Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

शारीरिक योजना

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

शारीरिक योजना (body plan) किसी जीव के शरीर के ढाँचे व अकार, उसके अंगों और उनके आपस में काम करने के ढंग को कहा जाता है। जीव के बदन का आकार इस शारीरिक योजना का एक बुनियादी पहलू है और हर बहुकोशिकीय जीव की जाति की अपनी पहचाने जानी वाली शारीरिक योजना होती है। शारीरिक योजना के आधार पर ही भिन्न प्राणियों को जीववैज्ञानिक संघों में बाँटा जाता है। उदाहरण के लिए रज्जुकी (कोरडेटाए, Chordatae) संघ के सभी जानवरों के जीवनकाल के किसी-न-किसी समय पर एक रीढ़ या रीढ़नुमा ढाँचा होता है और उनके शरीर पर बाहरी त्वचा, फिर एक अंदरूनी भाग होता है जिसमें उनके गुर्दे जैसे अंदरूनी अंग बंद होते हैं। उनके जीवनकाल में किसी समय पर पूँछ या पूँछ जैसी कोई चीज़ ज़रूर होती है (मनुष्य शरीर में भी गर्भावस्था के आरंभिक दौर में यह होता है)। == इन्हें भी देखें == संघ (जीवविज्ञान) == सन्दर्भ ==