Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

उभयचरी साइकिल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|right|उभयचरी बाइक 'साइक्लोमर', पेरिस, 1932 एक उभयचरी साइकिल या (amphibious cycle}) एक ऐसा मानव चलित वाहन होता है जिसे थल व जल दोनों में चलाया जा सकता है। सईदुल्लाह् की साइकिल सबसे ज्यादा प्रशंसा व ध्यान पाने वाली ऐसी ही एक साइकिल थी। शौरी, डी 2006 Grassroots inventions द ट्रिब्युन चंडीगढ़, भारत 17 फरवरी 2006इसके बारे में डिस्कवरी चैनल व बीबीसी समाचार दोनों पर ही विस्तृत कार्यक्रम दिखाये गये थे। इन बाइकों में पानी पर टिकने के लिये चार आयताकार डोंगे लगे थे जिन्हें दो पंखेनुमा चप्पू या पत्तियों से घुमाया जाता था। यह साइकिल के पहिये की तरह ही थे। मोर्गा की उभयचर साइकिल [मोर्गा, ई.ओ. (1969), 21 सितम्बर 1971, Cyclo Amphibious, अमेरिकी पेटेंट संख्या: 3,606,856]। तीन साइकिलों का एक साँचा इस्तेमाल करती थी जो कि प्रवर्तन (तैरने लायक स्थिति) व आगे की ओर धक्का दोनों ही प्रदान करता था। एसबीके अभियांत्रिकी शटल बाइक एक अन्य परिरूप है। इसमें दो फुलाये जा सकने वाले डोंगे हैं जो एक साइकिल और सवार को तैरने लायक स्थिति उपलब्ध कराते हैं। हवा निकालने पर और युक्तिओं को अलग करने पर यह साइकिल पीठ पर लटकाए जाने वाले थैले में समा जाती है।http://www.gizmag.com/go/2505/ SBK Engineering Shuttle-bike 7 दिसंबर 2015 https://web.archive.org/web/20151002194712/http://www.gizmag.com/go/2505/ 2 अक्तूबर 2015 live साउथैम्पटन विश्वविद्यालय के सात अभियंताओं ने एक और उभयचरी साइकिल की रूप-रेखा बनाई थीएंथोनी चेसहायर, डेविड एडवर्ड्स, साइमन हालफोर्ड, जोआना हचिन्सन, जैक मैरियट, ऐंड्र्यु वेबस्टर व साइमन वाइल्स (2008) Design Build and Test an Amphibious Cycle School of Engineering Sciences, साउथैम्पटन विश्वविद्यालय।जिसके बारे में 5 जून 2008 को साउदर्न डेली इको व द डेली टेलीग्राफ में 6 जून 2008 को प्रकाशित किया गया था। इस उभयचरी साइकिल में लेटाई हुई साइकिल के साँचे पर अलग से डोंगे लगे हुए थे और यह पैर (पैडल पहिया) से चलाई जाती थी। गति परीक्षा में इसने १.१२ मीटर/सेकेंड की औसत गति पायी थी। साइकिल सवार इसे जल और थल दोनों में ही बिना किसी बाहरी सहायता के चलाने मेम कामयाब हुआ था। बाढ़ के हालातों और मनोरंजन उद्योग में उभयचरी साइकिल का यह प्रारंभिक नमूना कारगर हो सकता है। thumb|समुद्री बाइकर, इब्राहिम हेम्मटनिया मार्च 2015 के दौरान जोआओ पेसोआ, ब्राज़ील में अपनी बोट बाइक में बैठे हुए। मई २०१० में कैल्विन महाविद्यालय के पाँच अभियंताओं ने भी एक उभयचरी साइकिल बनाई जो कि पहले के नमूनों से बेहतर थी और पानी से जमीन पर जाते वक्त ज्यादा सुखद अनुभव प्रदान करती थी।https://knightvision.calvin.edu/bbcswebdav/orgs/ENGR/senior-projects/2009_10/team15/web/index.html Calvin College amphibious vehicle 7 दिसंबर 2015 https://web.archive.org/web/20120525080525/https://knightvision.calvin.edu/bbcswebdav/orgs/ENGR/senior-projects/2009_10/team15/web/index.html 25 मई 2012 dead एक अन्य व जल्द की ही रूपरेखा इब्राहिम हेम्मटनिया ने अपनी विश्वव्यापी समुद्र यात्रा के लिये बनाई जिसे उन्होंने मेलनी का नाम दिया है। http://en.ligfiets.net/news/4235/persbericht-7th-international-velomobile-seminar-2012.html Ad Infinitum amphibious bicycle 7 दिसंबर 2015 https://web.archive.org/web/20151222153750/http://en.ligfiets.net/news/4235/persbericht-7th-international-velomobile-seminar-2012.html 22 दिसंबर 2015 dead http://www.willpowered.nl/expeditie/ Ad Infinitum bicycle 7 दिसंबर 2015 https://web.archive.org/web/20151222102209/http://www.willpowered.nl/expeditie/ 22 दिसंबर 2015 dead सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ Saidullah Amphibious Bicycle. Amphibious Cycle Amphibious Bicycle Concept. The DIY Amphibious Bike Rides the Water श्रेणी:साइकिल