Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मॅजलॅनिक बादल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|बड़ा और छोटा मॅजलॅनिक बादल मॅजलॅनिक बादल (Magellanic Clouds), हमारी मंदाकिनी से लगी हुई अनियमित आकार की दो पडोसी बौनी आकाशगंगाएं है। बड़ा मॅजलॅनिक बादल (LMC) हमसे 1,60,000 प्रकाश वर्ष दूर है और छोटा मॅजलॅनिक बादल (SMC) हमसे 1,80,000 प्रकाश वर्ष दूर है। दोनों को ही दक्षिणी अर्धगोलार्ध मे नंगी आंखों से देखा जा सकता है। इनकी उपस्थिति को पहली बार 1519 मे पुर्तगाली अन्वेषक फर्डीनैंड मॅजलॅन (Ferdinand Magellan) द्वारा दर्ज किया गया था। बाद मे वें उन्हीं पर नामित हो गये। लेख का यह भाग लेखक जोसेफ ए. एंग्लो की पुस्तक द फेक्ट ऑफ फाइल डीक्सनरी ऑफ स्पेस टेक्नोलॉजी, रिवाइस्ड एडीसन के पेज नम्बर 205 से लिए गए अंश का हिन्दी अनुवाद है। मॅजलॅनिक बादल दो बेढंगी बौनी गैलेक्सियाँ हैं जो हमारी गैलेक्सी, आकाशगंगा, की उपग्रह हैं और हमारी समीपी गैलेक्सियों के स्थानीय समूह के सदस्य हैं। इन्हें पृथ्वी के आकाश में सिर्फ़ दक्षिणी गोलार्ध (हॅमिस्फ्येर) से देखा जा सकता है। इन दो गैलेक्सियों के नाम हैं - बड़ा मॅजलॅनिक बादल छोटा मॅजलॅनिक बादल वर्णन अगर बिना दूरबीन के पृथ्वी के दक्षिणी गोलार्ध (हॅमिस्फ़्येर) से मॅजलॅनिक बादलों को देखा जाए तो यह आकाशगंगा (हमारी गैलेक्सी) के बिछड़े हुए अंश लगते हैं। बड़े और छोटे मॅजलॅनिक बादलों के बीच लगभग ७५,००० प्रकाश-वर्ष की दूरी है। पृथ्वी से बड़ा मॅजलॅनिक बादल १६०,००० प्रकाश-वर्ष दूर है जबकि छोटा मॅजलॅनिक बादल २००,००० प्रकाश-वर्ष दूर है।http://www.aao.gov.au/images/captions/misc021.html The Large and Small Magellanic Clouds 4 जून 2011 https://web.archive.org/web/20050715231207/http://www.aao.gov.au/images/captions/misc021.html 15 जुलाई 2005 dead बड़े मॅजलॅनिक बादल का आकार (औसत व्यास या डायामीटर) लगभग १४,००० प्रकाश-वर्ष है और छोटे वाले का केवल ७,००० प्रकाश-वर्ष है। यह दोनों आकाशगंगा से काफ़ी छोटे हैं (तुलना के लिए आकाशगंगा का औसत व्यास १००,००० प्रकाश-वर्ष है)।http://www.eso.org/public/news/eso1021/ A Cosmic Zoo in the Large Magellanic Cloud 1 जून 2010 European Southern Observatory 29 अगस्त 2010 https://web.archive.org/web/20100607061043/http://www.eso.org/public/news/eso1021/ 7 जून 2010 dead Macri L. M. et al. 2006 A New Cepheid Distance to the Maser-Host Galaxy NGC 4258 and Its Implications for the Hubble Constant The Astrophysical Journal 652 2 1133–1149 10.1086/508530 https://archive.org/details/sim_astrophysical-journal_2006-12-01_652_2/page/n298 2006ApJ...652.1133M astro-ph/0608211 Freedman, Wendy L.; Madore, Barry F. "The Hubble Constant" https://web.archive.org/web/20170720215306/http://adsabs.harvard.edu/abs/2010ARA%26A..48..673F 20 जुलाई 2017 , Annual Review of Astronomy and Astrophysics, 2010Majaess, Daniel J.; Turner, David G.; Lane, David J.; Henden, Arne; Krajci, Tom "Anchoring the Universal Distance Scale via a Wesenheit Template" https://web.archive.org/web/20170720215257/http://adsabs.harvard.edu/abs/2010arXiv1007.2300M 20 जुलाई 2017 , JAAVSO, 2010 मॅजलॅनिक बादलों का गहरा अध्ययन करने के बाद वैज्ञानिक इस नतीजे पर पहुँचे हैं के यह दोनों कभी डंडीय सर्पिल गैलेक्सियाँ हुआ करती थीं जिन्हें आकाशगंगा के शक्तिशाली गुरुत्वाकर्षण से पैदा हुए ज्वारभाटा बल ने तोड़-मरोड़ के बेढंगी गैलेक्सियाँ बना डाला है। हमारे क्षीरमार्ग पर भी इन दोनों गैलेक्सियों का असर पड़ा है और उसका बाहरी सर्पिल आकार थोड़ा सा टेढ़ा-मेढ़ा हो गया है। देखा गया है के इन तीनों गैलेक्सियों के बीच हाइड्रोजन गैस की धाराएँ बह रही हैं। इन्हें भी देखें बड़ा मॅजलॅनिक बादल छोटा मॅजलॅनिक बादल गैलेक्सी आकाशगंगा स्थानीय समूह बेढंगी गैलेक्सी बौनी गैलेक्सी सन्दर्भ 2 श्रेणी:आकाशगंगा श्रेणी:गैलेक्सियाँ श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना