411 REFERENCE · Wikipedia
गामा जॅमिनोरम तारा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|230px|मिथुन तारामंडल (फ़्रांसीसी में) - गामा जॅमिनोरम 'γ' के चिह्न द्वारा नामांकित तारा है
गामा जॅमिनोरम (γ Gem, γ Geminorum), जिसका बायर नाम में भी यही है, मिथुन तारामंडल का दूसरा सब से रोशन तारा है (पुनर्वसु-पॅलक्स तारे के बाद)। यह पृथ्वी से दिखने वाले सभी तारों में से ४१वाँ सब से रोशन तारा है। यह हमसे १०५ प्रकाश-वर्ष की दूरी पर स्थित है और पृथ्वी से इसका औसत सापेक्ष कांतिमान (यानि चमक का मैग्निट्यूड) १.९ है। वास्तव में यह एक द्वितारा है।The Photographic Atlas of the Stars Harry John Philip Arnold, Paul Doherty, Patrick Moore CRC Press, 1999 9780750306546 http://books.google.com/books?id=YjcvJUfnWBAC 28 अगस्त 2011 https://web.archive.org/web/20160729105714/https://books.google.com/books?id=YjcvJUfnWBAC 29 जुलाई 2016 live
अन्य भाषाओं में
गामा जॅमिनोरम को अंग्रेज़ी में "ऐल्हेना" (Alhena) भी कहा जाता है। यह अरबी भाषा के "अल-हना'आह" (ur الهنعه) से लिया गया है जिसका अर्थ "ऊँट की गर्दन पर लगाया गया पहचान चिह्न" है।
वर्णन
गामा जॅमिनोरम द्वितारे का मुख्य तारा एक A0 IV श्रेणी का उपदानव तारा है। इसकी निहित चमक (निरपेक्ष कान्तिमान) सूरज की १६० गुना है। इसका द्रव्यमान हमारे सूरज के द्रव्यमान का लगभग २.८ गुना और व्यास हमारे सूरज के व्यास का ४.४ गुना है। इसकी सतह का तापमान लगभग ९,७५० कैल्विन है। इसका साथी तारा एक G श्रेणी का धुंधला-सा तारा है।
इन्हें भी देखें
द्वितारा
उपदानव तारा
मिथुन तारामंडल
सन्दर्भ
2
श्रेणी:तारे
श्रेणी:उपदानव तारे
श्रेणी:मिथुन तारामंडल
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना