411 REFERENCE · Wikipedia
ट्राँसफॉर्मर्स (फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ट्राँसफॉर्मर्स ट्राँसफॉर्मर्स वीसीडी कवर.jpeg वीसीडी कवर माइकल बे इयान ब्राइसटॉम डी'सैंटोलौरेंज़ो दि बोनावेंच्यूराडॉन मर्फी जॉन रॉजर्सरॉबर्टो ओर्सीऐलेक्स कर्ट्ज़मैन शिया ला बियौफजॉश डुहामलटायरिस गिब्सनमेगन फ़ॉक्सरेचल टायलरऐन्थोनी ऐंडर्सनजॉन टर्टुरोजॉन वोइट स्टिव जैबलोनस्की मिशेल अमंडसन पॉल रुबेलग्केन स्कैंटलबरी ड्रिमवर्क्स पिक्चर्स पैरामाउंट पिक्चर्स 2007 6 28 ऑस्ट्रेलिया 2007 7 4 अमेरिका/कनाडा 144 मिनट अंग्रेज़ी $150 मिलियनTourtellotte Bob "Transformers" film yields big bang on fewer bucks July 1, 2007 रॉयटर्स Thomson Reuters But the producers of "Transformers", Lorenzo di Bonaventura and Ian Bryce, say they have spent only $150 million on "Transformers", and they reckon they got a bargain. http://www.reuters.com/article/idUSN2943327020070702 August 19, 2010'Spider-Man 3': Why So Expensive? https://www.npr.org/templates/story/story.php?storyId=9914883 NPR April 30, 2007 April 29, 2020 https://web.archive.org/web/20160518153008/http://www.npr.org/templates/story/story.php?storyId=9914883 18 मई 2016 live $709,709,780Transformers बॉक्स ऑफ़िस मोजो https://www.boxofficemojo.com/movies/?id=transformers06.htm February 13, 2008 https://web.archive.org/web/20090201092428/http://boxofficemojo.com/movies/?id=transformers06.htm 1 फ़रवरी 2009 live
ट्राँसफॉर्मर्स (Transformers) 2007 में बनी अमरिकी विज्ञान पर आधारित फ़िल्म है जो ट्राँसफॉर्मर्स के खिलौनों कि श्रंखला पर आधारित है। यह ट्राँसफॉर्मर्स फिल्म श्रंखला कि पहली फिल्म है और इसका निर्देशन माइकल बे द्वारा किया गया है व स्टीवन स्पीलबर्ग ने एक्सेकटिव निर्माता की भूमिका संभाली है। फ़िल्म में शिया ला बियौफ सैम विटविकी की भूमिका में है, एक जवान लड़का जों अच्छे ऑटोबॉट्स और बुरे डीसेप्टिकॉन्स के बिच के युद्ध में फंस जाता है। यह दोनों प्रजातियां उन परग्रहियों की है जों भेस बदलकर रोज़मर्रा की मशीनों में बदल सकते है। डीसेप्टिकॉन्स ऑलस्पार्क को प्राप्त करना चाहते है, जों वह वास्तु है जिसने उनकी रोबोट प्रजाति की शुरुआत की थी और जिसके ज़रिए वे पृथ्वी पर मौजूद मशीनों में जान डालकर अपनी सेना बनाना चाहते है। मेगन फ़ॉक्स, जोश डुहामल, टायरिस गिब्सन अन्य भूमिकाओं में है और पिटर कुलन और हुगो वेविंग्स ने ऑप्टिमस प्राइम व मेगाट्रॉन को अपनी आवाज़ दी है।
फ़िल्म के निर्माता डॉन मर्फी व टॉम डीसैंटो ने परियोजना पर कार्य शुरू किया और डीसैंटो ने २००३ में फ़िल्म की कहानी पर काम शुरू किया। उसी वर्ष स्पीलबर्ग भी फ़िल्म का भाग बन गए और उन्होंने रॉबर्टो ओर्सी और ऐलेक्स कर्ट्ज़मैन को भी इसमें शामिल कर लिया जों कथानक पर काम करने वाले थे। अमरीकी सेना और जनरल मोटर्स ने वाहन और विमान किराय पर दिए जिससे निर्माण के वक्त पैसों की काफी बचत हुई और इससे फ़िल्म वास्तविकता के करीब हो गई। हास्ब्रो ने फ़िल्म के प्रमोशन के लिए कई योजनाए अमल में लायी और उन्होंने ने कई कंपनियों से हाथ मिलाए। इसमें कॉमिक्स, खिलौने, बर्गर किंग के साथ खाद्य पदार्थ और ई-बे शामिल है।
