411 REFERENCE · Wikipedia
सिपाही बहादुर सरकार
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सिपाही बहादुर सरकार भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान 6 अगस्त 1857 को मध्य प्रदेश की सीहोर छावनी में विद्रोह के बाद स्थानीय सिपाहियों द्वारा स्थापित अपनी स्वतंत्र सरकार का नाम था।http://pib.nic.in/newsite/hindifeature.aspx सीहोर के 356 क्रांतिकारियों की शहादत की कहानी पत्र सूचना कार्यालय, भारत सरकार प्रेम चंद्र गुप्ता 20 अगस्त 2016 24 अगस्त 2016 https://web.archive.org/web/20141008232430/http://www.pib.nic.in/newsite/hindifeature.aspx 8 अक्तूबर 2014 live मेरठ की क्रान्ति का असर मध्य भारत में भी आया और मालवा के सीहोर में अंग्रेज पॉलीटिकल ऐजेन्ट का मुख्यालय होने के कारण यहां के सिपाहियों ने भी विद्रोह कर दिया और इस छावनी को पूरी तरह अंग्रेजों से मुक्त करवा लिया।https://www.cse.iitk.ac.in/users/amit/books/pandey-1970-from-sepoy-to.html संग्रहीत प्रति 28 अगस्त 2018 https://web.archive.org/web/20160310172328/http://www.cse.iitk.ac.in/users/amit/books/pandey-1970-from-sepoy-to.html 10 मार्च 2016 dead
किंतु यह सरकार मात्र ६ महीने ही चली। झांसी की रानी के विद्रोह को कुचलने के लिए बर्बर कर्नल हिरोज को एक बड़े लाव लश्कर के साथ भेजा गया।http://www.csas.ed.ac.uk/mutiny/confpapers/Ray%26Chaudhuri-Paper.pdf संग्रहीत प्रति 15 जून 2020 https://web.archive.org/web/20180829000127/http://www.csas.ed.ac.uk/mutiny/confpapers/Ray%26Chaudhuri-Paper.pdf 29 अगस्त 2018 dead इन्दौर में सैनिकों के विद्रोह को कुचलने के बाद कर्नल हिरोज 13 जनवरी 1858 को सीहोर पहुंचा और अगले दिन 14 जनवरी 1858 को 356 विद्रोही सिपाहियों को सीहोर की सीवन नदी के किनारे घेर कर गोलियों से छलनी कर दिया।
क्रांतिकारियों के इस सामूहिक हत्याकाण्ड के बाद सीहोर छावनी पर पुनः अंग्रजों का आधिपत्य हो गया। इस बर्बर हत्याकांड के कारण इस स्थान को मालवा के जलियांवाला के रूप में जाना जाता है।http://www.rediff.com/news/2000/jun/30una.htm संग्रहीत प्रति 28 अगस्त 2018 https://web.archive.org/web/20161230003341/http://www.rediff.com/news/2000/jun/30una.htm 30 दिसंबर 2016 live
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
सीहोर के 356 क्रांतिकारियों की शहादत की कहानी
खून से लाल हो गई थी सीवन नदी, आज भी गुमनाम हैं चैन सिंह
इस मैदान में मारे गए थे 356 क्रांतिकारी, अंग्रेजों ने दागी थीं अंधाधुंध गोलियां
श्रेणी:भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम
श्रेणी:मध्य प्रदेश का इतिहास
श्रेणी:सीहोर जिला