411 REFERENCE · Wikipedia
एम.पी. अब्दुस्समद समदानी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
एम.पी. अब्दुस्समद समदानी (जन्म 1 जनवरी 1959) एक भारतीय राजनीतिज्ञ, वक्ता, लेखक और विद्वान हैं। वे मलयालम, अंग्रेजी, उर्दू, हिंदी, अरबी, फारसी और संस्कृत भाषाओं के ज्ञाता हैं। समदानी को जेएनयू से डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की उपाधि प्रदान की गई है।
== व्यक्तिगत जीवन ==
एम.पी. अब्दुस्समद समदानी का जन्म एम.पी. अब्दुल हमीद हैदरी और ओट्टकथ ज़ैनब के पुत्र के रूप में 1 जनवरी 1959 को मलप्पुरम जिले के कोट्टक्कल में हुआ था।
== शिक्षा ==
समदानी ने 1982 में फारूक कॉलेज से बीए (प्रथम रैंक) और एमए (द्वितीय रैंक) किया है। उन्होंने 1986 में कालीकट विश्वविद्यालय से एमफिल और 2003 में राजकीय विधि महाविद्यालय, कोझिकोड से एलएलबी की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने नई दिल्ली के जेएनयू से अपनी पीएचडी पूरी की।
== राजनीतिक करियर ==
समदानी दो बार संसद सदस्य (राज्यसभा: 1994-2000, 2000-2006) रहे हैं। वे 2011 से 2016 तक केरल विधानसभा (कोट्टक्कल निर्वाचन क्षेत्र) के सदस्य थे। उन्हें विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षा पर संसदीय उप-समिति के संयोजक और भारत सरकार के केंद्रीय शिक्षा सलाहकार बोर्ड के सदस्य के रूप में नामित किया गया था। वे केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त सऊदी अरब, मिस्र, सीरिया और जॉर्डन के लिए भारत के आधिकारिक और संसदीय प्रतिनिधिमंडलों के सदस्य भी थे। उन्होंने केरल साहित्य अकादमी और केरल कलामंडलम के सदस्य के रूप में भी कार्य किया। वे 2021 में हुए उपचुनाव के माध्यम से मलप्पुरम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले संसद सदस्य, लोकसभा के रूप में चुने गए थे।
2024 भारतीय आम चुनाव में, वे पोन्नानी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले संसद सदस्य, लोकसभा के रूप में चुने गए।
== एक वक्ता के रूप में ==
समदानी ने मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, फारूक अब्दुल्ला, गुलाम नबी आजाद, कपिल सिब्बल, मणिशंकर अय्यर, मुलायम सिंह यादव, नीतीश कुमार, कर्ण सिंह, गुलज़ार, राज बब्बर, मौलाना अबुल हसन अली हसनी नदवी, अर्जुन सिंह, कुलदीप नैयर, पंडित जसराज, अली सरदार जाफरी और शम्सुर रहमान फारुकी के भाषणों का अनुवाद किया है। श्री एम. टी. वासुदेवन नायर ने उन्हें 'वश्य वाचस्सु' (मनमोहक वाणी) की उपाधि दी थी।
== धारित पद ==
1994 – सांसद राज्यसभा
2000 – सांसद राज्यसभा
2002 से 2004 – संयोजक, विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षा पर संसदीय उप-समिति
2004 – सदस्य, केंद्रीय शिक्षा सलाहकार बोर्ड, भारत सरकार
2004 – सदस्य, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण पर संसदीय समिति
1995 से 1996 – सदस्य, रक्षा पर संसदीय समिति
1996 से 1999 – सदस्य, अधीनस्थ विधान पर संसदीय समिति
1996 से 2004 और 2004 से 2006 – सदस्य, मानव संसाधन विकास पर संसदीय समिति
1996 से 2004 और 2004 से 2006 – सदस्य, विदेश मंत्रालय के लिए सलाहकार समिति
1998 से 1999 और 2004 से 2006 – सदस्य, सभा पटल पर रखे गए पत्रों संबंधी संसदीय समिति
2001 - सदस्य, एएमयू की कोर्ट
सदस्य, मलप्पुरम जिला परिषद
सदस्य, केरल साहित्य अकादमी
सदस्य, केरल कलामंडलम
वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आईयूएमएल
निदेशक, इंडियननेस अकादमी
अध्यक्ष, मौलाना आज़ाद फाउंडेशन
अध्यक्ष, सुकुमार अझिकोड फाउंडेशन
संरक्षक, केरल संस्कृत प्रचार समिति
अध्यक्ष, अंजुमन तरक्की-ए-उर्दू, केरल शाखा
कोट्टक्कल से केरल विधानसभा सदस्य 2011–16।
सांसद लोकसभा मलप्पुरम 2021 -24।
सांसद लोकसभा पोन्नानी 2024 - वर्तमान।
== इन्हें भी देखें ==
सैयद मुहम्मद अली शिहाब थंगल
इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग
== सन्दर्भ ==
== बाहरी कड़ियाँ ==
मानवीय मूल्यों पर बल
इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग पर एक वेबसाइट