फिल्म ट्रांसफाॅर्मर्स को समीक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया के बावजूद रवैया सकारात्मक रहा और व्यावसायिक रूप से जबर्दस्त सफल रही। फिल्म ने दशक की 45वां और वर्ष 2007 में 5वीं स्थान पाने का कीर्तिमान रचा, जिसने वैश्विक तौर पर $ 709 मिलियन से अधिक की कमाई की। फ़िल्म ने बतौर विजुवल इफैक्टस सोसायटी की ओर से चार पुरस्कार जीते हैं और अकादमी पुरस्कार के तकनीकी श्रेणी में तीन जगह नामांकित हुई जिनमें सर्वश्रेष्ठ ध्वनि संपादन, सर्वश्रेष्ठ साउन्ड मिक्सिंग और सर्वश्रेष्ठ विजुवलइ फैक्टस शामिल हैं। अमेरिकी पत्रिका "एम्पायर" ने शिया ला बियौफ के परफाॅर्मेंस पर तारीफ की, और वहीं 1980 के इस ऑरिजिनल सिरिज से ऑप्टिमस प्राइम को आवाज देते रहे वाॅइस आर्टिस्ट पीटर कुलैन का फैन्स ने गर्मजोशी से स्वागत किया। फ़िल्म की अगली किस्त, ट्रांसफाॅर्मर्स : रिवेन्ज ऑफ द फाॅलन, की रिलीज जून 24, 2009 में किया गया। हालाँकि समीक्षकों की नकारात्मक प्रतिक्रिया के बावजूद इसने पहली सिरिज से कहीं ज्यादा व्यावसायिक मुनाफा कमाया। फिर इसकी तीसरी श्रंखला, ट्रांसफाॅर्मर्स : चाँद का अंधेरा, को जून 29, 2011, में 3-D फाॅर्मेट में रिलीज किया। मिश्रित प्रतिक्रिया के बावजूद फ़िल्म ने $ 1 बिलियन, से अधिक की कमाई की। वहीं इसकी चौथी सिरीज, ट्रांसफाॅर्मर्स : एज ऑफ एक्सटिन्सिन, की रिलीज जून 27, 2014, को हुआ, जिसे समीक्षकों की मिली जुली प्रतिक्रिया के बाद उनका पक्ष नकारात्मक रहा बावजूद फ़िल्म ने $1 बिलियन, से दुबारा ज्यादा का कारोबार किया। इसकी चौथी श्रृंखला, ट्रांसफाॅर्मर्स: एज ऑफ एकस्टिंक्शन, वर्ष 2017 में प्रसारित की गई।
कथानक
कई युग पूर्व, साइबरट्राॅन ग्रह के ट्रांसफाॅर्मर्स नामक परग्रही प्रजाति के दो वर्गों के बीच युद्ध छिड़ता है। ऑटोबाॅट्स के नायक ऑप्टिमस प्राइम और डिसेप्टिकाॅन्स के नेता मेगाट्राॅन अपना अस्तित्व बचाने के लिए ऑलस्पार्क नाम के रहस्यमय क्युब पर वर्चस्व कायम करना चाहते हैं जिनके मुताबिक उस क्युब में नए ब्रह्मांड निर्माण करने की अद्भुत शक्ति है। पर वही क्युब अनंत अंतरिक्ष में अब खो चुका था, लेकिन मेगाट्राॅन उसका पीछा करते पृथ्वी पहुँच चुका था। मेगाट्राॅन का यान आर्कटिक घेरे में दुर्घटनाग्रस्त होता है और फिर लंबे वक्त तक जमे रहने बाद सन् 1897 में प्रमुख खोजकर्ता आर्चिबाल्ड विटवीकी को अभियान में संयोगवश हुए हादसे से मेगाट्राॅन मिलता है। विटवीकी उत्सुकता में मेगाट्राॅन की दिशासंयंत्र चालू करते हैं, जिससे ऑलस्पार्क के स्थान का निर्देशांक उनके चश्मे पर दर्ज होता है लेकिन उनका मानसिक संतुलन बिगड़ जाता है। वक्त गुजरने के साथ विरासत के तौर पर अब वह उसके परपोते सैम विटवीकी के यहां रह जाता है। वर्तमान में सैम अपने पिता साथ अपनी पहली गाड़ी में एक जंग लगी शेवेर्लेट केमेरो कार खरीदता है, पर उनको तब हैरानी होती है जब वह आकार बदलते हुए जीवित रूप लेती है।
