Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

टुन टुन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

टुन टुन Tun Tun (Uma Devi Khatri).jpg टुन टुन 1923 7 11 उत्तर प्रदेश, भारत 2003 11 23 1923 7 11 yes मुंबई, भारत उमा देवी खत्री टुन टुन (11 जुलाई 1923 – 23 नवम्बर 2003)...THE DEATH OF ACTRESS TUN TUN https://web.archive.org/web/20090225124825/http://pib.nic.in/archieve/lreleng/lyr2003/rnov2003/25112003/r251120035.html 25 फ़रवरी 2009 Press Release, Ministry of Information & Broadcasting, 25 November, 2003. एक भारतीय पार्श्वगायिका और हास्य अभिनेत्री थीं। इनका असली नाम उमा देवी खत्री था। इन्हें अक्सर हिन्दी सिनेमा की पहली हास्य अभिनेत्री भी कहा जाता है। ये फिल्मों में उमादेवी के नाम से गाती थीं। उमा देवी को उनका फ़िल्मी निक नेम टुन टुन प्रसिद्द कलाकार दिलीप कुमार ने दिया था । व्यक्तिगत जीवन उमा देवी खत्री, का जन्म उत्तर प्रदेश के एक ग्रामीण पंजाबी परिवार में हुआ था। इनके माता-पिता की मृत्यु इनके बचपन में ही हो गयी थी और इन्हें इनके चाचा ने पाला था। 13 वर्ष की आयु में ये घर से भाग कर मुंबई आ गयी थीं और यह मुंबई में सीधे संगीत निर्देशक नौशाद अली के पास गयी थीं। इन्होंने नौशाद अली से कहा था कि वो गा सकती हैं और अगर उन्होने उन्हें काम नहीं दिया तो वो सागर मे डूब कर जान दे देंगी। नौशाद ने इन्हें सुना और उसी समय इन्हें काम दे दिया। अपने फिल्मी कैरियर के दौरान इन्होने लगभग 198 फिल्मों और उस समय के लगभग सभी प्रमुख हास्य अभिनेताओं जैसे कि भगवान दादा, आग़ा, सुन्दर, मुकरी, धूमल और जॉनी वॉकर के साथ काम किया। इनकी आखरी फिल्म 1990 मे प्रदर्शित होने वाली हिन्दी फिल्म 'कसम धंधे की' थी। प्रमुख फिल्में वर्ष फ़िल्म पात्र/चरित्र टिप्पणी1988 एक आदमी 1987 दीवाना तेरे नाम का 1986 खेल मोहब्बत का 1985 लवर बॉय 1984 कमला 1984 राजा और राना 1983 हादसा 1983 पेंटर बाबू 1982 अपराधी कौन? नर्स 1982 हथकड़ी 1982 नमक हलाल 1980 कुर्बानी 1980 साजन मेरे मैं साजन की 1980 यारी दुश्मनी 1979 बातों बातों में 1979 सरकारी मेहमान बैंक कर्मचारी 1978 प्रेमी गंगाराम 1978 फंदेबाज़ 1978 हीरालाल पन्नालाल 1978 सत्यम शिवम सुन्दरम मोटी महिला 1978 नसबंदी 1978 अँखियों के झरोखे से 1977 अगर 1977 आप की खातिर 1977 टैक्सी टैक्सी 1977 त्याग 1977 चाचा भतीजा 1977 पापी 1976 रंगीला रतन 1976 आप बीती 1975 धोती लोटा और चौपाटी 1973 हीरा 1973 कच्चे धागे 1973 बंधे हाथ कविता 1972 समाधि 1972 गरम मसाला 1972 मोम की गुड़िया 1972 सबसे बड़ा सुख 1972 अपराध 1972 दिल दौलत दुनिया 1972 आँखों आँखों में 1971 एक पहेली लिली 1971 हलचल 1970 पहचान 1970 हिम्मत 1969 अंजाना 1969 अनमोल मोती 1969 कन्यादान 1969 दो रास्ते 1968 परिवार 1968 आबरू 1968 दिल और मोहब्बत 1968 दुनिया 1967 गुनाहों का देवता 1966 लड़का लड़की 1966 फूल और पत्थर 1966 सगाई 1965 काजल अम्बा 1964 राजकुमार चंपाकली 1964 मिस्टर एक्स इन बॉम्बे कामिनी 1963 एक दिल सौ अफ़साने 1962 उम्मीद 1962 हाफ टिकट 1962 प्रोफेसर 1962 झूला माँ 1961 पासपोर्ट 1961 शमा 1960 दिल अपना और प्रीत पराई 1960 एक फूल चार काँटे 1960 बम्बई का बाबू 1960 चौदहवीं का चाँद 1960 कोहिनूर 1959 चाचा ज़िन्दाबाद 1958 सोलवाँ साल 1957 प्यासा 1956 फिफ्टी फिफ्टी 1956 सी आई डी 1956 राज हठ 1955 अलबेली 1955 मिस्टर एंड मिसेज़ 55 1955 मैरीन ड्राइव 1951 दीदार नामांकन और पुरस्कार सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ श्रेणी:हिन्दी अभिनेत्री श्रेणी:1923 में जन्मे लोग श्रेणी:२००३ में निधन