411 REFERENCE · Wikipedia
एम॰ के॰ कनिमोझी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कनिमोझी करुणानिधिகனிமொழி கருணாநிதி Kanimozhi Karunanidhi 01.jpg 1968 1 01 y चेन्नई, भारत चेन्नई, भारत सांसद तूतुक्कुडी लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र (लोक सभा) द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम अथिबन बोस (1989-1997)The Big and Mighty Karuna family http://www.dnaindia.com/india/report_the-big-and-mighty-karuna-family_1258972 डेली न्यूज़ एण्ड एनालिसिस 1-Feb-2011 https://web.archive.org/web/20110315072632/http://www.dnaindia.com/india/report_the-big-and-mighty-karuna-family_1258972 15 मार्च 2011 liveजी अरविंदन (1997-) ०१
कनिमोझी करुणानिधि (கனிமொழி கருணாநிதி, जन्म: ०१ जनवरी १९६८, चेन्नई) एक तमिल कवयित्री, पत्रकार और राजनीतिज्ञ हैं। वह संसद की सदस्य के रूप में, लोक सभा में तमिलनाडु का प्रतिनिधित्व करती हैं। कनिमोझी, तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री करुणानिधि की तीसरी पत्नी रजति अम्मल की बेटी हैं। वह कनिमोझी के नाम से पहचाना जाना पसंद करती हैं।आवर नेम इज आवर फास्ट आइडेंटिटी. https://web.archive.org/web/20090526182853/http://www.telegraphindia.com/1070603/asp/7days/story_7868416.asp 26 मई 2009 व्हाई शुड वी चेंज ईट? https://web.archive.org/web/20090526182853/http://www.telegraphindia.com/1070603/asp/7days/story_7868416.asp 26 मई 2009
वह द्रविड़ मुनेत्र कझगम (डीएमके) की सदस्य हैं और डीएमके की कला, साहित्य और बुद्धिवाद शाखा की प्रमुख हैं और अपने पिता की "साहित्यिक उत्तराधिकारी के रूप में देखी जाती हैं।Kanimozhi: A poetess politician in trouble http://www.sify.com/news/kanimozhi-a-poetess-politician-in-trouble-news-national-kmpuurfgihj.html Sify.com 20 दिसम्बर 2010 https://web.archive.org/web/20101219015935/http://www.sify.com/news/kanimozhi-a-poetess-politician-in-trouble-news-national-kmpuurfgihj.html 19 दिसंबर 2010 dead इनके सौतेले भाई एम. के. अझागिरी और एम. के. स्टालिन क्रमशः तमिलनाडु के रसायन एवं उर्वरक मंत्री और मुख्यमंत्री हैं।
नाम को लेकर भ्रम
कनिमोझी के नाम को हिन्दी प्रेस में विभिन्न वर्तनियों से प्रस्तुत किया जाता है और उनके नाम को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। हिन्दी प्रेस द्वारा उन्हें कनिमोझी, कानिमोझी, कणिमोजी, कणिमोज़ी, कनिमोड़ी, कनिमोरी, कनिमोई आदि नामों से पुकारा जाता है। यह स्थिति उनके सौतेले भाई एम. के. अझागिरी के नाम को लेकर भी है।
व्यक्तिगत जीवन
कनिमोझी चेन्नई के चर्च पार्क के प्रजेंटेशन कान्वेंट स्कूल की छात्रा रहीं और बाद में उन्होंने मद्रास विश्वविद्यालय के एथिराज महिला कॉलेज से अर्थशास्त्र में परास्नातक किया। 1989 में शिवकासी के व्यवसायी अथिबन बोस से उनका विवाह हुआ। उनसे तलाक के बाद, उन्होंने 1997 में सिंगापुर के तमिल लेखक जी.अरविंदन से शादी की। A Wedding In The Family http://www.rediff.com/news/aug/28dmk.htm Rediff News 9 दिसंबर 2010 https://web.archive.org/web/20110314125020/http://www.rediff.com/news/aug/28dmk.htm 14 मार्च 2011 live
न्यूयॉर्क टाइम्स के एक लेख में यह दावा किया गया कि कनिमोझी का पूर्व दूरसंचार मंत्री ए. राजा के साथ गहरा संबंध था।Polgreen Lydia Unlikely Person at the Heart of India’s Scandal http://www.nytimes.com/2010/11/22/world/asia/22india.html?_r=1&scp=1&sq=raja&st=cse The द न्यूयॉर्क टाइम्स 15 दिसम्बर 2010