खाड़ी प्रदेश क़तर में, ब्लैकआउट नामक डिसेप्टिकाॅन अमेरिकी मिल्ट्री बेस में धावा कर मेगाट्राॅन और ऑलस्पार्क के वास्तुस्थान की खुफिया जानकारी की हैकिंग के प्रयास में असफल होते है। वहीं कप्तान विलियम लेनाॅक्स किसी तरह जान बचाते हुए अपनी टीम साथ रेगिस्तान के मार्ग से सुरक्षित जगह पहुँचने के क्रम में पीछा करते ब्लैकआउट का छोड़ा स्कोरपोनोक नाम का मशीनी बिच्छु उनपर हमला करता हैं। केप्टन लेनाॅक्स अपनी टीम साथ स्कोरपोनोक के हमले में मुश्किलें पाते हुए अतिरिक्त आक्रमण दल को काॅन्टेक्ट कर उसे लगभग तबाह कर देते हैं लेकिन वापसी में वे स्कोरपोनोक का डंक भी ले चलते हैं ताकि उनसे निपटने योग्य शस्त्र जुटा सके।
उधर पेंटागन में, डिफेंस सेक्रेटरी (रक्षा सचिव) जाॅन केलर के निर्देश पर अचानक हुए हमले के सत्यापन और कारणों का पता लगाने के सभी सैन्य टेक्निशियन और विभिन्न एजेंसियों के मध्य जांच आयोग गठित करती है। जांच कार्यवाई की शुरुआत में साउण्ड विश्लेषक मैगी मेडसेन को अन्य डिसेप्टिकाॅन्स, फ्रेंज़ी, द्वारा एअरफोर्स वन में घुसपैठ कर हैकिंग होने का पता चलता है। जिनमें आर्किबाल्ड के चश्मे की फाइल को फ्रेंज़ी डाउनलोड कर उसके निलामीकर्ता सैम का पता चलने पर बाद में पुलिस वाहन के रूप में उसकी खोजबीन कर हमला करता है, जिसमें बम्बलबी उसे बचाता है।
सैम और उसकी हाईस्कूल गर्लफ्रैंड मिक़ेला बेन्स को उसके केमेरो कार को ऑटोबोट स्काउट बम्मबलबी में बदलने का पता चलता है, जो मूकबाधित है और कार रेडियो के सहारे बात करता है। वहीं पूर्व में अपने ऑटोबोट्स साथियों को सूचनात्मक संदेश पर बुलाकर बम्बलबी अपने साथ सैम और मिक़ेला को उनके धरती पर पहुंचते ही मिलाता है – ऑप्टिमस प्राइम, जैज़, आयरनहाइड और रैचेट। ऑप्टिमस इस स्थिति की जानकारी का विवरण देता है जिसके अनुसार यदि मेगाट्राॅन को ऑलस्पार्क पाने में सफल हुए तो वे पृथ्वी के समस्त मशीनों को अपनी फौज में बदलकर मानवजाति पर विनाश मचा देंगे।
सैम, मिक़ेला और ऑटोबाॅट्स को अपने घर ले जाकर चश्मे को खोजता हैं, लेकिन तभी उन किशोरों को सैम के अभिभावकों के साथ एक गुप्त सरकारी संगठन, सेक्टर सेवेन के एजेंट सेमाॅर सिमाॅन्स अपने सिपाहियों के जरिए उन्हें हिरासत में लेता हैं। ऑटोबाॅट्स उन एजेंटों को रोक सैम व मिक़ेला को छुड़ाते हैं, पर सिमाॅन्स अपनी बैकअप टीम के सहारे दुबारा सैम, मिक़ेला और बम्बलबी को गिरफ्त में लेता है, इस आपाधापी में ऑप्टिमस को वह चश्मा प्राप्त होता है।
