Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

इंडियन बैंक

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

इंडियन बैंक ह्मारे देश क स्ब्से मुखय बैन्क के स्वामित्व में एक प्रमुख बैंक है। समस्त भारत में इसकी 2421 शाखाएं हैं। स्वदेशी आंदोलन के अंश के रूप में 15 अगस्त 1907 को स्थापित 19300 से अधिक समर्पित कर्मचारियों के दल के साथ देश की सेवा में तत्पर। 31/03/2011 तक कुल कारोबार रु. 1,81,530 करोड़ को पार कर लिया। 31/03/2011 को परिचालन लाभ रु. 3291.68 करोड़ तक की वृद्धि। 31/03/2011 निवल लाभ रु. 1714.07 करोड़ तक की वृद्धि। अंतर्राष्ट्रीय उपस्थिति कोलम्बो में एक विदेशी मुद्रा बैंकिंग इकाई सहित सिंगापुर तथा कोलम्बों में विदेशी शाखाएँ। 70 देशों में 240 विदेशी संपर्क बैंक। अनुषंगी कंपनियाँ इंड बैंक मर्चेंट बैंकिंग सर्विसेज लिमिटेड इंड बैंक हाउसिंग लिमिटेड इंडफंड मैनेजमेंट लिमिटेड विशेषीकृत बैंकिंग में अग्रणी विशेष रूप से निर्यात, आयात, विप्रेषण और अनिवासी भारतीय कारोबार से उत्पन्न होनेवाले विदेशी विनिमय लेनदेनों का संचालन के लिए चेन्नै, में स्थित 1 विशेषीकृत ओवरसीज शाखा सहित 90 विदेशी विनिमय हेतु प्राधिकृत शाखाएं। विशेष रूप से लघु उद्योग इकाइयों को वित्त प्रदान करने के लिए 1 लघु उद्योग शाखा। ग्रामीण विकास में नेतृत्व स्वयं सहायता समूहों तथा देश में वित्तीय समावेश परियोजना का आरंभ करने के अग्रगामी। माननीय केन्द्रीय वित्त मंत्री से कृषि ऋण में श्रेष्ठता के लिए पुरस्कार विजेता। नाबार्ड से तमिलनाडु तथा संघ राज्य क्षेत्र पुदुच्चेरी में माइक्रो वित्त गतिविधियों के लिए श्रेष्ठ कार्यनिष्पादक पुरस्कार। एसएचजी (स्वयं सहायता समूह) ध् जेएलजी (संयुक्त देयता समूह) संकल्पना के जरिए शहरी गरीबों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए देश में श्माइक्रो सेटश् नामक 7 विशेषीकृत अनन्य माइक्रों शाखाएं स्थापित की गई। ग्रामीण वित्त के लिए एक विशेष पटल यथा माइक्रो क्रेडिट केन्द्र 44 ग्रामीण अर्ध-शहरी शाखाओं में कार्यरत हैं। ग्रामीण विकास तथा समावेशी बैंकिंग के लिए आईसीटी (सूचना और संप्रेषण प्रौद्योगिकी) का प्रयोग। कृषि परामर्शी एवं तकनीकी सेवाओं (एसीटीएस) के जरिए उद्यमियों को कृषि में तकनीकी सहायता व परियोजना रिपोर्ट से सहायता का प्रावधान। बैंकिंग में नवीनतम प्रौद्योगिकी का प्रवर्तन करनेवाला पथप्रदर्शक बैंक 100 प्रतिशत कोर बैंकिंग समाधान (सीबीएस) शाखाएँ 100 प्रतिशत कारोबार का कंप्यूटीकरण। देशभर में कहीं भी बैंकिंग के तहत कवर किये गए 168 केन्द्र। 1132 स्व-चालित टेलर मशीनें। साझा नेटवर्क 40000 एटीमों के जरिए 24 घंटे एवं सातों दिन की सेवा। सभी कोर बैंकिंग ग्राहकों को इंटरनेट और टेली बैंकिंग सेवाएं। कार्पोरेट ग्राहकों के लिए ई-भुगतान सुविधा। नकदी प्रबंधन सेवाएं। निक्षेपागार सेवाएं। ओवरसीज शाखा चेन्नै में रॉइटर स्क्रीन टेलीरेट रॉइटर मॉनिटर डीलिंग सिस्vम उपलब्ध कराए गए हैं। आईबी क्रडिट कार्ड प्रवर्तित। आईबी स्वर्ण मुद्रा। बाहरी कड़ियाँ इंडियन बैंक का जालघर Indian Bank's official website Interview of Mr. T.M. Bhasin, Chairman & Managing Director, Indian Bank श्रेणी:बंबई स्टॉक एक्स्चेंज में सूचित कंपनियां