411 REFERENCE · Wikipedia
पुनीत इस्सर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सितंबर 2014
पुनीत इस्सर Puneet Issar at Dara Singh's funeral 09.jpg पुनीत इस्सर दारा सिंह के अंतिम संस्कार पर 2012 में yes 1958 9 12 भारतीय 1974 - वर्तमान अभिनेता, निर्देशक दीपाली इस्सर सुदेश इस्सर (पिता) नवृति इस्सर (पुत्री)सिध्दांत इस्सर (पुत्र)
पुनीत इस्सर हिन्दी ( जन्म: १२ सितंबर, १९५८) भारतीय अभिनेता तथा निर्देशक हैं. इनकी सबसे अधिक ख्याति प्राप्त अदायगी बी आर चोपड़ा के महाभारत धारावाहिक में दुर्योधन के चरित्र के रूप में थी। उसके अलावा इन्होने सलमान खान द्वारा अभिनीत फ़िल्म गर्व (२००४) का भी निर्देशन किया है.
व्यक्तिगत जीवन
पुनीत इस्सर फ़िल्म निर्देशक सुदेश इस्सर के पुत्र है।. इनकी पत्नी दीपाली, पंजाबी अभिनेता दिलीप पुरी और बंगाली गायिका अक्षिता पुरी की पुत्री हैं. ६०, ७० एवं ८० के दशक में मशहूर बाल कलाकार सत्यजीत पुरी दीपाली के भाई हैं. पुनीत की दो संतान हैं: निवृति (पुत्री) और सिद्धांत (पुत्र). प्रशिक्षित अभिनेता होने के साथ साथ पुनीत कला अभिनय के प्रोफेसर भी हैं. इसके अलावा वो एक सुप्रशिक्षित मार्शल आर्टिस्ट भी हैं. इन्हे कुंग-फू, कराटे, बॉक्सिंग तथा कुश्ती का भी शौक है।
विवादित घटना
वर्ष १९८३ में फ़िल्म कुली की शूटिंग के दौरान एक स्टंट में इनके हाथो अमिताभ बच्चन को गंभीर चोट लग गयी थी। हालाँकि इन्होने हमेशा कहा है की चोट इनके हाथ से न लग के अमिताभ के पीछे रखे लकड़ी के पटरे से लगी थी, फिर भी काफी दिनों तक पुनीत को प्रेस और अमिताभ के प्रशंसकों का गुस्सा झेलना पड़ा था। हालात इतने बुरे थे की इन्हे धमकी और नफरत भरे पत्र भी मिला करते थे. मगर अस्पताल में अमिताभ बच्चन ने इनको ढाढस बंधाया और बहुत प्यार से कहा, "पुनीत इसमें आपकी कोई गलती नहीं, और मुझे मालूम है की अपने ये जान बूझ के नहीं किया था." इतना ही नहीं बहुत कमज़ोर हो चुके अमिताभ बच्चन ने स्वयं इनके साथ बाहर आकर प्रशंसकों से अनुरोध किया की पुनीत के ऊपर व्यर्थ का गुस्सा न निकालें.
करीब करीब ६ वर्ष तक बॉलीवुड से लगभग बहिष्कृत पुनीत को बी आर चोपड़ा ने अपने पौराणिक धारावाहिक महाभारत में दुर्योधन का किरदार निभाने को दिया. यही किरदार इनके मील के पथ्थर की तरह साबित हुआ.
प्रमुख फिल्में
वर्ष फ़िल्म चरित्र टिप्पणी1987 वतन के रखवाले अकबर
नामांकन और पुरस्कार
सन्दर्भ
श्रेणी:1958 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:हिन्दी अभिनेता
श्रेणी:बिग बॉस प्रतिभागी
श्रेणी:भारतीय फ़िल्म अभिनेता