411 REFERENCE · Wikipedia
लिवाडिया महल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
लिवाडिया महल (ru Ливадийский дворец; uk Лівадійський палац) क्रीमिया के दक्षिणी तट पर स्थित एक महल है।Livadia Palace and Park Museum-Reserve http://livadia-palace.ru/en/ livadia-palace.ru 20 अगस्त 2026 लिवाडिया महल और पार्क म्यूजियम-रिजर्व यह महल याल्टा से तीन किलोमीटर दूर माउंट मोगाबी की पूर्वी ढलान पर स्थित है।Livadia Palace – Russian Information Centre https://www.russinfo.in/crimea/crimea-palaces-fortress/livadia-palace/ 19 अगस्त 2026 Russian Information Centre en लिवाडिया पैलेस यह महल क्रीमिया में स्थित अंतिम रूसी जार निकोलस II और उनके परिवार का ग्रीष्मकालीन आश्रय स्थल था। 1922 में इस महल को एक संग्रहालय के तौर पर आम लोगों के लिए खोला गया था, लेकिन आगंतुक की कमी के कारण 5 साल बाद इसे बंद कर दिया गया।गिल्बर्ट पॉल Livadia Palace marks 100th anniversary as a museum https://tsarnicholas.org/2022/07/25/livadia-palace-marks-100th-anniversary-as-a-museum/ निकोलस द्वितीय 19 अगस्त 2026 en 25 जुलाई 2022 लिवाडिया पैलेस ने म्यूज़ियम के तौर पर अपनी 100वीं सालगिरह मनाई।जुलाई 2022 में लिवाडिया महल संग्रहालय के खुलने की 100वीं सालगिरह के रूप में मनाया गया।
इतिहास
इस महल का इतिहास वर्ष 1834 में शुरू हुआ। जब पोलैंड के अमीर लेव पोटोकी ने याल्टा के पास लिवडिया नामक छोटा सा गाँव खरीदा और वहाँ अपनी हवेली बनवाई। उनकी मृत्यु के बाद यह संपत्ति शाही परिवार ने अलेक्जेंडर II के लिए खरीद ली। 1861 में यह महल रूसी शासकों का दक्षिणी निवास स्थान बन गया। Discover Ukraine : Places : Crimea : Yalta : Livadia Palace https://discover-ukraine.info/places/crimea/yalta/35 discover-ukraine.info 20 अगस्त 2026 en यूक्रेन को जानें : जगहें : क्रीमिया : याल्टा : लिवाडिया पैलेस सम्राट अलेक्जेंडर द्वितीय ने इसे अपना गर्मियों का निवास स्थान बना लिया। जार के आदेश पर इस महल को फिर से बनाया गया और एक असली शाही महल का रूप दिया गया। पोटोकी की महल को रॉयल परिवार की जरूरतों के हिसाब से बनाया गया। भवन निर्माण का काम वास्तुकार इपोलिट मोनिगेटी की देखरेख में की गई।गिल्बर्ट पॉल Livadia Palace celebrated its 100th anniversary as a museum. https://tsarnicholas.org/2022/07/25/livadia-palace-marks-100th-anniversary-as-a-museum/ निकोलस द्वितीय 19 अगस्त 2026 en 25 जुलाई 2022 यह निर्माण कार्य 1862 से 1866 तक चला। इस दौरान मशहूर होली क्रॉस हाउस चर्च समेत लगभग 70 अलग-अलग इमारतें बनाई गईं।
1917 की रूसी क्रांति के बाद महल का राष्ट्रीयकरण कर दिया गया। 21 दिसंबर 1920 को लेनिन ने एक आदेश पर साइन किया, जिसके अनुसार “पहले के जार और ग्रैंड ड्यूक के महलों का इस्तेमाल मजदूरों और किसानों के लिए सेनेटोरियम और हेल्थ रिसॉर्ट के तौर पर किया जाना चाहिए।” 1925 में लिवाडिया पैलेस में पहला सेनेटोरियम खोला गया, जिसमें किसानों का मुफ्त इलाज किया जाता था।Livadia Palace – Russian Information Center https://www.russinfo.in/crimea/crimea-palaces-fortress/livadia-palace/ 19 अगस्त 2026 सन् 1925 से 1931 तक यह पीपुल्स कमिश्रिएट ऑफ हेल्थ के किसान सेनेटोरियम के रूप में संचालित होता था, जो एंटी-टीबी और सामान्य चिकित्सीय उपचार में विशेषज्ञता रखता था।
चित्र संग्रह
इन्हें भी देखें
पोपोव मनोर हाउस
पोचाइव लावर
मरिंस्की महल
हाउस विद काइमेराज़
बखचीसराय महल
काम्याना मोहिला
मायकोलाइव वेधशाला
सन्दर्भ
श्रेणी:युक्रेन
श्रेणी:यूक्रेन में दुर्ग