करियर
राजनीति में प्रवेश करने से पहले, कनिमोझी पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं से जुड़ी थीं, जैसे द हिंदू में उप संपादक, कुंगूमाम (सन समूह की तमिल साप्ताहिक पत्रिका) की एडिटर इंचार्ज और सिंगापुर के तमिल अखबार तमिल मुरासू की फीचर संपादक।
कनिमोझी ने तमिल में कविताएं भी लिखी हैं और अन्य तमिल कविताओं का अंग्रेजी में अनुवाद किया है। उनकी स्वयं की साहित्यिक कृतियों को अंग्रेजी, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम जैसी विभिन्न भाषाओं में अनुदित किया गया है।
राजनीति
जुलाई 2007 में, कनिमोझी को भारतीय संसद की राज्यसभा के लिए निर्वाचित किया गया। वे स्वास्थ्य व परिवार कल्याण समिति, ग्रामीण विकास समिति, महिला सशक्तिकरण पर बनी समिति, बाल सदस्यों पर संसदीय मंच और मानव संसाधन विकास मंत्रालय की सलाहकार समिति की सदस्य के रूप में कार्य करती हैं।Detailed Profile: Smt. Kanimozhi http://india.gov.in/govt/rajyasabhampbiodata.php?mpcode=2045 Govt. of India 20 दिसम्बर 2010 https://web.archive.org/web/20090330231527/http://india.gov.in/govt/rajyasabhampbiodata.php?mpcode=2045 30 मार्च 2009 live
अन्य रूचियां
कनिमोझी को संपूर्ण तमिल मुद्दों और विशेष रूप से श्रीलंकाई तमिलों के समर्थन के लिए जाना जाता है।http://www.dnaindia.com/report.asp?NewsID=1083461 कानीमोझी दी राइजिंग डॉटर इन तमिलनाडु? 17 मार्च 2011 https://web.archive.org/web/20071023233918/http://www.dnaindia.com/report.asp?NewsID=1083461 23 अक्तूबर 2007 live कनिमोझी महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों का आयोजन करने में भी भाग लेती हैंFight against injustice, Kanimozhi tells women http://www.hindu.com/2007/03/24/stories/2007032411200400.htm द हिन्दू 20 दिसम्बर 2010 https://web.archive.org/web/20110524234736/http://www.hindu.com/2007/03/24/stories/2007032411200400.htm 24 मई 2011 live और वह विकलांगों तथा विपरीतलिंगी लोगों के कल्याण में भी रुचि लेती हैं। 2005 में, उन्होंने कार्थी चिदंबरम के साथ मिलकर स्वतंत्र भाषण का समर्थन करने वाले एक पोर्टल की स्थापना की।http://www.karuthu.com/ कारुथु 16 जून 2020 https://web.archive.org/web/20070826153837/http://www.karuthu.com/ 26 अगस्त 2007 dead
2007 में, कनिमोझी ने चेन्नई संगमम के विचार की कल्पना की, यह एक वार्षिक तमिल सांस्कृतिक महोत्सव है जो आमतौर पर पोंगल के समय मनाया जाता है।
रोजगार मेले
वे तमिलनाड़ु के ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे शहरों, कस्बों और गांवों के युवा लोगों को रोजगार मुहैया कराने के लिए कलाईनार 85 के बैनर तले रोजगार मेले आयोजित करने के डीएमके के प्रयासों की भी अगुवाईV. Mallady Shastry Private companies urged to participate in rural job fairs http://www.hindu.com/2008/11/11/stories/2008111160510400.htm द हिन्दू 20 दिसम्बर 2010 https://web.archive.org/web/20110525122408/http://www.hindu.com/2008/11/11/stories/2008111160510400.htm 25 मई 2011 live करती हैं। डीएमके के अध्यक्ष कलाईनार करूणानिधि का जन्मदिन मनाने के लिए 2008 में करियापट्टी (विरधूनगर जिले का छोटा सा गांव) में एक छोटे रोजगार आयोजन से शुरू होने वाले इन रोजगार मेलों ने अब तक पांच जिलों के 70,000 बेरोजगार युवाओं को नौकरियां प्रदान की हैं। यह मेले जिन स्थानों पर आयोजित किए गए हैं उनमें शामिल हैं नागेरकॉइल, वैल्लोर, उधगममंडलम, विरधूनगर, कुड्डालोर, तिरूचिरापल्ली और तिरूनेलेवली। उनकी योजना पूरे तमिलनाडु में ऐसे रोजगार मेले आयोजित करने की है।http://www.hinduonnet.com/2008/12/10/stories/2008121060490700.htm डीएमके जॉब फेयर्स ए बिग ड्रो इन रूरल एरियाज़ 17 मार्च 2011 https://web.archive.org/web/20110525114029/http://www.hinduonnet.com/2008/12/10/stories/2008121060490700.htm 25 मई 2011 dead
