Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सर्केडियन लय

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

दिसम्बर 2025 मनुष्य का शरीर अत्यंत जटिल और अद्भुत संरचना का उदाहरण है। शरीर की प्रत्येक क्रिया-प्रक्रिया एक निश्चित समय-सारणी के अनुसार चलती है। दिन और रात के परिवर्तन के साथ हमारे शरीर में भी अनेक परिवर्तन होते हैं। यही समय आधारित परिवर्तन शरीर की सर्केडियन लय कहलाती है। यह हमारे शरीर की प्राकृतिक 24 घंटे की जैविक घड़ी है, जो यह नियंत्रित करती है कि हमें कब सोना है, कब जागना है, कब भूख लगनी चाहिए और कब शरीर को विश्राम की आवश्यकता है। “सर्केडियन लय” शब्द लैटिन भाषा के दो शब्दों से बना है “सर्का” जिसका अर्थ है “लगभग” और “डायम” जिसका अर्थ है “एक दिन”। इस प्रकार इसका अर्थ हुआ “लगभग एक दिन की लय”। यह लय हमारे शरीर की आंतरिक जैविक घड़ी के रूप में कार्य करती है। हमारे शरीर की यह घड़ी दिन के 24 घंटों में अनेक शारीरिक प्रक्रियाओं का समन्वय करती है, जैसे नींद और जागृति का क्रम, हार्मोन का स्राव, पाचन क्रिया, शरीर का तापमान और मानसिक एकाग्रता। https://my.clevelandclinic.org/health/articles/circadian-rhythm What Is Circadian Rhythm? Cleveland Clinic en 2025-10-15 सर्केडियन लय कैसे कार्य करती है? सर्केडियन लय का नियंत्रण हमारे मस्तिष्क के एक विशेष भाग में स्थित सुप्राकायस्मैटिक नाभिक (एस.सी.एन.) द्वारा किया जाता है, जो हाइपोथैलेमस में पाया जाता है। एस.सी.एन. में स्थित तंत्रिका कोशिकाएँ प्रकाश के प्रति अत्यंत संवेदनशील होती हैं। जब प्रकाश हमारी आँखों में प्रवेश करता है, तो ये कोशिकाएँ मस्तिष्क को संकेत भेजती हैं, जिससे मेलाटोनिन नामक हार्मोन का स्राव रुक जाता है। मेलाटोनिन वह हार्मोन है जो हमें नींद लाने में सहायता करता है।दिन के समय, प्रकाश की उपस्थिति में शरीर सक्रिय रहता है और रात के समय अंधकार बढ़ने पर मेलाटोनिन का स्तर बढ़ जाता है, जिससे शरीर नींद की अवस्था में चला जाता है।https://www.health.harvard.edu/blog/why-your-sleep-and-wake-cycles-affect-your-mood-2020051319792 Why your sleep and wake cycles affect your mood MD Lawrence Epstein MD Syed Moin Hassan 2020-05-13 Harvard Health en 2025-10-15 सर्केडियन लय के विकास की प्रक्रिया 1. शिशुओं में सर्केडियन लय नवजात शिशुओं में प्रारंभिक महीनों में सर्केडियन लय विकसित नहीं होती। इसी कारण उनके सोने-जागने का समय अनियमित होता है। लगभग तीन माह की आयु में शिशुओं के शरीर में मेलाटोनिन बनने लगता है और धीरे-धीरे उनका नींद-जागरण चक्र स्थिर होने लगता है। नौ माह की आयु तक शिशु नियमित नींद की आदत विकसित कर लेते हैं। Xie Yanling Tang Qingming Chen Guangjin Xie Mengru Yu Shaoling Zhao Jiajia Chen Lili 2019-06-25 New Insights Into the Circadian Rhythm and Its Related Diseases https://www.frontiersin.org/journals/physiology/articles/10.3389/fphys.2019.00682/full Frontiers in Physiology English 10 10.3389/fphys.2019.00682 1664-042X 2. किशोरावस्था में सर्केडियन लय किशोरों में नींद का समय सामान्यतः देर से आने लगता है। किशोरावस्था में मेलाटोनिन का स्राव रात के लगभग 10 से 11 बजे के बाद होता है, जिसके कारण वे देर रात तक जागते हैं और सुबह देर से उठते हैं। इस अवस्था में भी उन्हें प्रतिदिन नौ से दस घंटे नींद की आवश्यकता होती है। Arns Martijn Kooij J. J. Sandra Coogan Andrew N. 2021-09-01 Review: Identification and Management of Circadian Rhythm Sleep Disorders as a Transdiagnostic Feature in Child and Adolescent Psychiatry https://www.sciencedirect.com/science/article/pii/S0890856721000599 Journal of the American Academy of Child & Adolescent Psychiatry 60 9 1085–1095 10.1016/j.jaac.2020.12.035 0890-8567 3. वयस्कों में सर्केडियन लय वयस्कों में यदि जीवनशैली संतुलित और नियमित हो तो सर्केडियन लय भी स्थिर रहती है। नियमित नींद का समय, संतुलित आहार और पर्याप्त शारीरिक गतिविधि इस लय को बनाए रखते हैं। 60 वर्ष की आयु के बाद प्रायः लोगों की नींद जल्दी आने लगती है और वे सुबह जल्दी जागने लगते हैं, यह उम्र बढ़ने की सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है। Kim Jee Hyun Elkhadem Alexandria R. Duffy Jeanne F. 2022-06 Circadian Rhythm Sleep-Wake Disorders in Older Adults https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/35659077 Sleep Medicine Clinics 17 2 241–252 10.1016/j.jsmc.2022.02.003 1556-4088 9181175 35659077https://www.healthline.com/health/healthy-sleep/circadian-rhythm Everything to Know About Your Circadian Rhythm 2020-07-13 Healthline en 2025-10-15 यह भी देखें मस्तिष्क तंत्रिका कोशिका प्रमस्तिष्क प्रांतस्था संदर्भ