Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बिनय कुमार सरकार

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

बिनय कुमार सरकारবিনয় কুমার সরকার British India 1949 11 24 1887 12 26 yes Washington D.C., United States Social scientist Indian Hinduism बिनय कुमार सरकार (26 दिसम्बर, 1887 – 1949) भारत के समाजविज्ञानी, प्राध्यापक एवं राष्ट्रवादी चिन्तक थे। उन्होने कोलकाता में अनेकों संस्थाओं की स्थापना की जिनमें बंगाली समाजशास्त्र संस्थान (Bengali Institute of Sociology), बंगाली एशिया अकादमी, बंगाली दाँते सोसायटी (Bengali Dante Society), तथा बंगाली अमेरिकी संस्कृति संस्थान (Bengali Institute of American Culture) प्रमुख हैं। पैतृक निवास बिक्रमपुर, ढाका। पिता सुधन्य कुमार सरकार। १९०१ ई मालदह जिला स्कूल से प्रथम स्थान प्राप्त करके १९०५ ई में प्रेसिडेन्सी कालेज में प्रवेश। वहाँ से छात्रवृत्ति के साथ बी ए तथा १९०६ ई में एम ए किया। वे अंग्रेजी और बंगला के अलावा ६ अन्य भाषाएँ जानते थे। विद्यार्थीजीवन में (१९०२) उन्होने ‘डन सोसाइटि’ में योगदान दिया। १९०७-११ ई तक बंगीय जातीय शिक्षा-परिषद में अध्यापन के समय मालदह में अनेक विद्यालयों की स्थापना की तथा राष्ट्रीय शिक्षा-बिषयक अनेकों ग्रन्थ रचे। उन्होने कई यूरोपीय लेखकों के ग्रन्थों का अनुवाद भी किया। १९०९ ई में इलाहाबाद के पाणिनि कार्यालय के गवेषक रहे। १९१४ ई से १९२५ ई तक उन्होने विश्वभ्रमण किया एवं विश्व के विभिन्न विश्वविद्यालयों में अध्यापन किया। १९२६-१९४९ ई तक कोलकाता विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के अध्यापक रहे। उन्होने 'धनविज्ञान परिषद' की स्थापना की प्रतिष्ठाता ओ ‘आर्थिक उन्नति’ नामक मासिक पत्रिका का सम्पादन किया। उनके द्वारा रचित ग्रन्थों की संख्या १०० से अधिक है। विदेश में भारत की स्वाधीनता संग्रामी क्रान्तिकारियों की तरह-तरह से सहायता की। उनके अनुज धीरेन सरकार प्रवासी क्रांतिकारियों में अन्यतम थे। उन्होने बहुत से छात्रों को उच्चशिक्षा प्राप्त करने के लिये विदेश भेजा। स्वाधीन भारत की वाणी के प्रचार के लिये अमेरिका सफर के समय उनका देहान्त हो गया। प्रमुख प्रकाशन उनके उल्लेखनीय ग्रन्थ हैं- निग्रोजातिर कर्मबीर, बर्तमान जगत् (१३ खण्ड), धनदौलतेर रूपान्तर, चीना सभ्यतार अ आ क ख, Creative India, The Science of History and the Hope of Mankind, Love in Hindu Literature, Hindu Achievements in Exact Science, Political Theories and Institutions of the Hindus, The Futurrism of Young Asia, Sociology of Young Asia, Sociology of population, Economic Development, Sociology of Races Cultures and Human progress, Village and Towns as Social Patterns इत्यादि। 1914/1921 The Positive Background of Hindu Sociologypublished in two parts, the first in 1914 and the later in 1921: Sarkar, Benoy Kumar (1914) The Positive Background of Hindu Sociology (Part 1) Pânini Office, Allahabad, 2005865; and Sarkar, Benoy Kumar (1914) The Positive Background of Hindu Sociology (Part 2, with appendices by Brajendranáth Seal) Sudhindra Natha Vasu, Allahabad, 48121776 1916 The beginning of Hindu culture as world-power (A.D. 300-600)Sarkar, Benoy Kumar (1916) The beginning of Hindu culture as world-power (A.D. 300-600) Commercial Press, Shanghai, 5732399 1916 Chinese Religion Through Hindu EyesSarkar, Benoy Kumar (1916) Chinese Religion Through Hindu Eyes: a study in the tendencies of Asiatic mentality Commercial Press, Shanghai, 82020 1918 Hindu achievements in exact science a study in the history of scientific developmentSarkar, Benoy Kumar (1918) Hindu achievements in exact science a study in the history of scientific development Longmans, Green and Co., New York, 1193853 1919 "Hindu Theory of International Relations" APSR The forgotten history of Indian international relations https://web.archive.org/web/20180330004740/http://www.orfonline.org/research/the-forgotten-history-of-indian-international-relations/ 30 मार्च 2018 (Martin J. Bayly) सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ Benoy Kumar Sarkar materials in the South Asian American Digital Archive (SAADA) The Positive Background of Hindu Sociology: Introduction to Hindu Positivism (By Benoy Kumar Sarkar) श्रेणी:भारत के समाजविज्ञानी श्रेणी:भारतीय इतिहासकार श्रेणी:भारत के अर्थशास्त्री