Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

गैसत्राण

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

300px|right|thumb| गैसत्राण (गैस मास्क) धारण किया हुआ एक सैनिक गैसत्राण या 'गैस प्रच्छादक' (gas mask) उस आवरण को कहते हैं जिसे चेहरे पर धारण करने से वायु में मिश्रित विषैली गैसों एवं अन्य प्रदूषकों से रक्षा होती है। गैसत्राण नाक और मुख को ढक लेता है और वाह्य वायु को नाक/मुह में घुसने नहीं देता। इसमें आँख व चेहरे के अन्य कोमल ऊतकों को ढकने की व्यवस्था भी हो सकती है। परिचय प्रथम विश्वयुद्ध (सन्‌ 1914-1919) https://www.google.com/ Google www.google.com 2024-01-14में शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने के लिये पहले पहल युद्ध गैसों का उपयोग हुआ था और युद्ध गैस के संघातिक प्रभाव से बचने के लिये पहले पहल युद्ध में गैसत्राण का उपयोग हुआ। उस समय का गैसत्राण बड़ा भद्दा होता था। यह त्राण मुख पर रखा जाता था। उसमें एक नली होती थी जो एक कनस्टर से जोड़ी रहती थी। यह कनस्टर गले में सामने लटका रहता था। कनस्टर में लकड़ी का कोयला रखा रहता था, जिसमें पारित होकर शुद्ध वायु नाक में जाती थी। विषैली गैस कोयले में अवशोषित हो जाती थी। इस गैसत्राण से सैनिकों को लड़ने में बहुत असुविधाएँ होती थीं। द्वितीय विश्वयुद्ध में गैसत्राण बहुत उन्नत किस्म का बना।https://www.google.com/ Google www.google.com 2024-01-14 यह पर्याप्त हल्का था और कनस्टर शरीर के पार्श्व में लटका रहता था, जिससे युद्ध करने में अड़चन कम होती थी। पीछे इसमें और भी सुधार हुआ। अब ऐसे त्राण बने जिनकी तौल तीन पौंड से भी कम थी। कनस्टर अब सीधे त्राण से जुड़ा रहता। इससे भद्दी लंबी नली की आवश्यकता नहीं रही। छनी हुई शुद्ध वायु ऊपर से आती है और आँख पर लगे चश्मों को बिना धुँधला किए नाक के छिद्रों में प्रविष्ट होती है। कनस्टर में भरने के लिये अब कोयले के साथ सोडा चूना भी प्रयुक्त होता है। यदि युद्धक्षेत्र की वायु में सूक्ष्म ठोस कण बिखरे हों तो उनको दूर करने के लिये त्राण के वायुमार्ग में फेल्ट के गद्दे रखे रहते हैं, जिनमें ठोस कण छन जाते हैं। गैसत्राण का उपयोग अब केवल युद्ध में ही नहीं होता, वरन्‌ खान और रासायनिक संयंत्रों में, जहाँ हानिकारक गैसें और धुएँ बनते हैं, इनका उपयोग काम करनेवालों और आग बुझानेवाले व्यक्तियों के लिये भी किया जाता है। बाहरी कड़ियाँ Le Masque à Gaz International historical gas mask gallery, with collection of safety and propaganda posters. Gas Masks UK Information on gas masks from many countries. What you should know about gas masks. How Stuff Works - Gas Masks Your Gas mask Guide to the maintenance of your gas mask Respirator Fact Sheet CBRN SCBA NIOSH Approved Respirators List of NIOSH Approved CBRN SCBA respirators World War 1 gas mask technology - Combating Man's Deadliest Peril: How the unending struggle between gas and mask is carried on, Popular Science monthly, December 1918, page 64, Scanned by Google Books: https://web.archive.org/web/20160505051639/https://books.google.com/books?id=EikDAAAAMBAJ&pg=PA64 छबियों की कड़ियाँ WWII gasmasks with hose and canister Modern gas mask with one big front window Modern gas mask with big front window and two attached canisters Google search for images of gas masks श्रेणी:प्रच्छादक श्रेणी:दंगा नियंत्रण