411 REFERENCE · Wikipedia
अखिल विश्व गायत्री परिवार
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अखिल विश्व गायत्री परिवार (AWGP) पं० श्रीराम शर्मा अचार्य द्वारा स्थापित सनातन संस्कृति पुनरुत्थान अभियान है। इसकी स्थापना वैदिक सनातन धर्म के सिद्धांतों के आधार पर १९५० के दशक में हुई थी। इस संस्था ने विचार क्रान्ति अभियान, प्रज्ञा अभियान आदि चलाये जिसका उद्देश्य जनमानस में वैचारिक परिवर्तन लाकर समाज का उत्थान करना है। हम बदलेंगे, युग बदलेगा; मनुष्य भटका हुआ देवता है आदि इनके प्रमुख उद्घोष है। इस संगठन का कार्य गायत्री मंत्र की मूल भावना (प्रज्ञा का परिष्कार) के अनुसार है।
अखिल विश्व गायत्री परिवार का केंद्र उत्तराखंड राज्य में शांतिकुंज हरिद्वार है। साथ ही देश-विदेश के अधिकांश राज्यों में क्षेत्रीय रूप से गायत्री शक्तिपीठ के रूप में गायत्री परिवार कार्यरत है।
इन्हें भी देखें
श्रीराम शर्मा
अखण्ड ज्योति
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा
देव संस्कृति विश्वविद्यालय
युग निर्माण योजना
शांतिकुंज
बाहरी सम्पर्क सूत्र
अखिल विश्व गायत्री परिवार (हिन्दी में)
अखिल विश्व गायत्री परिवार (अंग्रेजी में)
प्रज्ञा अभियान (समाचार पत्र हिन्दी में)
गायत्री परिवार शक्तिपीठ वाटिका
श्रेणी:सांस्कृतिक संगठन
श्रेणी:हिन्दू धर्म सुधार आन्दोलन