Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बनास नदी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

बनास नदी वन की आशा राजसमंद, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, टोंक, अजमेर और सवाई माधोपुर Banas River Near Kota 2.jpg 300 px कोटा के समीप बनास नदी yes line Q2722701 मानचित्र hi देश राज्य राजस्थान नगर नाथद्वारा, हमीरगढ़, टोंक 512 km mi अरावली पर्वतमाला कुम्भलगढ़, राजसमन्द ज़िला 25 09 09 N 73 35 10 E inline चम्बल नदी रामेश्वर, सवाई माधोपुर ज़िला 25 54 39 N 76 44 04 E inline,title 45833 km2 mi2 बनास नदी भारत के राजस्थान राज्य में बहने वाली एक नदी है। यह चम्बल नदी की एक उपनदी है, जो स्वयं यमुना नदी की उपनदी है (जो आगे जाकर गंगा नदी में विलय हो जाती है)। बनास का कुल मार्ग 512 किमी है। यह पूरी नदी और इसका जलसम्भर क्षेत्र राजस्थान के भीतर ही है।यह एक मरुस्थलीय नदी है।"Lonely Planet Rajasthan, Delhi & Agra," Michael Benanav, Abigail Blasi, Lindsay Brown, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787012332"Berlitz Pocket Guide Rajasthan," Insight Guides, Apa Publications (UK) Limited, 2019, ISBN 9781785731990 नामार्थ "बनास" शब्द दो शब्दों को मिलाकर बना है - "बन" (वन) और "आस" (आशा), और इसका अर्थ "वन की आशा" है। मार्ग यह अरावली पर्वतमाला की खमनोर नाम श्रेणी में कुम्भलगढ़ से 5 किमी दूर राजसमन्द ज़िले में स्थित "वेरों का मठ" नामक शिव मंदिर में जन्म लेती है। फिर पूर्वोत्तर दिशा में बहती हुई यह मेवाड़ क्षेत्र से गुज़रती है। बहती हुई यह राजस्थान और मध्य प्रदेश की सीमा पर बहती हुई चम्बल नदी के समीप पहुँचती है और सवाई माधोपुर ज़िले में रामेश्वर नामक स्थान पर उस से संगम कर लेती है। बनास एक अनिरंतर नदी है, जो गरमियों में अधिकांश रूप से सूख जाती है राजसमंद (खमनौर पहाड़ियाँ), चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर, टोंक, और सवाई माधोपुर जिलों से होकर गुजरती है। यह सवाई माधोपुर में रामेश्वरम के पास चंबल में मिल जाती है। सहायक नदियां इसकी सहायक नदियों में बेड़च, कोठरी, मांसी, खारी, मोरेल, ढील व डाई है। बेडच नदी १९० किलोमीटर लंबी है तथा गोगु्न्दा पहाड़ियों (उदयपुर) से निकलती है। कोठारी नदी उत्तरी राजसमंद जिले के दिवेर पहाड़ियों से निकलती है। यह १४५ किलोमीटर लंबी है तथा यह उदयपुर, भीलवाड़ा में बहती हुई बनास में मिल जाती है। ये नंदी वेरो का मठ से उत्पन हुई है वेरो का मठ परशुराम के पास है। बनास नदी पर बने हुए बाँध मातरीकुंडीया बांध (चितौड़गढ़) बीसलपुर बाँध (टोंक) ईसरदा बाँध (सवाईमाधोपुर) दात्र बांधअगस्त 2019 इन्हें भी देखें चम्बल नदी यमुना नदी ढील बाँध सन्दर्भ श्रेणी:राजस्थान की नदियाँ श्रेणी:यमुना नदी की उपनदियाँ श्रेणी:चम्बल नदी