वहीं विभिन्न दल के सदस्यों के साथ हूवर बांध में सेक्टर सेवेन के निदेशक टाॅम बानाचेक अपनी अगुवाई में ट्रांसफाॅर्मर्स जैसे, शीत से निष्क्रिय मेगाट्राॅन और विशालकाय ऑलस्पार्क से परिचित कराते हैं लेकिन वहीं फ्रेंज़ी नाम का जासूसी रोबोट जो मिक़ेला के बैग में छुपा पड़ा था, वो बाकी डिसेप्टिकाॅन्स को हमले करने को सूचित करता है। उधर सैम के कहने पर बम्बलबी को रिहा कर ऑल-स्पार्क को सुरक्षा का इंतजाम करने को कहता है, जिसे बम्बलबी उसे हथेली समान सिकोड़ कर बाहर जाने को पुछता है। इस प्रतिक्रिया में मेगाट्राॅन पुनःसक्रिय होकर डैम से बाहर आकर अपने डिसेप्टिकाॅन्स लड़ाकों को ऑलस्पार्क पर कब्जा करने का हुक्म देता है। डिसेप्टिकाॅन्स से भागते ऑटोबाॅट्स लाॅस एंजिल्स जा पहुंचते हैं, कई जानें जाती है और मेगाट्राॅन के हाथों जैज़ मारा जाता है। सैम किसी प्रकार ऑलस्पार्क को मेगाट्राॅन की हद से दूर करने का प्रयास करता है, फिर ऑप्टिमस से जबर्दस्त मुकाबले में मेगाट्राॅन को क्षतिग्रस्त होते देख आखिरकार सैम उस ऑलस्पार्क को मेगाट्राॅन के सीने में लगा देता है और भारी उर्जा के प्रवाह में मेगाट्राॅन की जीवनपुंज नष्ट होता हैं। स्टारस्क्रीम नाम का डिसेप्टिकाॅन्स जंग में हारने पर भाग निकलता है।
ऑप्टिमस बचे-खुचे खंडित ऑलस्पार्क को मेगाट्राॅन की छाती से निकालता हैं। अमेरिकी सरकार सेक्टर 7 को बंद करती है, मृत मेगाट्राॅन और डिसेप्टिकाॅन्स समेत लाॅरेन्टियन एबिस के गहरे समुद्री तल वाले क्षेत्र में डुबो दिया जाता है, ऑटोबोट्स मानव समाज के बीच छद्म रूप में रहथे हैं, और ऑप्टिमस अंतरिक्ष में विचरते बचे हूए ऑटोबाॅट्स को उनके पृथ्वी पर मौजुद होने का संदेश भेजता है।
पात्र
इंसान
शिया ला बयौफ - सैम विटवीकी, अपने परदादा आर्कटिक खोजीकर्ता का एक युवा वशंज, जिनसे अंजाने में एक बड़ा रहस्योद्घाटन होता है और वही धरती के बचने की आखिरी उम्मीद बनता है।
टायरिस गिब्सन - सार्जेन्ट राॅबर्ट एप्स, अमेरिकी वायुसेना के काॅम्बैट कंट्रोलर और क़तर स्थित SOCCENT बेस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान टीम के तकनीकी सार्जेन्ट।
जाॅश डुहामेल - कैप्टन विलियम लेनाॅक्स, क़तर स्थित SOCCENT बेस द्वारा चलाए गए एप्स की विशेष अभियान टीम के लीडर।
एंथोनी एण्डर्सन - ग्लेन व्हीटमैन, अमेरिकी रक्षाविभाग द्वारा नियुक्त एक हैकर।
मेगन फाॅक्स - मिक़ेला बेन्स, सैम की क्लासमेट जो उसके मिशन में साथ देती जिसके बाद उसके बचपन में एक कार चोर होने का पता चलता है।
रैचेल टायलर - मैगी मेडसन, पेंटागन द्वारा नियुक्त एक एनालिस्ट जो ग्लेन की दोस्त रहती है।
जाॅन टर्टुर्रो - एजेंट सेमाॅर सिमाॅन, सेक्टर 7 का सदस्य जो गुप्त तौर पर एक उन्नत शोधविभाग है। *जाॅन वाॅइट - जाॅन कैलेर, अमेरिकी रक्षासचिव
माइकल ओ'नील - टाॅम बेनाचेक, सेक्टर 7 के प्रमुख।
केविन डुन - राॅन विटवीकी, सैम के पिता
जुली व्हाइट - जुडी विटवीकी, सैम की माँ
अमाउरी नोलास्को - ACWO जाॅर्ज "फिग" फिगेराॅ, कैप्टन लेनाॅक्स के सदस्य और स्पेशल ऑपरेशन साॅल्जर जो क़तर के SOCCENT बेस में हुई तबाही के बाद किसी प्रकार बच निकलते हैं।
ज़ैक वार्ड - फर्स्ट सार्जेन्ट डाॅनले, कैप्टन लेनाॅक्स की टीम के मेंबर।
