411 REFERENCE · Wikipedia
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
नवम्बर 2018
इलेक्ट्रानिक मीडिया उन सभी माध्यमों को कहते हैं जो इलेक्ट्रॉनिक तकनीक का उपयोग करके विभिन्न प्रकार की जानकारी, समाचार, मनोरंजन आदि को सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से उपयोगकर्ताओं तक पहुंचाते हैं। इसमें टेलीविजन, रेडियो, इंटरनेट आदि शामिल होते हैं।
इलेक्ट्रानिक मीडिया का उपयोग आधुनिक दुनिया में बढ़ता जा रहा है और यह संचार का एक महत्वपूर्ण साधन है। इसमें समाचार, मनोरंजन, शिक्षा, व्यापार, संचार आदि के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह भी समझा जाता है कि इलेक्ट्रानिक मीडिया के माध्यम से संचार को आसान बनाया गया है, जो उपयोगकर्ताओं को दुनिया की विभिन्न विषयों से अवगत करवाता है।
भारत में इलेक्ट्रोनिक मीडिया पिछले 15-20 वर्षों में घर घर में पहुँच गया है फिर चाहे वह शहर हो या ग्रामीण क्षेत्र। इन शहरों और कस्बों में केबिल टीवी से सैकड़ो चैनल दिखाए जाते हैं। एक सरकारी रिपोर्ट के अनुसार भारत के कम से कम 80 प्रतिशत परिवारों के पास अपने टेलीविजन सेट हैं और मेट्रो शहरों में रहने वाले दो तिहाई लोगों ने अपने घरों में केबल कनेक्शन लगा रखे हैं। इसके साथ ही शहर से दूर-दराज के क्षेत्रों में भी लगातार डीटीएच-डायरेक्ट टु होम सर्विस का विस्तार हो रहा है।
प्रारम्भ में केवल फिल्मी क्षेत्रों से जुड़े गीत, संगीत और नृत्य से जुड़ी प्रतिभाओं के प्रदर्शन का माध्यम बना एवं लंबे समय तक बना रहा, इससे ऐसा लगने लगा कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सिर्फ़ फिल्मी कला क्षेत्रों से जुड़ी प्रतिभाओं के प्रदर्शन के मंच तक ही सिमटकर रह गया है, जिसमें नैसर्गिक और स्वाभाविक प्रतिभा प्रदर्शन के अपेक्षा नक़ल को ज्यादा तवज्जो दी जाती रही है। कुछ अपवादों को छोड़ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की यह नई भूमिका अत्यन्त प्रशंसनीय और सराहनीय है, जो देश की प्रतिभाओं को प्रसिद्धि पाने और कला एवं हुनर के प्रदर्शन हेतु उचित मंच और अवसर प्रदान करने का कार्य कर रही है। जो कि कभी कभी बहुत नुक्सान पहुचाता है।