411 REFERENCE · Wikipedia
असन बैराज
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
असन बैराज Asan Barrage (June 2017).jpg 30 26 09 N 77 39 56 E type:landmark inline,title भारत डाकपत्थर, उत्तराखंड 1967 287.5 m ft 0 on 4 km2 mi2 0 on yes Ramsar असन संरक्षण रिज़र्व 21 जुलाई 2020 2437
असन बैराज उत्तरी भारत के दून घाटी में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर स्थित एक बैराज है। यह पूर्वी यमुना नहर और असन नदी के संगम पर बना है।Asan Barrage Bird Sanctuary Dehradun https://www.euttaranchal.com/tourism/asan-barrage.php www.euttaranchal.com 25 अगस्त 2026 en असन बैराज पक्षी अभयारण्य, देहरादून https://web.archive.org/web/20260412185906/https://www.euttaranchal.com/tourism/asan-barrage.php 12 अप्रैल 2026 dead यह बैराज 287.5 मीटर लंबा है। असन और यमुना नदी के निकासी चैनल से पानी आने के कारण इसमें साल भर पानी रहता है। सन् 2020 से इसे उत्तराखंड का पहला रामसर स्थल घोषित किया गया है।Asan Conservation Reserve https://rsis.ramsar.org/ris/2437?__goaway_challenge=meta-refresh&__goaway_id=dc44391a212cc4c636df07ffaae1cf79&__goaway_referer=https%3A%2F%2Fen.wikipedia.org%2F रामसर साइट्स इन्फॉर्मेशन सर्विस 25 अगस्त 2026 असन संरक्षण रिज़र्व
इस बैराज से असन जलाशय बनता है जिसे धलीपुर झील भी कहा जाता है। यह झील पक्षियों को देखने के लिए मशहूर है और यहाँ पक्षियों की 53 प्रजातियाँ पाई जाती हैं जिनमें से 19 यूरेशिया से आने वाली प्रवासी प्रजातियाँ हैं।
असन नदी
इस नदी की पहचान ऋग्वेद की अस्मनवती से की गई है। असन नदी दून घाटी के पश्चिमी हिस्से की धाराओं से मिलने वाली नदी है। नदी के उत्तरी हिस्से को स्थानीय रूप से टोंस के नाम से जाना जाता है जो मसूरी के दक्षिणी ढलानों से निकलती है।
असन बैराज पक्षी अभयारण्य
सन् 1967 में यह पक्षी अभयारण्य यमुना और असन नदियों के संगम पर एक मानव-निर्मित आर्द्रभूमि के रूप में स्थापित किया गया था। यह इलाका बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षियों को आकर्षित करता है। इसमें ऐसे पक्षी शामिल हैं जो अत्यंत संकटग्रस्त हैं और आईयूसीएन की लाल सूची में भी हैं।
बैराज घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से दिसंबर और मार्च के मध्य से अप्रैल के अंत तक का है। यह हफ़्ते के सभी दिनों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहता है।Assan Barrage Dehradun https://dehraduntourism.co.in/assan-barrage-dehradun देहरादून टूरिज्म 25 अगस्त 2026 असन बैराज देहरादून
इन्हें भी देखें
रेणुका झील
चंद्रताल
सन्दर्भ
श्रेणी:भारत में रामसर स्थल
श्रेणी:भारत में वन्यजीवन संरक्षण
श्रेणी:पर्यावरण
श्रेणी:उत्तराखंड के बांध
श्रेणी:यमुना नदी पर बाँध
श्रेणी:भारत के महत्वपूर्ण पक्षीक्षेत्र
श्रेणी:उत्तराखण्ड की नदियाँ
श्रेणी:यमुना नदी