Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मगही भाषा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मगही भारत Magahikaithi.png 300px भारत के बिहार और झारखंड, 13 2 मिलियन (लगभग १३० लाख)http://www.censusindia.gov.in/2011Census/Language_MTs.html Statement 1: Abstract of speakers' strength of languages and mother tongues - 2011 Office of the Registrar General & Census Commissioner, India www.censusindia.gov.in 2018-12-19 https://web.archive.org/web/20190716072837/http://censusindia.gov.in/2011Census/Language_MTs.html 16 जुलाई 2019 live २०११ की जनगणना Indo-European हिन्द-ईरानी हिन्द-आर्य पूर्वी समूह बिहारी देवनागरी mag mag maga1260 मगही या मागधी भाषा भारत के मध्य पूर्व में बोली जाने वाली एक प्रमुख भाषा है। इसका निकट का संबंध भोजपुरी और मैथिली भाषा से है और अक्सर ये भाषाएँ एक ही साथ बिहारी भाषा के रूप में रख दी जाती हैं। इसे देवनागरी अथवा कयथी लिपि में लिखा जाता है। मगही बोलने वालों की संख्या (2002) लगभग १ करोड़ ३० लाख है। मुख्य रूप से यह बिहार के गया, पटना, राजगीर, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, मुंगेर, औरंगाबाद, वैशाली, सारण(सोनपुर और दूसरे पूर्वी इलाके), बेगुसराय, समस्तीपुरऔर झारखंड के पलामू, गढ़वा, लातेहार, हजारीबाग, कोडरमा, गिरीडीह, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, देवघर, दुमका, साहिबगंज, जामताड़ा, पाकुड़, गोड्डा, में बोली जाती है। मगही की धार्मिक भाषा के रूप में भी पहचान है। कई जैन धर्मग्रंथ मगही भाषा में लिखे गए हैं। मुख्य रूप से वाचिक परंपरा के रूप में यह आज भी जीवित है। मगही का पहला महाकाव्य गौतम महाकवि योगेश द्वारा 1960-62 के बीच लिखा गया। दर्जनों पुरस्कारो से सम्मानित योगेश्वर प्रसाद सिन्ह योगेश आधुनिक मगही के सबसे लोकप्रिय कवि माने जाते हैं। 23 अक्तुबर को उनकी जयन्ति मगही दिवस के रूप मे मनाई जा रही है। मगही भाषा में विशेष योगदान हेतु सन् 2002 में रामप्रसाद सिंह को साहित्य अकादमी भाषा सम्मान दिया गया। कुछ विद्वानों का मानना है कि मगही संस्कृत भाषा से जन्मी हिन्द आर्य भाषा है, परंतु महावीर और बुद्ध दोनों के उपदेश की भाषा मागधी ही थी। बुद्ध ने भाषा की प्राचीनता के प्रश्न पर स्पष्ट कहा है- ‘सा मागधी मूल भाषा’। अतः मगही ‘मागधी’ से ही निकली भाषा है। इसकी लिपि कैथी है। इन्हे भी देखें मागधी अर्धमागधी बाहरी कड़ियाँ मगही कविता कोश''' मगही साहित्य मगही मंडल मागधी फूल बहादुर - मगही का पहला उपलब्ध उपन्यास मगही उपन्यास - नरक सरग धरती मगध की लोककथाएँ : संचयन मगही का भाषिक स्वरुप और उसका साहित्यिक विकास मगही पुस्तकें नमूना संदर्भ सूची फ़िल्म "भैया" संयुक्त राष्ट्रसंघ की मानवाधिकार घोषणा - मगही रूपांतर मगही में बाइबिल (1818) का नमूना पृष्ठ दक्षिण एशियाई भाषाओं की प्राथमिकता का निश्चय - प्रारूप रिपोर्ट (जून 2005) हिंदी की विभिन्न बोलियाँ और उनका साहित्य बिहारी भाषाएँ Magahi at The Rosetta Project सन्दर्भ श्रेणी:हिन्दी की बोलियाँ श्रेणी:भारत की भाषाएँ श्रेणी:बिहार की भाषाएँ श्रेणी:हिन्द-आर्य भाषाएँ