Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ऍथलस्टैन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

दसवीं शताब्दी का आंग्ल-सैक्सन राजा monarch ऍथलस्टैन Æthelstan Athelstan.jpg 250px सेंट कुथबर्ट को पुस्तक भेंट करता हुआ ऍथलस्टैन। धर्मकथा की एक पुस्तक में चेस्टर ली स्ट्रीट में स्थित संत की समाधि पर पुस्तक भेंट करने का यह चित्रण किसी अंग्रेज राजा का प्राचीनतम बचा हुआ चित्र है। उसने अपने सिर पर वही मुकुट पहना है जो उसके समय के सिक्कों में प्रदर्शित है।फूट, ऍथलस्टैन: द फर्स्ट किंग ऑफ़ इंग्लैण्ड, pp. 155–156 संत कटबर्ट को पुस्तक प्रस्तुत करते हुए ऍथलस्टैन 927 – 27 अक्टूबर 939 स्वयं(ऐंग्लो-सैक्सनों के राजा के तौर पर) एडमंड प्रथम अंग्रेजों का राजा 924–927 4 सितम्बर 925 एडवर्ड द एल्डर या ऍल्फवियर्ड स्वयं (अंग्रेजों के राजा की तरह) ऐंग्लों-सक्सनों का राजा वेसेक्स राजघराना एडवर्ड द एल्डर एग्व्यिन 893/895 वेसेक्स 27 अक्टूबर 939 ग्लूसेस्टर मैल्म्सबरी मठ चाल्सेडोनिया का ईसाई धर्म ऍथलस्टैन (Æthelstan) (पुरानी अंग्रेजी: Æþelstan, Æðelstān, अर्थात् "कुलीन पत्थर"; 894 – 27 अक्टूबर 939) ९२४ से ९२७ ई॰ तक ऐंग्लों-सक्सनों का राजा और ९२७ से ९३९ ई॰ तक अंग्रेजों का राजा था।Ninth-century West Saxon kings before Alfred the Great are generally described by historians as kings of Wessex or of the West Saxons. In the 880s Æthelred, Lord of the Mercians, accepted West Saxon lordship, and Alfred then adopted a new title, king of the Anglo-Saxons, representing his conception of a new polity of all the English people who were not under Viking rule. This endured until 927, when Æthelstan conquered Viking York, and adopted the title rex anglorum (king of the English), in recognition of his rule over the whole of England. The term "Englalonde" (England) came into use in the late tenth or early eleventh century.नवीं सदी के पश्चिमी वेसेक्स राजाओं को लैपिज़ की पुस्तक में वेसेक्स के राजा की तरह ही संबोधित किया गया है। सं.=एट ऑल, ब्लैकवेल इनसाइक्लोपीडिया; कीनेस, "रूलर्स ऑफ़ द इंग्लिश", पृ. 513–515; हिघम और राएन, ऐंग्लों-सैक्सन वर्ल्ड, पृ. 8 वह राजा एडवर्ड द एल्डर और उसकी पहली पत्नी एग्व्यिन का बेटा था। आधुनिक इतिहासकार उसे इंग्लैंड का पहला राजा और ऐंग्लों-सैक्सनों के महानतम राजाओं में से एक मानते हैं। उसने कभी शादी नहीं की और उसके बाद उसका सौतेला भाई एडमंड प्रथम इंग्लैंड का राजा बना। जब एडवर्ड की जुलाई ९२४ ई॰ में मृत्यु हो गयी तब ऍथलस्टैन को मर्सिया के लोगों ने अपना राजा स्वीकार कर लिया। उसका सौतेले भाई ऍल्फवियर्ड संभवत: वेसेक्स का राजा घोषित हुआ था लेकिन अपने पिता की मृत्यु