411 REFERENCE · Wikipedia
मंजू रानी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मंजू रानी लाइट फ्लाईवेट भारतीय 1999 10 26 y 869317 4 3 0 1 0 0
मंजू रानी (जन्म 26 अक्तूबर 1999), रिठाल फोगट गाँव, हरियाणा से एक भारतीय एमेचर मुक्केबाज़ हैं।https://www.bbc.com/hindi/sport-55864620 मंजू रानीः वो मुक्केबाज़ जिनके पास दस्ताने ख़रीदने तक के पैसे नहीं थे BBC News हिंदी 2021-02-18 hi उन्होंने उलान-उदे, रूस में 2019 एआईबीए महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता।https://sportstar.thehindu.com/boxing/manju-rani-settles-for-silver-on-debut-at-womens-world-boxing-championships/article29672495.ece Manju Rani settles for silver at Women's World Boxing Championships PTI Sportstar en 2021-02-18 उन्होंने बुल्गारिया में प्रतिष्ठित स्ट्रैंड्जा मेमोरियल बॉक्सिंग टूर्नामेंट 2019 में रजत पदक जीता और उसी वर्ष थाइलैंड ओपन और इंडिया ओपन में कांस्य पदक जीते।https://www.dnaindia.com/sports/report-will-do-everything-to-change-colour-to-gold-says-world-boxing-champion-silver-medalist-manju-rani-2797368 'Will do everything to change colour to gold,' says World boxing Champion silver medalist Manju Rani 2019-10-17 DNA India en 2021-02-18
व्यक्तिगत जीवन और पृष्ठभूमि
रानी का जन्म 26 अक्तूबर 1999 को हरियाणा के रोहतक ज़िले के रिठाल फोगट गाँव में हुआ था। रानी का सात भाई-बहन का एक बड़ा परिवार है. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ़) में जवान रहे उनके पिता की 2010 में कैंसर से मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद उनकी पेंशन पर ही पूरा परिवार आश्रित था।
रानी का कहना है कि जब वह बड़ी हो रही थीं, तो उचित आहार या बॉक्सिंग ग्लव्स की एक जोड़ी को वहन करना भी मुश्किल था।https://www.bbc.com/hindi/sport-55864620 मंजू रानीः वो मुक्केबाज़ जिनके पास दस्ताने ख़रीदने तक के पैसे नहीं थे BBC News हिंदी 2021-02-18 hi
रानी के परिवार में खेल का कोई इतिहास नहीं था. हालाँकि खेल उनके गाँव में लोकप्रिय था. गाँव की अन्य लड़कियों के नक्शेकदम पर चलते हुए रानी ने शुरू में कबड्डी खेलना शुरू किया लेकिन उनके कोच ने उन्हें बॉक्सिंग करने की सलाह दी।
2012 के लंदन ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में मुक्केबाज़ी दिग्गज एमसी मैरीकॉम के कांस्य पदक जीतने से प्रेरित होकर, रानी ने मुक्केबाज़ी खेलना शुरू किया।https://www.bbc.com/hindi/sport-55864620 मंजू रानीः वो मुक्केबाज़ जिनके पास दस्ताने ख़रीदने तक के पैसे नहीं थे BBC News हिंदी 2021-02-18 hihttps://sportstar.thehindu.com/boxing/manju-rani-settles-for-silver-on-debut-at-womens world-boxing-championships/article29672495.eceमार्च 2021 InternetArchiveBot
उपलब्धियाँ
अपने गृह राज्य के लिए चयनित नहीं होने के बाद रानी पंजाब चली गईं और जनवरी 2019https://sportstar.thehindu.com/boxing/manju-rani-settles-for-silver-on-debut-at-womens world-boxing-championships/article29672495.eceमार्च 2021 InternetArchiveBot में सीनियर नैशनल चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता.
फ़रवरी 2019 में उन्होंने बुल्गारिया के स्ट्रैंड्जा मेमोरियल टूर्नामेंट में रजत पदक जीता, जो यूरोप के सबसे पुराने प्रतिस्पर्धात्मक बॉक्सिंग टूर्नामेंट्स में से एक है।https://sportstar.thehindu.com/boxing/manju-rani-settles-for-silver-on-debut-at-womens world-boxing-championships/article29672495.eceमार्च 2021 InternetArchiveBot
युवा मुक्केबाज़ मंजू रानी ने उसी वर्ष थाइलैंड ओपन और इंडिया ओपन में कांस्य पदक जीते।https://www.dnaindia.com/sports/report-will-do-everything-to-change-colour-to-gold-says-world-boxing-champion-silver-medalist-manju-rani-2797368#:-:text=16 AM IST Manju Rani made a brilliant debut campaign at the Wom en's final to Russia's Ekaterina Paltceva.
एआइबीए महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2019
वर्ल्ड चैम्पियनशिप में पहली बार भाग लेते हुए रानी लाइट फ़्लाइवेट वर्ग के फ़ाइनल में पहुँचीं और रजत पदक जीतने में कामयाब रहीं, जबकि उनके अन्य भारतीय साथियों जैसे एमसी मैरीकॉम, जमुना बोरो और लवलीना बॉरगोहेन को कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा।https://sportstar.thehindu.com/boxing/manju-rani-settles-for-silver-on-debut-at-womens world-boxing-championships/article29672495.eceमार्च 2021 InternetArchiveBot फ़ाइनल में पहुँचने के दौरान, हरियाणा की इस लड़की ने शीर्ष क्रम के उत्तर कोरियाई खिलाड़ी किम हयांग मी को 4-1 से हराया था।https://www.dnaindia.com/sports/report-will-do-everything-to-change-colour-to-gold-says-world-boxing-champion-silver-medalist-manju-rani-2797368#:-:text=16 AM IST Manju Rani made a brilliant debut campaign at the Wom en's final to Russia's Ekaterina Paltceva.
संदर्भ
श्रेणी:भरतीय मुक्केबाज़
श्रेणी:हरियाणा के लोग