411 REFERENCE · Wikipedia
होम्बाले फ़िल्म्स
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
होम्बाले फ़िल्म्स Honevale Films.jpg निजी कंपनी मनोरंजन 2012 विजय किरागंदुर बेंगलुरु, कर्नाटक विजय किरागंदुर चालुवे गौड़ा चलचित्र निर्माण वितरण संगीत डिजिटल मार्केटिंग भारत hombalefilms.com
होम्बाले फ़िल्म्स (Hombale Films) एक भारतीय फ़िल्म निर्माण कंपनी है। इसे मुख्य रूप से केजीएफ फ्रैंचाइज़ी, कांतारा और सालार फ़िल्मों के लिए जाना जाता है। इस कंपनी की स्थापना विजय किरागंदूर ने की थी और इसका नाम पुनीत राजकुमार ने रखा था। पुनीत ने कंपनी के साथ 3 फिल्मों में सहयोग किया था।एम वी विवेक The rise and rise of Hombale Films https://www.deccanherald.com/entertainment/the-rise-and-rise-of-hombale-films-1021941.html डेक्कन हेराल्ड 16 जुलाई 2024
इतिहास
होम्बाले फ़िल्म्स की स्थापना बेंगलुरु के उद्यमी विजय किरागंदूर और चालुवे गौड़ा ने की थी। होम्बाले फ़िल्म का पहला प्रोडक्शन प्रयास 2014 में कन्नड़ फ़िल्म निन्निन्दले थी, जिसमें पुनीत राजकुमार ने अभिनय किया था। कंपनी द्वारा निर्मित अगली फ़िल्म 2015 की यश अभिनीत मास्टरपीस थी। उनका तीसरा निर्माण संतोष आनंद्रम द्वारा निर्देशित फ़िल्म राजाकुमार थी, जो उस समय सबसे अधिक कमाई करने वाली कन्नड़ फ़िल्म बन गई थी। यह फ़िल्म कर्नाटक बॉक्स ऑफ़िस पर 75 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई के साथ हिट रही।वेदांत Hombale Films: Taking Sandalwood to another level https://www.newskarnataka.com/features/hombale-films-taking-sandalwood-to-another-level NewsKarnataka 16 जुलाई 2024 https://web.archive.org/web/20221005091135/https://newskarnataka.com/special/features/hombale-films-taking-sandalwood-to-another-level/16062017 5 अक्टूबर 2022
होम्बाले की चौथी फ़िल्म केजीएफ़ : चैप्टर 1 थी। इसका निर्देशन प्रशांत नील ने किया था। यह फ़िल्म भारत भर में पाँच भाषाओं (कन्नड़, तेलुगू, तमिल, मलयालम और हिंदी) में रिलीज़ हुई थी। केजीएफ़ : चैप्टर 1 बॉक्स ऑफिस पर काफ़ी सफल रही। यह दुनिया भर में ₹200 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली पहली कन्नड़ फ़िल्म बन गई थी। यह अब कन्नड़ सिनेमा की तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म है।KGF: Chapter 2 - This Bollywood actor to boost box office collections of Yash starrer? https://www.zeebiz.com/india/news-kgf-chapter-2-box-office-collection-sanjay-dutt-farhan-akhtar-yash-starrer-106870 ZeeBiz 16 जुलाई 2024Yash reveals he has approached Sanjay Dutt for KGF Chapter 2 https://www.indiatoday.in/movies/regional-cinema/story/yash-reveals-he-has-approached-sanjay-dutt-for-kgf-chapter-2-1452187-2019-02-09 इंडिया टुडे 16 जुलाई 2024
होम्बाले फ़िल्म्स ने पुनीत राजकुमार के तीसरे सहयोग के साथ 2021 में युवारत्ना फ़िल्म का निर्माण किया। युवरत्न को 1 अप्रैल 2021 को कन्नड़ और तेलुगू में रिलीज़ किया गया, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे शीघ्र ही अमेज़न प्राइम वीडियो पर उपलब्ध करा दिया गया।Puneet Rajkumar's next titled 'Yuvarathna' https://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/kannada/movies/news/puneet-rajkumars-next-titled-yuvarathna/articleshow/66460452.cms द टाइम्स ऑफ इंडिया 16 जुलाई 2024 युवरत्न से होम्बाले फ़िल्म्स ने संगीत निर्माण में अपना पहला कदम रखा।
महावतार नरसिंह फिल्म के निर्माताओं ने कथानक को आकार देने हेतु विभिन्न ऐतिहासिक और शास्त्रीय सन्दर्भों को सम्मिलित किया है—विशेषतः प्रह्लादपुरी मंदिर के खंडहर, हम्पी में स्थित पुनःस्थापित जली हुई धर्मस्थली, और अहोबिला नव नरसिंह स्वामी मंदिरोंhttps://www.youtube.com/shorts/Q83ZSgrPktM जैसे पुरातात्विक स्थलों के अतिरिक्त विष्णु पुराण, नरसिंह पुराण, वराह पुराण तथा श्रीमद्भागवत पुराण जैसे पवित्र ग्रंथों से प्रेरणा ली गई है।
फिल्म की सफलता और दर्शकों से इसका गहरा जुड़ाव लेखक की पवित्र ग्रंथों के प्रति उसकी अटूट निष्ठा का प्रतिफल है।
फिल्मोग्राफी
+ होम्बेल फ़िल्म्स के निर्माणों की सूची वर्ष फ़िल्म निर्देशक भाषा 2014निन्निन्दले जयंत सी. परांजी कन्नड़2015 मास्टरपीस मंजू मंदाव्या2017राजकुमार संतोष आनंद्रम2018 केजीएफ़ : चैप्टर 1 प्रशांत नील2021 युवारत्ना संतोष आनंद्रम2022 केजीएफ़ : चैप्टर २ प्रशांत नील कांतारा ऋषभ शेट्टी2023 राघवेंद्र स्टोर्स संतोष आनंद्रम धूमम पवन कुमार मलयालम सालार भाग 1 - सीजफायर प्रशांत नील तेलुगू2024युवा संतोष आनंद्रम कन्नड़
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
hombalefilms.com
श्रेणी:कम्पनियाँ
श्रेणी:फ़िल्म उद्योग
श्रेणी:फ़िल्म कंपनी
श्रेणी:फ़िल्म निर्माण