Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

उत्तराखण्ड परिवहन निगम

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

उत्तराखंड परिवहन निगम Uttarakhand Transport Corporation 120px|center|UTC Logo 280px|center|लोहाघाट डिपो में खड़ी निगम की एक बस स्थापना 2003 10 30 मुख्यालय देहरादून, उत्तराखंड, भारत संचालक उत्तराखंड परिवहन निगम सेवा क्षेत्र उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, चंडीगढ़ सेवा प्रकार सार्वजनिक बस परिवहन मार्गों की संख्या 400+ डिपो 19 बस बेड़ा 1,345+ ईंधन प्रकार डीजल, सीएनजी वेबसाइट https://utconline.uk.gov.in/ उत्तराखंड परिवहन निगम (UTC), जिसे आमतौर पर उत्तराखंड रोडवेज के नाम से जाना जाता है, उत्तराखंड सरकार का एक सार्वजनिक परिवहन उपक्रम है। यह राज्य के भीतर तथा अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए बस सेवाएँ संचालित करता है। निगम की सेवाएँ उत्तराखंड के विभिन्न शहरों और कस्बों को आपस में जोड़ने के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों तक विस्तृत हैं। इसके अतिरिक्त, दिल्ली, चंडीगढ़ और जम्मू-कश्मीर के लिए भी बस सेवाएँ संचालित की जाती हैं। निगम का परिचालन नेटवर्क लगभग 3,87,000 किलोमीटर तक फैला हुआ है और यह प्रतिदिन 1,20,000 से अधिक यात्रियों को सेवाएँ प्रदान करता है। निगम का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, सुलभ, किफायती और व्यवस्थित परिवहन सेवाएँ उपलब्ध कराना है, साथ ही अपनी सेवाओं के निरंतर विकास पर भी ध्यान देना है। इतिहास 9 नवम्बर 2000 को उत्तराखंड राज्य के गठन के बाद, राज्य में परिवहन व्यवस्था को बेहतर और व्यवस्थित बनाने के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम (UTC) की स्थापना 30 अक्टूबर 2003 को देहरादून में की गई। यह निगम सड़क परिवहन अधिनियम, 1950 के तहत स्थापित एक स्वायत्त संस्था है। स्थापना के समय, निगम को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) से 957 बसें, उनसे जुड़ी संपत्तियाँ और संचालन से संबंधित ढांचा प्राप्त हुआ। इसके बाद वर्ष 2004 में निगम ने अपने बेड़े में 480 नई बसें शामिल कीं, जिससे राज्य के भीतर और अन्य राज्यों के लिए बस सेवाओं में बढ़ोतरी हुई। प्रशासनिक ढांचा उत्तराखंड परिवहन निगम का मुख्यालय देहरादून में स्थित है और इसके संचालन को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए निगम को तीन मंडलों - देहरादून, नैनीताल और टनकपुर - में विभाजित किया गया है, जहाँ प्रत्येक मंडल में एक क्षेत्रीय कार्यशाला (रीजनल वर्कशॉप) स्थापित है, जिसमें बसों की मरम्मत, रख-रखाव तथा आवश्यक तकनीकी कार्य किए जाते हैं। मण्डल एवं बस डिपो उत्तराखण्ड परिवहन निगम का प्रशासनिक संचालन तीन प्रमुख मण्डलों के अंतर्गत किया जाता है: देहरादून मण्डल नैनीताल मण्डल टनकपुर मण्डल + उत्तराखण्ड परिवहन निगम के मण्डल एवं अंतर्गत डिपो मण्डल अंतर्गत डिपो टनकपुर मण्डल टनकपुर, लोहाघाट, पिथौरागढ़ नैनीताल मण्डल अल्मोड़ा, बागेश्वर, भवाली, हल्द्वानी, काठगोदाम, काशीपुर, रामनगर, रानीखेत, रुद्रपुर देहरादून मण्डल देहरादून, देहरादून ग्रामीण, देहरादून पर्वतीय डिपो, हरिद्वार, कोटद्वार, ऋषिकेश, रुड़की, श्रीनगर बस बेड़ा उत्तराखंड परिवहन निगम (UTC) के पास वर्तमान में 1,345 से अधिक बसों का बेड़ा है, जिसमें 950 बसें निगम के स्वामित्व में हैं, जबकि शेष बसें अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) के तहत संचालित की जाती हैं। इस बेड़े में वोल्वो, जनरथ (ए.