साहित्यिक कार्य
सिगारंगल्ली उराइकिराधू कालमDravidian ideals will remain the central theme: Kanimozhi http://beta.thehindu.com/news/cities/Chennai/article20331.ece द हिन्दू 20 दिसम्बर 2010 https://web.archive.org/web/20110525115700/http://www.thehindu.com/news/cities/Chennai/article20331.ece 25 मई 2011 dead
अगाथीनई
परवाइगल
कारूकुम मरूधानि
करूवाराई वासानाइ
संगीत एलबम
कनिमोझी ने बॉम्बे जयश्री के साथ तमिलनाड़ु के सिलाप्पाडिकारम नाम के एल्बम में भी काम किया है जो इसी नाम के तमिल महाकाव्य पर आधारित है।http://www.hinduonnet.com/thehindu/thscrip/print.pl?file=2004033100740100.htm&date=2004%2F03%2F31%2F&prd=mp& क्लासिक इन ए न्यू इडियम 16 जून 2020 https://web.archive.org/web/20110525132436/http://www.hinduonnet.com/thehindu/thscrip/print.pl?file=2004033100740100.htm&date=2004%2F03%2F31%2F&prd=mp& 25 मई 2011 dead
विवाद
राडिया टेप और 2 जी स्पेक्ट्रम घोटाला
2010 के नीरा राडिया टेपों में कनिमोझी को कथित तौर पर केन्द्रीय कैबिनेट में ए. राजा (आधुनिक भारत के इतिहास के सबसे बड़े राजनैतिक भ्रष्टाचार मामले, 2 जी स्पेक्ट्रम घोटाले के मुख्य आरोपी) के लिए दूरसंचार और आईटी मंत्री पद दिलवाने की पैरवी करते दर्शाया गया है।http://www.outlookindia.com/article.aspx?268330 www.outlookindia.com #6 Kanimozhi: मई 22, 2009 10:45:06 17 मार्च 2011 https://web.archive.org/web/20110127211445/http://www.outlookindia.com/article.aspx?268330 27 जनवरी 2011 live http://www.outlookindia.com/article.aspx?268333 www.outlookindia.com #9 Kanimozhi: मई 22, 2009 11:15:41 17 मार्च 2011 https://web.archive.org/web/20110128233901/http://www.outlookindia.com/article.aspx?268333 28 जनवरी 2011 live http://www.outlookindia.com/article.aspx?268337 www.outlookindia.com #13 Kanimozhi: मई 22, 2009 14:46:15 17 मार्च 2011 https://web.archive.org/web/20110209124056/http://www.outlookindia.com/article.aspx?268337 9 फ़रवरी 2011 live http://www.outlookindia.com/article.aspx?268346 www.outlookindia.com #22 Kanimozhi: मई 22, 2009 20:04:19 17 मार्च 2011 https://web.archive.org/web/20110128234417/http://www.outlookindia.com/article.aspx?268346 28 जनवरी 2011 live http://www.outlookindia.com/article.aspx?268351 www.outlookindia.com #27 Kanimozhi: मई 23, 2009 09:59:02 17 मार्च 2011 https://web.archive.org/web/20110120035300/http://www.outlookindia.com/article.aspx?268351 20 जनवरी 2011 live
इन्हें भी देखें
राजनीतिक परिवार
सन्दर्भ
2
Kanimozhi, M. K. Chennai, भारत Kanimozhi, M. K. 1968
श्रेणी:1968 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:राज्यसभा सदस्य
श्रेणी:द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम के राजनीतिज्ञ
श्रेणी:तमिलनाडु संसद के सदस्य
श्रेणी:भारत के नास्तिक
श्रेणी:तमिलनाडु के लोग
श्रेणी:तमिलनाडु के राजनेता