411 REFERENCE · Wikipedia
वेलनटीना तेरेश्कोवा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मार्च 2017
thumb|वेलनटीना तेरेश्कोवा
वेलनटीना तेरेश्कोवा रशिया की सर्वप्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री है जो की ४०० से अधिक आवेदकों और ५ निर्णायकों में से चुनी गयी थी अंतरिक्ष यात्रा के लिए। यह एक सेवानिवृत्त रूसी अंतरिक्ष यात्री और राजनीतिज्ञ है जो की १९६९ में महिला अंतरिक्ष यात्री के पहले समूह के विघटन के बाद, कम्युनिस्ट पार्टी का एक प्रमुख सदस्य बन गयी थी। इनका जन्म ६ मार्च १९३७ को हुआ था। वेलनटीना तेरेश्कोवा की पहली अंतरिक्ष उड़ान वोस्तोक ६ में ६ जून १९६३ को प्रारम्भ हुई थी।"Valentina Vladimirovna Tereshkova". Yaroslavl Region. 2016. और अपनी अंतरिक्ष की पहली यात्रा में इन्होने ३ दिनों में पृथ्वी के ४८ ग्रहपथ पूरे किए थे। अंतरिक्ष यात्री कोर में शामिल होने के लिए इन्हें पहले सोवियत वायु सेना में शामिल किया गया और इसके बाद वह अंतरिक्ष में उड़ान भरने के लिए प्रथम महिला नागरिक चुनी गयी।
प्रारंभिक जीवन
वेलनटीना तेरेश्कोवा का जन्म सेंट्रल रशिया के एक छोटे से गाँव में हुआ था। उनके माता पिता बेलारूस से पलायन हुए थे।"Першая жанчына‑касманаўт ў дзяцінстве гаварыла па‑беларуску" [The first woman in space spoke Belarusian as a child]. Nasha Niva (in Belarusian). 24 April 2009 उनके पिता एक ट्रेक्टर चालक थे और उनकी माता कपड़ो की संयंत्र में काम करती थी। तेरेश्कोवा ने १९४५ में आठ साल की उम्र में स्कूल जाना शुरू किया और १९५३ में स्कूल छोड़ दिया परन्तु पत्राचार पाठ्यक्रम के माध्यम से अपनी शिक्षा जारी रखी।"Valentina Tereshkova". StarChild: NASA Goddard Space Flight Center. 2016 युवा उम्र से ही उनकी पैराशूटिंग में दिलचस्पी बन गई थी, और स्थानीय एरोंक्लब में वह स्काइडाइविंग में प्रशिक्षित भी होने लगी। उन्होंने अपनी पहली कुदान २२ साल की उम्र में भरी सन १९५९ में २१ मई को और उस समय वह एक स्थानीय कारखाने में एक कपड़ा कार्यकर्ता के रूप में नियुक्त की गयी थी। स्काइडाइविंग में उनकी विशेषज्ञता ही उनके अंतरिक्ष की यात्रा का कारण बनी।Ghosh, Pallab (17 September 2015). "Valentina Tereshkova: USSR was 'worried' about women in space". BBC News. १९६१ में वह स्थानीय कोमसोमोल की सचिव बनी और उसके बाद में सोवियत संघ की कम्युनिस्ट पार्टी में शामिल हो गई। अपनी पहली उड़ान के बाद तेरेश्कोवा ने जहूकोंव्सकी वायु सेना अकादमी में पढाई प्रारम्भ की और वहाँ से वह एक अंतरिक्ष यात्री इंजीनियर के रूप में विशिष्टता के साथ ग्रेजुएट हुई। और १९७७ में उन्होंने इंजीनियरिंग में डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की।
सोवियत अंतरिक्ष कार्यक्रम में कैरियर
