Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जावेद अख्तर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जावेद अख़्तर #B0C4DE Javed Aktar 2010.jpg 200px 1945 1 17 y ग्वालियर, भारत गीतकार, कवि, पटकथा लेखक,(वक्ता) भारतीय ग़ज़ल प्रेम, दर्शन मजाज़, जान निसार अख़्तर उर्दु शायरी http://www.javedakhtar.com/ जावेद अख़्तर कवि और हिन्दी फ़िल्मों के गीतकार और पटकथा लेखक हैं। वह सीता और गीता, ज़ंजीर, दीवार और शोले की कहानी, पटकथा और संवाद लिखने के लिये प्रसिद्ध है। ऐसा वो सलीम ख़ान के साथ सलीम-जावेद की जोड़ी के रूप में करते थे। इसके बाद उन्होंने गीत लिखना जारी किया जिसमें तेज़ाब, 1942: अ लव स्टोरी, बॉर्डर और लगान शामिल हैं। उन्हें कई फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार, राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार और पद्म भूषण प्राप्त हैं। 2020 में उन्हें धर्मनिरपेक्षता और फ्री थिंकिंग को बढ़ावा देने में उनके योगदान के लिए रिचर्ड डॉकिंस अवार्ड से सम्मानित किया गया।https://www.ndtv.com/video/news/news/javed-akhtar-wins-richard-dawkins-award-550966 Javed Akhtar Wins Richard Dawkins Awardhttps://hindi.theprint.in/india/javed-akhtar-receives-2020-richard-dawkins-award-for-secularism-and-rational-thought/145323/ धर्मनिरपेक्षता और तर्कसंगत विचार के लिए जावेद अख़्तर को मिला 2020 का रिचर्ड डॉकिंस पुरस्कार व्यक्तिगत जीवन जावेद अख़्तर का नाम देश का बहुत ही जाना-पहचाना नाम हैं। जावेद अख़्तर शायर, फ़िल्मों के गीतकार और पटकथा लेखक तो हैं ही, सामाजिक कार्यकर्त्ता के रूप में भी एक प्रसिद्ध हस्ती हैं। इनका जन्म 17 जनवरी 1945 को ग्वालियर में हुआ था। पिता जाँ निसार अख़्तर प्रसिद्ध प्रगतिशील कवि और माता सफ़िया अख़्तर मशहूर उर्दु लेखिका तथा शिक्षिका थीं। ज़ावेद प्रगतिशील आंदोलन के एक और सितारे लोकप्रिय कवि मजाज़ के भांजे भी हैं। अपने दौर के प्रसिद्ध शायर मुज़्तर ख़ैराबादी जावेद के दादा थे। पर इतना सब होने के बावजूद जावेद का बचपन विस्थापितों सा बीता। छोटी उम्र में ही माँ का आंचल सर से उठ गया और लखनऊ में कुछ समय अपने नाना नानी के घर बिताने के बाद उन्हें अलीगढ अपने ख़ाला के घर भेज दिया गया जहाँ के स्कूल में उनकी शुरूआती पढाई हुई। जावेद ने दो विवाह किये हैं। उन कि पहली पत्नी से दो बच्चे हैं- फ़रहान अख़्तर और ज़ोया अख़्तर। फ़रहान पेशे से फ़िल्म निर्माता, निर्देशक, अभिनेता, गायक हैं। ज़ोया भी निर्देशक के रूप में अपने करियर कि शुरुआत कर चुकी हैं। उनकी दूसरी पत्नी फ़िल्म अभिनेत्री शबाना आज़मी हैं। भारत सरकार ने सन् २००७ में जावेद को पद्म भूषण से सम्मानित किया।Padma Vibhushan for Bhagwati, V. Krishnamurthy भगवती, वी कृष्णमूर्ति के लिए पद्म विभूषण http://www.thehindu.com/todays-paper/padma-vibhushan-for-bhagwati-v-krishnamurthy/article1788256.ece द हिन्दू २७ जनवरी २००७ ८ दिसम्बर २०१३ अंग्रेज़ी https://web.archive.org/web/20131214022215/http://www.thehindu.com/todays-paper/padma-vibhushan-for-bhagwati-v-krishnamurthy/article1788256.ece 14 दिसंबर 2013 live पुरस्कार एवं सम्मान 2004 - किशोर कुमार सम्मान - गीतकार के क्षेत्र में 2020 - रिचर्ड डॉकिंस अवार्ड इन्हें भी देखें अदनान सामी सारा हैदर आरिफ़ मोहम्मद ख़ान शीबा असलम फ़हमी तारिक़ फ़तह तसलीमा नसरीन सलमान रुश्दी सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 0015287 जावेद अख़्तर श्रेणी:२००७ पद्म भूषण श्रेणी:फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार विजेता श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:फ़िल्मी गीतकार श्रेणी:उर्दू शायर श्रेणी:साहित्य अकादमी द्वारा पुरस्कृत उर्दू भाषा के साहित्यकार श्रेणी:हिंदी फ़िल्म पटकथा लेखक श्रेणी:राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार विजेता श्रेणी:पद्मश्री प्राप्तकर्ता श्रेणी:1945 में जन्मे लोग श्रेणी:साहित्य और शिक्षा में पद्म भूषण के प्राप्तकर्ता