Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ओलम्पियाड

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right|thumb|350px|प्राचीन ओलम्पिक के दौरान पेन्टाथलन में भाग लेते प्रतिभागी। ओलम्पियाड एक चार वर्ष की अवधि है, जो शास्त्रीय ग्रीस के ओलम्पिक खेलों के साथ संबंधित है। वर्तमान समय में एक ओलम्पियाड उस वर्ष जिसमें ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेल आयोजित होनें है की एक जनवरी से शुरु होकर चार वर्ष तक चलता है। पहला आधुनिक ओलम्पियाड 1896 में शुरू हुआ था और वर्तमान व 29वा 2008 में शुरू हुआ। आधुनिक ओलम्पिक आधुनिक ओलम्पियाड चार लगातार कैलेंडर के वर्षों की अवधि है, जो पहले साल की एक जनवरी से लेकर चौथे वर्ष के दिसंबर की इकतीस तक चलता है। ओलम्पियाड 1896 में एथेंस में मनाए गये पहले खेलों के ओलम्पियाड से यथाक्रम क्रमांकित हैं। XXIX ओलंपियाड 1 जनवरी 2008 को शुरू हो गया था। ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक अधिक सही ढंग से ओलंपियाड के खेलों के रूप में इंगित किये जाते हैं। पहला पोस्टर जिसने खेलों की घोषणा इस शब्द के प्रयोग के साथ कि थी वो लॉस एंजिल्स में आयोजित हुए 1932 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक के लिए था, जिसमें वाक्यांश का प्रयोग था: कॉल टू द गेम्स ऑफ द Xth ओलंपियाड। बाहरी कड़ियाँ क्रिस बेनेट, The Olympiad System, tyndalehouse.com पर ओलिंपिक चार्टर का वर्तमान पाठ (पीडीएफ) श्रेणी:ओलम्पिक खेल