वास्ता ISBN 9-69351-324-X
आत्म कथा
राह-ए-रवां ISBN 9-69352-315-6
सम्मान/पुरस्कार
उन्हें 2003 में सितारा-ए-इम्तियाज और 2010 में हिलाल-ए-इम्तियाज से नवाजा गया। http://www.punjabkesari.in/international/news/pakistani-novelist-bano-kudsia-died-575616 पाक उपन्यासकार बानो कुदसिया का निधन पंजाब केसरी 5 फरवरी 2017 9 फरवरी 2017 https://web.archive.org/web/20170211082236/http://www.punjabkesari.in/international/news/pakistani-novelist-bano-kudsia-died-575616 11 फ़रवरी 2017 dead
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
बानो कुदसिया की ई-पुस्तकें
श्रेणी:1928 में जन्मे लोग
श्रेणी:उर्दू लेखिका
श्रेणी:२०१७ में निधन