Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अजटेक लिपि

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अजटेक लिपि मेक्सिको के उत्तर पश्चिम एनिमास नदी की घाटी में स्थित रेड इंडियन आदिवासियों की भाषा और लिपि है। अजटेक भाषा और लिपि को स्थानीय भाषा में नहुआ या नहुअतल् कहा जाता है। अंग्रेजी और स्पेनी भाषा के माध्यम से इस भाषा के कतिपय शब्द अंतर्राष्ट्रीय स्वीकृति प्राप्त कर चुके हैं, यथा टोमाटो, चाकलेट, क्रोसेलाट आदि। मेक्सिको में इस समय अजटेक (नहुआ) बोलने वालों की संख्या दस लाख के लगभग है। अंगूठाकार|पाठ=अजटेक_लिपि|अजटेक_लिपि यह अमरीका परिवार (उटी-अजटेक वर्ग) की एक भाषा है। ये भाषाएँ छह उपवर्गों में बाँटी गई हैं, यथा- 1. नहुअतल्, 2. पिपिल, 3. निकरओ, 4. टलस्कलटेक, 5. सिगुआ, 6. कज़कन। रोमन लिपि के आधिपत्य से पूर्व ये भाषाएँ जिस लिपि में लिखी जाती थीं उसे अजटेक लिपि कहा जाता है। यह चित्रलिपि ही है। यह अमरीका की मायालिपि का एक विकसित रूप है। इस लिपि के सभी संकेत चिह्न चित्र ही होते हैं। अन्य पठनीय सामग्री http://www.ancientscripts.com/aztec.html Aztec Lawrence Lo Ancient Scripts 10 सितंबर 2009 https://web.archive.org/web/20171028204843/http://www.ancientscripts.com/aztec.html 28 अक्तूबर 2017 dead Nicholson, H. B. 1974 Phoneticism in the Late Pre-Hispanic Central Mexican Writing System E. P. Bensen Mesoamerica Writing Systems 1–46 Prem, Hanns J. 1992 Aztec Writing Supplement to the Handbook of Middle American Indians, Volume 5: Epigraphy Austin University of Texas Press Thouvenot, Marc 2002 Nahuatl Script Anne-Marie Christin A History of Writing: From Hieroglyph to Multimedia Flammarion श्रेणी:लिपि