411 REFERENCE · Wikipedia
परसल्फ्यूरिक अम्ल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
परसल्फ्यूरिक अम्ल (peroxymonosulfuric acid) अकार्बनिक यौगिक है जिसका रासायनिक सूत्र H2SO5 है। इसके अन्य प्रचलित नाम परसल्फ्यूरिक अम्ल (persulfuric acid) और पेरॉक्सिसल्फ्यूरिक अम्ल (peroxysulfuric acid) हैं। यह श्वेत रंग का ठोस है। यह कारो अम्ल का एक घटक है जो अल्प मात्रा में जलीय सल्फ्यूरिक अम्ल में पेरॉक्सिमोनोसल्फ्यूरिक अम्ल का विलयन है। पेरॉक्सिमोनोसल्फ्यूरिक अम्ल प्रबल ऑक्सीकारक (E0 = +2.51 V) है।
== संरचना ==
पेरॉक्सिमोनोसल्फ्यूरिक अम्ल में S(VI) केन्द्र में होता है जिससे इसकी टेट्राहैड्रल ज्यामिति बनती है; इसके जुड़ने को रासायनिक सूत्र HO–O–S(O)2–OH से समझा जा सकता है। इसमें S-O-H प्रोटोन अधिक अम्लीय होता है।
== सन्दर्भ ==