१९६१ में युरी गगारियन की उड़ान के बाद, प्रमुख सोवियत वायु सेना के इंजीनियर ने महिला अंतरिक्ष यात्रा के बारे में सोचा। और १९ फरवरी १९६२ को वेलनटीना तेरेश्कोवा को चुना गया महिला अंतरिक्ष यात्री कोर के लिए। इसके बाद उनका प्रशिक्षण शुरू हुआ जिसमे हलकी उड़ाने, अलगाव परीक्षण, सेंट्रीफ्यूज परीक्षण, रॉकेट सिद्धांत, अंतरिक्ष यान इंजीनियरिंग, १२० पैराशूट कुदान और मिग १५ यु टी आई जेट लड़ाकू विमानों में पायलट प्रशिक्षण प्रारम्भ हुआ। अपनी पहली उड़ान के दौरान उन्हें अत्यधिक शारीरिक परेशानिया हुई परन्तु उन्होंने ३ दिन की उड़ान में पृथ्वी के ४८ ग्रहपथ लगे और उन्होंने सभी अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री के संयुक्त की तुलना में अधिक उड़ान समय लॉग इन किया जिन्हें उस तारीख से पहले भेजा गया था।Kennedy, Maev (17 September 2015). "First woman in space recalls mission's teething troubles". The Guardian तेरेश्कोवा ने एक उड़ान लॉग बनाए रखा है और उसके साथ- साथ क्षितिज की तस्वीरें भी लीं जो बाद में वातावरण के भीतर एयरोसोल परतों की पहचान करने के लिए इस्तेमाल कि गई। वोस्तोक ६ अंतिम वोस्तोक उड़ान थी जो की वोस्तोक 5 के दो दिनों बाद शुरू की गई थी जो की सफल हुई। तेरेश्कोवा के बाद महिलाओं की अगली अंतरिक्ष उड़ान के लिए १९ साल लग गए जो की स्वेतलाना सवित्सकाया द्वारा भरी गई।ereshkova, Valentina (4 January 1964). "Three days in outer space". The Saturday Evening Post. 237 (1): 62–63.
व्यक्तिगत जीवन
thumb|वेलनटीना तेरेश्कोवा और एंडरीयन निकालोयेव
३ नवम्बर १९६३ को वेलनटीना तेरेश्कोवा ने मास्को वेडिंग पैलेस में एंडरीयन निकालोयेव से विवाह किया जो की अंतरिक्ष यात्री थे और एक जातीय चूवाश थे। इनके विवाह में शीर्ष सरकारी और अंतरिक्ष कार्यक्रम के नेताओं को एक साथ शामिल किया गया। उन्होंने ८ जून १९६४ म३ एक लड़की को जन्म दिया जो की डॉक्टर बनी और वह पहली ऐसी व्यक्ति थी जिनके दोनों माता और पिता ने अंतरिक्ष में यात्रा की थी।Feldman, Heather (2003). Valentina Tereshkova: The First Woman in Space. Rosen Publishing Group. ISBN 0-8239-6246-6. निकालोयेव से १९८२ में तालक के बाद उन्होंने दूसरा विवाह भी किया।Eidelman, Tamara (2013). "A Cosmic Wedding". Russian Life. 56 (6): 22–25.
सामाजिक गतिविधि
2011 में, वह यारोस्लाव क्षेत्रीय सूची में यूनाइटेड रशिया पार्टी से रूस के राज्य ड्यूमा के लिए चुनी गईं। टेरेश्कोवा, ऐलेना मिज़ुलिना, इरीना यारोवाया और एंड्री स्कोच Проверка пользователя https://ktotakoj.ru/blagotvoritelnaja-dejatelnost-andreja-skocha/ 2023-06-28 ktotakoj.ruhttps://lenta.ru/tags/persons/skoch-andrey/ https://lenta.ru/tags/persons/skoch-andrey/ के साथ, ईसाई मूल्यों की सुरक्षा के लिए एक अंतर-गुटीय उप समूह का सदस्य है; इस क्षमता में, उन्होंने रूसी संविधान में संशोधन की शुरूआत का समर्थन किया, जिसके अनुसार, "रूढ़िवाद रूस की राष्ट्रीय और सांस्कृतिक पहचान का आधार है।" 21 दिसंबर, 2011 से संघीय संरचना और स्थानीय स्वशासन पर राज्य ड्यूमा समिति के उपाध्यक्ष।
सम्मान और पुरस्कार
खेल के सम्मानित मास्टर (19 जून 1963)
सोवियत संघ के हीरो (22 जून 1963)
सोवियत संघ के पायलट अंतरिक्ष यात्री
गोल्ड स्टार" श्रम के हीरो (वियतनाम) (अक्टूबर 1971)
स्वर्ण पदक, सोवियत संघ के विज्ञान के Tsiolkovsky अकादमी
DOSAAF का सम्मान
अलेक्जेंडर Nevsky के आदेश (2013)"The Japan News". the-japan-news.com
सन्दर्भ
श्रेणी:महिला अंतरिक्ष यात्री
श्रेणी:1937 में जन्मे लोग