Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सत्तू

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

Illustration Hordeum vulgare1.jpg Illustration Hordeum vulgare1.jpg सत्तू सत्तू भारतीय उपमहाद्वीप का एक प्रकार का देशज व्यंजन है, जो भूने हुए जौ, मक्का या/और चने को पीस कर बनाया जाता है। बिहार में यह काफी लोकप्रिय है और कई रूपों में प्रयुक्त होता है। सामान्यतः यह चूर्ण के रूप में रहता है जिसे पानी में घोल कर या अन्य रूपों में खाया अथवा पिया जाता है। सत्तू के सूखे (चूर्ण) तथा घोल दोनों ही रूपों को 'सत्तू' कहते हैं। इतिहास सत्तू की उत्पत्ति मगध क्षेत्र से हुई मानी जाती है। सत्तू बनाने की प्रक्रिया प्राचीन काल से है। बिहार, उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत के बड़े क्षेत्र में सत्तू खाया जाता है। तेलंगाना में भी सत्तू बहुत प्रसिद्ध है। बतुकम्मा में इसे वहाँ प्रसादम् या निवेद्यम् के रूप में प्रयोग किया जाता है। तैयारी सर्वप्रथम चने को पानी में भीगने के लिये रख दिया जाता है। उसके पश्चात इन्हें सुखाने के बाद भूना जाता है। इसके बाद इसे भूने हुए मसालों, यथा जीरा, काली मिर्च इत्यादि के साथ पीसा जाता है। सत्तू सिर्फ चने का ही नहीं बल्कि मक्का (भूट्टा) और जौ का भी बनाया जाता है। जौ के सत्तू के लिये भी उपर्युक्त प्रक्रिया ही जौ के साथ की जाती है और मक्का के सत्तू को बनाने के लिए उपर्युक़्त प्रक्रिया मक्का को बिना भिगोए की जाती है। प्रयोग सत्तू का घोल बना कर या आटा की तरह भूरभूरा सान कर पीया या खाया जाता है, आप इसका स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें स्वादानुसार काला नमक या साधारण नमक मिलाए, आप आवश्यकता अनुसार बारीक कटी हुई प्याज और हरी मिर्च भी मिला सकते हैं। चने के सत्तू का प्रयोग बिहार का प्रसिद्ध व्यंजन लिट्टी बनाने के लिए भी किया जाता है, वैसे तो मुख्यत: लिट्टी चना के सत्तू से बनता है लेकिन यह जौ या मक्का के सत्तू से भी बनाया जा सकता है। लाभ सत्तू खाने के अनेक लाभ हैं। शरीर का वजन कम करने का यह एक करगर उपाय है।वेट लॉस का सबसे आसान तरीका है काले चने का सत्तू, जानिए ये कैसे काम करता है मधुमेह के रोगियों के लिये बहुत उपयोगी है। डायबिटीज ही नहीं मोटापे का भी दुश्मन है सत्तू अन्य रूप लिट्टी -- सत्तू इसका मुख्य अवयव है। सत्तू की रोटी इन्हें भी देखें लिट्टी चोखा बिहारी खाना सत्तू का शरबत https://web.archive.org/web/20230601174136/https://www.kitchenmasaala.com/2023/05/sattu-ka-sharbat-recipe-in-hindi.html 1 जून 2023 सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ गर्मी में लाभदायक है सत्तू मोटापे का दुश्मन सत्तू (Health Tips In Hindi) सत्तू : स्वादिष्ट और पौष्टिक आहार सत्तू-प्रेम या सत्तू-आसक्ति… श्रेणी:भारतीय खाना श्रेणी:नेपाली खाना श्रेणी:बिहारी खाना