डब्ल्यू. माॅर्गन शेफर्ड - कैप्टन आर्किबाल्ड विटवीकी, सैम के परदादा जिन्होंने दुर्धटनावश मेगाट्राॅन के नेविगेश्नल सिस्टम को सक्रिय कर दिया।
बेरनी मैक - बाॅबी बाॅलिविया, पुरानी कारों के सेल्समैन
ट्रांसफ़ॉर्मर्स
ऑटोबाॅट्स
पीटर कलन - ऑप्टिमस प्राइम, ऑटोबाॅट्स का लीडर जो नीले और लाल रंग की 1994 की पीटरबिल्ट 379 सेमी-ट्रेलर ट्रक में बदल जाते हैं। पीटर कुलैन पिछले 1980 से इस एनिमेशन सिरिज पर ऑप्टिमस प्राइम को आवाज देते रहे हैं और उन्हें ही यह बतौर भूमिका मिली है, जिसे दर्शकों ने हार्दिक स्वागत किया जहां उन्होंने फ़िल्म अपेक्षा के अनुरूप अपना श्रेष्ठ दिया।
मार्क रायन - बम्बलबी, एक ऑटोबाॅट स्काउट और सैम का नया गार्जियन जो पीले और काले रंग की 2006 की शेवेर्लेट केमेरो माॅडल की कार में बदल जाता है।
डेरियस मैकक्रेरी - जैज़, ऑप्टिमस के सेकेण्ड इन कमाण्डर, जो सिल्वर रंग की 2006 माॅडल पाॅनटियक साॅल्टिस में बदल जाते हैं।
राॅबर्ट फाॅक्सवर्थ - रैचेट, ऑटोबाॅट मेडिकल विशेषज्ञ जो पीले रंग की 2004 की खोजी और बचाव में इस्तेमाल हमर एच2 एंबुलेन्स में बदल जाती हैंहै।
जेस हार्नेल - आयरनहाइड, हथियार विशेषज्ञ ऑटोबाॅट, जो ब्लैक रंग की 2005 की जीएमसी GMC टाॅपकिक C4500 में बदल जाते हैं।
डिसेप्टिकाॅन्स
ह्युगो विविंग - मेगाट्राॅन, डिसेप्टिकाॅन्स का लीडर जो सिल्वर रंग की साईबरट्रोनीय जेट में बदल जाते हैं। हाँलाकि फ्रैंक वेल्केर इसके वास्तविक वाॅइस आर्टिस्ट थे लेकिन उनकी आवाज का सिर्फ़ डीवीडी काॅमेंट्री में उपयोग हुआ, निर्देशक बे को उनकी आवाज उपयुक्त नहीं लगने पर ही विविंग को ही जिम्मा दिया।
चार्ली एड्लर - स्टारस्क्रीम, मेगाट्राॅन का सेकेण्ड इन कमाण्डर, जो लाॅकहीड मार्टिन एफ-22 रैप्टर जेट में बदल जाता है। एड्लर ने पिछली ऑरिजिनल सिरिज में कई किरदारों के लिए आवाज दी है, जिनमें सिल्वरबाॅल्ट का नाम मुख्यतःलिया जाता है।
ब्लैकआउट, मेगाट्राॅन का थर्ड इन कमाण्डर जो एमएच-53जे पेव लाॅ III के माॅडल हेलिकॉप्टर में बदल जाता है।
जेस हार्नेल - बैरीकैड, एक घुसपैठिया डिसेप्टिकाॅन्स स्काउट जो ब्लैक रंग की सैलीन एस281 माॅडल की पुलिस कार में बदल जाती है।
रेनो विल्सन - फ्रैंज़ी, एक हैकर डिसेप्टिकाॅन और बैरीकैड का सेवक, जो एक पीजीएक्स बूमबाॅक्स के बाद नोकिया 8800 के माॅडल फोन में बदल जाता है।
जिम वुड - बोनक्रशर, एक माइन स्वीपर डिसेप्टिकाॅन जो ब्फ़ैलो एच माइन-प्रोटेक्टेड वाहन में बदल जाता हैं।
ब्राअल, एक विध्वंसक विशेषज्ञ डिसेप्टिकाॅन्स, जो गहरे हरे रंग की एम1 एब्राम्स माॅडल के वाहन में बदल जाती है।
स्कोरपोनोक, ब्लैकआउट का शिकारी डिसेप्टिकाॅन्स, एक मशीनी बिच्छु
इन्हें भी देखें
जुरासिक पार्क (फिल्म)
द मार्शियन (फ़िल्म)
वॉर ऑफ़ द प्लेनेट ऑफ़ द एप्स
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0418279
श्रेणी:ट्राँसफॉर्मर्स
श्रेणी:ट्राँसफॉर्मर्स (फिल्में)
श्रेणी:ट्राँसफॉर्मर्स (फिल्म शृंखला)