411 REFERENCE · Wikipedia
मॉल्डोवा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Republica Moldova मॉल्डोवा गणराज्य मॉल्डोवा Location Moldova Europe.png यूरोप में मॉल्डोवा के क्षेत्र को (हरा रंग) और उसके ट्रांसनिस्ट्रिया के अनियंत्रित क्षेत्र को (हल्का हरा रंग) में दर्शाया गया है। Limba noastră(हमारी भाषा)File:Imnul Republicii Moldova US NAVY.ogg Flag of Moldova.svg Coat of arms of Moldova.svg कीशीनौ 47 0 N 28 55 E कीशीनौ रोमानियाई¹ Gagauz, Russian and Ukrainian मोल्दोवन, मोल्दोवियाई संसदीय गणराज्य कार्यकारी राष्ट्रपति मिहाई घिम्पू प्रधानमंत्री व्लाद फिलात एकीकरण संप्रभुता की घोषणा 23 जून 1990 स्वतंत्रता की घोषणा (सोवियत संघ से) 27 अगस्त 19912 33,846 13,067 139 वां 1 E10 1.4 3,567,500 (ट्रांसनिस्त्रिया और बेन्दर शामिल नहीं) 1 जनवरी 2009 129 वां3 3,383,3324 2004 121,9 316 87 वां 2008 $10.660 बिलियन - $2,983 - 2013 increase 0.663 http://hdr.undp.org/sites/default/files/hdr14-summary-en.pdf 2014 Human Development Report Summary 2014 27 जुलाई 2014 संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम 21–25 https://web.archive.org/web/20160729080443/http://hdr.undp.org/sites/default/files/hdr14-summary-en.pdf 29 जुलाई 2016 live 114वाँ मोल्दोवन लियू MDL ईईटी +2 ईईएसटी +3 right .md 373 "Moldovan" used as formal official name; in fact Romanian. Proclaimed. Finalized along with the dissolution of the USSR in December 1991. Ranking based on 2009 UN figure 2004 census data from the National Bureau of Statistics.National Bureau of Statistics of Moldova https://web.archive.org/web/20081118142423/http://www.statistica.md/recensamint.php?lang=ro 18 नवंबर 2008 Figure does not include Transnistria and Bender.
मॉल्डोवा (रोमानियाई: Moldova), आधिकारिक तौर पर मॉल्डोवा गणराज्य, पूर्वी यूरोप में स्थित एक स्थलरुद्ध देश है, जिसके पश्चिम में रोमानिया और उत्तर, पूर्व और दक्षिण में यूक्रेन स्थित है।
पुराने समय में आज का मॉल्डोवा दासिया का हिस्सा हुआ करता था, जिसके बाद यह रोमन साम्राज्य के अधीन आ गया। मध्य युग में आज के मॉल्डोवा का अधिकांश हिस्सा मॉल्डोवा राज्य का हिस्सा हुआ करता था। 1812 में इस राज्य के पूर्वी हिस्से पर रूसी साम्राज्य ने कब्ज़ा कर लिया और नाम रखा गया बेस्साराबिया. 1856 से लेकर 1878 के बीच दक्षिण के दो प्रांत (काउंटी) मॉल्डोवा में फिर से मिल गए, जो 1859 में वेलाशिया के साथ मिलकर आधुनिक रोमानिया बनाए थे।
1917 में रूसी साम्राज्य के विघटन के बाद पहले स्वायत्त और बाद में स्वतंत्र मॉल्डोवियाई गणराज्य का गठन किया गया, जो 1918 में वृहदतर रोमानिया के साथ मिल गया। 1940 में बेस्साराबिया पर सोवियत संघ ने कब्जा कर यूक्रेनियाई एसएसआर और नवनिर्मित मॉल्डोवियाई स्वायत्त सोवियत समाजवादी गणराज्य में विभक्त कर दिया। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान सत्ता परिवर्तन के दौर से लेकर 27 अगस्त 1991 को स्वतंत्र होने तक, यह देश सोवियत संघ का हिस्सा बना रहा। मार्च 1992 में मॉल्डोवा संयुक्त राष्ट्र में शामिल किया गया।
सितंबर 1990 में मॉल्डोवा के द्नाइस्त्र नदी के पूर्वी तट से लगी संकरे क्षेत्र ट्रांसट्रिया में अलग सरकार का गठन किया गया। 1992 में एक छोटे युद्ध के बाद यह स्वतंत्र राष्ट्र बन गया, जबकि किसी भी संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देश इसे मान्यता नहीं दी है।
देश में संसदीय गणतंत्र है, जहां राष्ट्रपति राष्ट्र का मुखिया है और प्रधानमंत्री सरकार के मुखिया हैं। मोल्दोवा संयुक्त राष्ट्र के अलावा, यूरोपीय समिति, डब्ल्यूटीओ, ओएससीई, गुआम, सीआईएस, बीएसईसी और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों का सदस्य है। मॉल्डोवा वर्तमान में यूरोपीय संघ का सदस्य बनना चाहता है और यूरोपीय पड़ोसी नीति के तहत पहले तीन साल कार्य योजना पर अमल कर लिया है। देश की राजधानी चिसीनाउ है।
चित्रदीर्घा
सन्दर्भ
श्रेणी:यूरोप के देश
श्रेणी:मोल्दोवा
श्रेणी:स्थलरुद्ध देश