411 REFERENCE · Wikipedia
लक्ष्मी तरु
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
लक्ष्मी तरु मुलत: उत्तरी अमेरिका का पेड़ है। इसके बीजों से खाद्य तेल बनता है तथा अन्य भाग भी बहुत उपयोगी हैं। भारत में श्री श्री रवि शंकर जी इसे घर-घर में लगाने का अभियान चला रहे हैं। इसे "स्वर्ग का पेड़" (पैराडाइज ट्री) कहा जाता है।
बाहरी कड़ियाँ
आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सार्थक कदम : लक्ष्मी तरु
[[श्रेणी:पेड़]
हेल्थ
कैंसर से निजात दिलाएगा लक्ष्मी तरु: डॉ. जीएल बांसल
आर्टऑफ़ लिविंग द्वारा मानवता के लिए वरदान लक्ष्मी तरु पेड़ का पौधरोपण बठिंडा में किया गया। आर्ट ऑफ़ लिविंग के टीचर...
कैंसर से निजात दिलाएगा लक्ष्मी तरु: डॉ. जीएल बांसल
Bhaskar News Network
Jul 18, 2016, 04:05 AM IST
आर्टऑफ़ लिविंग द्वारा मानवता के लिए वरदान लक्ष्मी तरु पेड़ का पौधरोपण बठिंडा में किया गया।
आर्ट ऑफ़ लिविंग के टीचर संदीप अग्रवाल ने बताया कि संस्था की ओर से बंगलौर आश्रम से विशेष तौर पर पधारे डॉ. जीएल बांसल ने कृषि विज्ञान केंद्र में पौधरोपण किया। लक्ष्मी तरु वृक्ष की महत्ता बताते हुए डॉ. बंसल ने बताया कि यह पेड़ 2006 में आर्ट ऑफ़ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रवि शंकर जी तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम द्वारा लगाया गया। इस पेड़ के पत्तों से जहां सेकंड स्टेज तक के कैंसर का खात्मा संभव है, वहीं आंखों के रोग, एनीमिया, अंदरूनी फोड़ा, रक्तस्राव, पाचन प्रणाली, गैस एसिडिटी, हाइपर एसिडिटी, डायरिया, कोलाइटिस, चिकन गुनिया, हेपेटाइटिस, मलेरिया, फीवर, मासिक धर्म, सफेद पानी समेत अनेक रोगों को भी बहुत जल्द ठीक करता है। लक्ष्मी तरु पेड़ की कुछ पत्तियां मात्र एक कप पानी में उबाल कर खाली पेट पानी पीना होता है। अब तक आर्ट ऑफ़ लिविंग की ओर देश भर में लक्ष्मी तरु के 20 लाख से अधिक पौधे लगाए जा चुके है और यह क्रम निरंतर जारी है।
आर्ट ऑफ़ लिविंग के सतीश जिंदल ने बताया कि बठिंडा में भी कई जगह पर लक्ष्मी तरु के पौधे लगाए जाएंगे और लोगों को इनसे मिलने वाले लाभ के बारे में जागरूक किया जाएगा। कृषि विज्ञान केंद्र डिविजनल फारेस्ट अफसर डॉ. संजीव तिवारी ने भी लक्ष्मी तरु पेड़ ज्यादा से ज्यादा लगाने का भरोसा दिया है। लक्ष्मी तरु के पौधे लेने के इच्छुक आर्ट ऑफ़ लिविंग के किसी भी कार्यकर्ता से संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर पर रमन अग्रवाल, संजीव गर्ग, दिनेश गोयल, अमित जैन, सुमित अरोड़ा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लोगों को लक्ष्मी तरु के पौधे वितरित करते आर्ट आफ लिविंग के मेंबर