411 REFERENCE · Wikipedia
कोपा अमेरिका
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कोपा अमेरिका / Copa America 240px CONMEBOL yes 1916 दक्षिण अमेरिका 10 (2021) CONMEBOL–UEFA Cup of Champions UEFA European ChampionshipCopa Centenario Revolución de Mayo ARG (15वां ख़िताब)अर्जेंटीना को विश्व विजेता बना मैनेजर ने भी रचा इतिहास, खास लिस्ट में आया नाम https://www.tv9hindi.com/sports/other-sports/lionel-scaloni-becomes-the-third-manager-to-win-both-copa-america-and-fifa-world-cup-after-mario-zagallo-and-carlos-alberto-parreira-au149-1616827.html 23 जून 2023 TV9 भारतवर्ष 19 दिसम्बर 2022 hi ARGURU(दोनों के 15 ख़िताब) https://copaamerica.com/en/ copaamerica.com 2024 कोपा अमेरिका yes
कोपा अमेरिका (Copa América) दक्षिण अमेरिका की राष्ट्रीय टीमों के बीच आयोजित होने वाली फुटबॉल प्रतियोगिता है। यह सबसे पुरानी महाद्वीपीय फुटबॉल प्रतियोगिता है। ये दुनिया में तीसरी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली प्रतियोगिता है।
विवरण
यह प्रतियोगिता दक्षिण अमेरिका के चैंपियन का निर्धारण करती है। 1990 के दशक से शुरुआत कर, उत्तरी अमेरिका और एशिया की टीमों को भी इस प्रतिस्पर्धा के लिए आमंत्रित किया गया है। 1993 से, टूर्नामेंट में आम तौर पर 12 टीमें शामिल होती हैं - सभी दक्षिण अमेरिका की टीमें और अन्य महाद्वीप की दो अतिरिक्त टीमें। मेक्सिको ने 1993 और 2016 के बीच हर टूर्नामेंट में भाग लिया है। 1999 और 2016 में जापान ने भाग लिया था। 2016 के संस्करण में दक्षिण अमेरिका की 10 टीमों के अलावा उत्तरी अमेरिका की छह टीमें शामिल थीं।USA में होगा कोपा अमेरिका टूर्नामेंट:2024 में होगा आयोजन, दोनों कांटिनेंट की टीमें उतरेंगी https://www.bhaskar.com/sports/news/copa-america-2024-host-usa-update-130851739.html 23 जून 2023 दैनिक भास्कर मेक्सिको का दो बार उपविजेता रहना किसी गैर-दक्षिण अमेरिकी टीम के लिए एक कीर्तिमान है।
1916 में पहली बार आयोजित होने के बाद से दक्षिण अमेरिका की दस राष्ट्रीय टीमों में से कम से कम आठ ने एक बार टूर्नामेंट जरूर जीता है। केवल इक्वाडोर और वेनेजुएला ने अभी तक जीत हासिल नहीं की है। टूर्नामेंट के इतिहास में अर्जेंटीना और उरुग्वे की टीम ने 15 बार इस कप को जीता है।Copa America 2021: अर्जेंटीना 28 साल बाद बना चैंपियन, ब्राजील को 1-0 से हराया https://www.aajtak.in/sports/news/story/copa-america-2021-argentina-won-vs-brazil-messi-vs-neymar-ntc-1288609-2021-07-11 23 जून 2023 आज तक 11 जुलाई 2021 hi अर्जेंटीना ने सबसे अधिक, नौ बार टूर्नामेंट की मेजबानी की है। उसने 1916 में पहले संस्करण की भी मेजबानी की थी। वहीं संयुक्त राज्य अमेरिका मेजबानी करने वाला एकमात्र गैर-दक्षिण अमेरिकी देश है। तीन मौकों पर (1975, 1979 और 1983 में), टूर्नामेंट एक से ज्यादा दक्षिण अमेरिकी देशों में आयोजित किया गया।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:दक्षिण अमेरिका