411 REFERENCE · Wikipedia
गाजर का हलवा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
गाजर का हलवा carrot pudding.jpg दक्षिण एशिया मिठाई गाजर, दूध, पानी, घी, चीनी, खोया veg
गाजर का हलवा एक भारतीय व्यञ्जन है। ये एक गाजर की मिठाई है। यह मिठाई एक विशिष्ट मात्रा में पानी, दूध, कसा हुआ गाजर और चीनी एक बर्तन में रखकर और फिर उसे नियमित रूप से हिलाते हुए पकाया जाता है। यह अक्सर बादाम और पिस्ता के टुकड़ो से सजाकर परोसा जाता है। हलवे में डाली जाने वाली काजु, बादाम, पिस्ता और अन्य चीजें पहले घी में तली जाती हैं। फिर वो सब तली हुई चीजें हलवे में ऊपर से डालकर सजाई जाती है।Recipe: Carrot HalwaClassic Punjabi vegetarian and Grain Cooking Julie Sahni 1985 HarperCollins 0-688-04995-8 512 https://books.google.com/books?id=OppwQgAACAAJ&q=gajar+halwaNDTV Cooks Gajar Ka Gajrela http://cooks.ndtv.com/recipe/show/gajjar-ka-gajrela-232876 23 August 2012
भारत में सभी त्योहारों के दौरान इस मिठाई को पारंपरिक रूप से खाया जाता है, मुख्यतः दीवाली, होली, ईद अल-फितर और रक्षा बंधन के अवसर पर गाजर का हलवा बनाया और खाया जाता है। यह मिठाई सर्दियों के दौरान गर्म गर्मही परोसी जाती है।
त्योहार के समय बहुत से लोग अपने थाली में शाकाहारी व्यंजन के साथ-साथ मिठाइयां भी पसंद करते हैं। गाजर का हलवा पूरे भारत में एक लोकप्रिय मिठाई है और प्रायः सभी त्योहारों में परोसी जाती है। ये पकवान वयस्कों के साथ-साथ बच्चों में भी लोकप्रिय है।
सामग्री और बनाने की विधि
प्रथम चरण
गाजर का हलवा बनाने के लिए मध्यम आकार की लाल-लाल गाजर लीजिये और उन्हें साफ़ पानी से धोकर अच्छी तरह छील लीजिये और अब छिले हुए गाजर एक बार फिर अच्छी तरह धोकर साफ़ कर लें ताकि किसी प्रकार की किसकिसाहट या मिट्टी न रह जाये। अब उनको कद्दू कस कर लीजिये।
द्वितीय चरण
अब कढ़ाई में 1 बड़ा चम्मच देशी घी डालकर गर्म कीजिये और गर्म हो जाने पर उसमें कद्दू कस की हुयी गाजर को डालकर गाजर के मुलायम होने तक भून लीजिये। भूनें हुए गाजर में ऊपर टेबल में बताये गए दूध (500g) को डाल दीजिये। अब गाजर के गलने तक और दूध के सूख कर खोवा बनने तक इसे चलाते रहिये।
तृतीया चरण
अब दूसरी तरफ एक फ्राइंग पैन में 2 बड़े चम्मच देशी घी डाल कर उसमें कटे हुए काजू, बादाम और केसर को डालकर थोड़ा फ्राई कर लें और उतारते समय किशमिश डाल लें। अब इस तड़के को गाजर के हलवे में डालकर अच्छी तरह मिला लीजिए।
चतुर्थ चरण
अब इसमें चीनी (250g) डालकर इसे चीनी के अच्छी तरह मिल जाने तक चलाते रहिये। जब हलवे का पानी पूरी तरह सूख जाये तब इसमें एक चुटकी नमक डाल लीजिये क्योंकि नमक किसी भी मिठाई में मिले हुए मेवे, इलायची और केसर के स्वाद को और भी बढ़ा देता है और अब इसमें इलायची पाउडर तथा 1 बड़े चम्मच देशी घी को डालकर 4-5 मिनट तक कम आँच पर पका लीजिये।
सन्दर्भ
श्रेणी:गाजर के पकवान
श्रेणी:भारतीय मिठाइयाँ
श्रेणी:उत्तर भारतीय खाना
श्रेणी:पाकिस्तानी मिठाइयाँ
श्रेणी:पंजाबी खाना
श्रेणी:हलवा