सी.), सीएनजी, स्लीपर तथा विभिन्न प्रकार की डीज़ल बसें शामिल हैं। निगम द्वारा संचालित बसों को निम्नलिखित श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है: वोल्वो बसें जनरथ (A.C.) बसें साधारण (Ordinary) बसें सीएनजी (CNG) बसें स्लीपर बसें (SLEEPER) बसें लो-फ़्लोर बसें — जिनका संचालन शहरी क्षेत्रों में जेएनएनयूआरएम (JNURM) योजना के अंतर्गत किया जाता है। इसके अतिरिक्त, निगम टेम्पो ट्रैवलर सेवाएँ भी संचालित करता है। बुकिंग सुविधाएँ उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु टिकट बुकिंग एवं जानकारी प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित माध्यम उपलब्ध कराए गए हैं: ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल – निगम की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से टिकटों की अग्रिम बुकिंग की सुविधा। बुकिंग काउंटर – बस अड्डों एवं प्रमुख स्थानों पर स्थापित ऑफलाइन टिकट काउंटर। पाथिक मोबाइल ऐप – यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग और मार्ग जानकारी हेतु एक आधिकारिक मोबाइल अनुप्रयोग। अधिकृत एजेंट – निगम द्वारा अनुमोदित निजी एजेंसियाँ जो टिकट बुकिंग सेवाएँ प्रदान करती हैं। कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) – सरकार द्वारा स्थापित केंद्रों के माध्यम से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में बुकिंग सुविधा। उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा प्राप्त पुरस्कार उत्तराखण्ड परिवहन निगम को ASRTU (भारतीय राज्य परिवहन उपक्रम संघ) द्वारा अपनी उत्कृष्टता, सेवा सुधार और पर्वतीय क्षेत्रों में प्रभावी कार्यप्रणाली हेतु विभिन्न वर्षों में कई श्रेणियों में सम्मानित किया गया है। यह सम्मान निगम द्वारा निरंतर प्रदर्शन सुधार, कम लागत पर सेवा प्रबंधन, और सुरक्षित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रदान किए गए। + उत्तराखण्ड परिवहन निगम को प्राप्त पुरस्कार (ASRTU) वर्ष प्राप्त पुरस्कार / श्रेणियाँ 2008–2009 पर्वतीय सेवाओं में उत्कृष्ट बस उत्पादकता पर्वतीय क्षेत्रों में बस उत्पादकता में सर्वश्रेष्ठ सुधार पर्वतीय क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ टायर जीवन पर्वतीय क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ डीज़ल माइलेज डीज़ल माइलेज में सर्वश्रेष्ठ सुधार 2009–2010 पर्वतीय सेवाओं में उत्कृष्ट बस उत्पादकता पर्वतीय क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ टायर जीवन पर्वतीय क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ डीज़ल माइलेज न्यूनतम परिचालन लागत 2010–2011 पर्वतीय क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ टायर जीवन पर्वतीय क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ डीज़ल माइलेज न्यूनतम परिचालन लागत न्यूनतम दुर्घटना दर 2011–2012 पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा हेतु भारत सरकार द्वारा सम्मान कम दुर्घटनाएँ न्यूनतम संचालन लागत 2012–2013 पर्वतीय मार्गों पर सर्वोत्तम उपयोग सर्वोत्तम डीज़ल उपयोग सर्वश्रेष्ठ डीज़ल माइलेज 2013–2014 उत्कृष्ट बस उत्पादकता सर्वश्रेष्ठ टायर जीवन श्रेष्ठ चालक-परिचालक व्यवहार श्रेष्ठ संचालन 2014–2015 पर्वतीय मार्गों पर श्रेष्ठ संचालन पर्वतीय क्षेत्रों में टायर जीवन में सुधार 2015–2016 बस उत्पादकता में सबसे अधिक वार्षिक सुधार सर्वश्रेष्ठ टायर जीवन न्यूनतम संचालन लागत (कर सहित) डीज़ल माइलेज में सर्वाधिक सुधार श्रेष्ठ प्रदर्शन उच्चतम डीज़ल माइलेज 2016–2017 पर्वतीय सेवाओं में उत्कृष्ट बस उत्पादकता पर्वतीय क्षेत्रों में श्रेष्ठ टायर जीवन न्यूनतम संचालन लागत पर्वतीय मार्गों पर न्यूनतम दुर्घटनाएँ 2020–2021 पर्वतीय मार्गों पर न्यूनतम दुर्घटनाएँ फोटो गैलरी बाहरी कड़ियाँ उत्तराखण्ड परिवहन निगम – आधिकारिक वेबसाइट https://web.archive.org/web/20250620093307/https://www.utconline.uk.gov.in/ 20 जून 2025 भारतीय राज्य सड़क परिवहन उपक्रम संघ (ASRTU) https://web.archive.org/web/20250619012349/https://www.asrtu.org/ 19 जून 2025