के कुछ ही दिनों बाद उसका भी देहांत हो गया। कुछ महीनों तक ऍथलस्टैन को वेसेक्स में गतिरोध झेलना पड़ा लेकिन सितम्बर ९२५ में वहाँ भी उसका राज्याभिषेक हो गया। ९२७ ई॰ में उसने अंतिम बचे हुए वाइकिंग साम्राज्य स्कैन्डिनेविया के यॉर्क पर भी आधिपत्य जमा लिया और पूरे इंग्लैंड में शासन करने वाला पहला आंग्ल-सैक्सन राजा बन गया। ९३४ में उसने स्कॉटलैंड पर धावा बोला और कॉन्स्टेनटाइन द्वितीय को हथियार डालने पर मजबूर कर दिया, लेकिन ऍथलस्टैन के शासन का वाइकिंगों और स्कॉटों ने भारी विरोध किया और सन् ९३७ में इंग्लैंड पर आक्रमण कर दिया। ऍथलस्टैन ने उन्हें ब्रुनान्बर की लड़ाई में हरा दिया। इस विजय ने उसे ब्रिटिश आइल्स और पूरे महाद्वीप में बहुत ख्याति दिलाई। ९३९ ई॰ में उसकी मृत्यु के पश्चात वाइकिंगों ने पुन: यॉर्क पर अधिकार कर लिया जिसे फिर ९५४ ई॰ में ही वापस पाया जा सका। ऍथलस्टैन ने सरकार का केंद्रीकरण कर दिया; उसने सरकारी अधिकारपत्रों के जारी होने पर अपना नियंत्रण स्थापित किया और विभिन्न क्षेत्रों के विद्वानों को अपनी परामर्श समिति और दरबार में जगह दी। उसकी दरबारी सभाओं में उसके अधिकार क्षेत्र के बाहर के राज्यों, खासकर वेल्स, के राजाओं की भी उपस्थिति होती थी जिन्होंने उसका आधिपत्य स्वीकार कर लिया था। उसके समय के अन्य राजाओं की तुलना में अधिक कानूनी दस्तावेज आज भी सुरक्षित बचे हुए हैं। ये दस्तावेज आपराधिक घटनाओं, लूट-पाट और सामाजिक असुरक्षा के विषयों पर उसकी गहरी रूचि और चिंता दर्शाते हैं। उसके कानूनी सुधार उसके दादा अल्फ्रेड महान के कानूनों पर आधारित थे। ऍथलस्टैन पश्चिमी सैक्सन राजाओं में सबसे धर्मपरायण था और उसे स्मारकों व गिरिजाघरों के निर्माण के लिये जाना जाता है। उसके शासनकाल में उसका घर अंग्रेजी शिक्षा का केंद्र था जिसने बाद में बेनेडिक्टियाई सूफीवादी सुधार की आधारशिला रखी। यूरोपीय राजनीति में ऍथलस्टैन के अलावा और किसी भी पश्चिमी सैक्सन राजा ने इतनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा नहीं की। उसने महाद्वीपीय राजाओं से अपनी बहनों की शादियों के प्रबंध किये और कई राजनीतिक मित्र बनाए। इन्हें भी देखें इंग्लैंड राज्य आयरलैंड की जागीरदारी टिप्पणीयाँ सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ Athelstan of England ऍथलस्टैन Æthelstan 13909 Æthelstan 18 श्रेणी:आंग्ल-सैक्सन राजा श्रेणी:८९० दशक में जन्मे लोग श्रेणी:९३९ में निधन श्रेणी:९वीं शताब्दी के अंग्रेज़ लोग श्रेणी:९वीं शताब्दी के अंग्रेज़ राजा श्रेणी:ईसाई राजा श्रेणी:Founding राजा श्रेणी:वेसेक्स का घराना श्रेणी:पश्चिम सैक्सन राजा श्रेणी:Mercian राजा श्रेणी:Northumbrian राजा श्रेणी:१०६६ से पूर्व इंग्लैण्ड के राजा श्रेणी:Malmesbury Abbey श्रेणी:विकिपरियोजना ब्रिटिश राजशाही श्रेणी:आंग्ल-सैक्सन लोग