411 REFERENCE · Wikipedia
अटल बिहारी वाजपेयी रीजनल पार्क, इन्दौर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अटल बिहारी वाजपेयी रीजनल पार्क सार्वजनिक उद्यान इंदौर, मध्य प्रदेश, भारत 22.6767418 75.8536276 मालवा 80 acres इंदौर विकास प्राधिकरण इंदौर विकास प्राधिकरण चालू Official Website
thumb|उद्यान का प्रवेश द्वार
अटल बिहारी वाजपेयी क्षेत्रीय उद्यान की स्थापना वर्ष 2003 में इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा की गई। पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से स्थापित यह उद्यान 42 एकड़ के ताल एवं 38 एकड़ के भूमि भाग से मिलकर बना हैhttp://indore.nic.in/Traveltourism_E.html संग्रहीत प्रति 15 जनवरी 2017 https://web.archive.org/web/20161228144139/http://indore.nic.in/Traveltourism_E.html 28 दिसंबर 2016 dead । इस प्रकार यह उद्यान कुल 80 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। पूर्व में स्थित ताल के पास की खाली भूमि को उद्यान का रूप दिया जाकर इस उद्यान का विकास किया गया है। इसमे ताल के अलावा आसपास शांत तथा हरियाली से पूर्ण स्थल होने के कारण यह उद्यान जैवविविधता संरक्षण की दृष्टि से अत्यंत ही अनुकूल क्षेत्र बन पड़ा है।
परिवार
thumb|उद्यान में भ्रमण को आए लोग
उद्यान के विभिन्न भाग
उद्यान को कई भागों में विभाजित कर विभिन्न पादपों का रोपण किया गया है। इस प्रकार यह उद्यान विभिन्न रुचि वाले आगुंतको हेतु पर्याप्त आकर्षण बनाये रखने में सक्षम है।
जैविविधता पार्क
उद्यान के इस क्षेत्र में विभिन्न पेड़ तथा झड़ियों का सघन रोपण किया गया है ताकि अधिकतम प्राणियों को प्राकृतिक रहवास उपलब्ध हो सके। यहाँ रोपित प्रजातियों में स्पेथोडिया, केलियन्ड्रा, टबूबुईया आदि प्रमुख है।
मुग़ल गार्डन
thumb|उद्यान में पक्षियों की उपस्थिती
इस भाग में बने फाउंटेन के दोनों ओर विद्या (थुजा ओरिन्टेलिस) के पौधे लगाये गए हैं। इसके अतिरिक्त कचनार (बाउहिनिया परप्यूरिया), झारूल (लेगार्स्ट्रोमिया स्पेसिओसा) आदि पेड़ भी लगाये गये हैं।
भूलभुलैया
यह उद्यान का एक रोचक स्थल है जिसमें फायकस इलास्टिका की झाड़ियों से चौकोर के आकार में रास्तों को बनाते हुए बनाया गया है। इस प्रकार अंदर जाने ओर बाहर आने हेतु रास्ते भूलने का भ्रम बना रहता है। विशेषकर बच्चों के लिए यह आकर्षण का केंद्र है।
आर्टिस्ट विलेज
इस क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की कलाकृतियों को लगाया गया है।
thumb|राजस्थानी गाँव के रूप में सज्जा
राजस्थानी विलेज
उद्यान के इस हिस्से में राजस्थानी कला को बखूबी दर्शाया गया है। यहाँ दीवार चित्रण के परंपरागत शैली के चित्रों सहित अलंकृत होटल जैसी बैठक व्यवस्था भी देखने को मिलती है।
म्यूजिकल फाउंटेन
इस फाउंटेन के सामने दर्शक दीर्धा बनाई गई है अर्ध चंद्राकार आकार की यह बैठक व्यवस्था दर्शकों को सुलभ म्यूजिकल फाउंटेन का आनंद उठाने में मददगार है।
बोटिंग स्टेशन
बोटिंग स्टेशन पर विभिन्न आकार तथा क्षमता की बोट उपलब्ध है। इनसे जल क्रीड़ा का सपरिवार आनंद लिया जा सकता है।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:अटल बिहारी वाजपेयी
श्रेणी:उद्यान