Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बैंकर्स बैंक

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

बैंकर्स बैंक या "बैंकों का बैंक" से अभिप्राय केन्द्रीय बैंक से हैं। किसी देश का केन्द्रीय बैंक इस नाम से इसलिए जाना जाता है कि देश के मौद्रिक तथा बैँकिंग क्षेत्र में उसका स्थान केन्द्रीय होता है। केन्द्रीय बैंकों में सबसे पुराना बैंक इग्लैंड का बैंक ऑफ इंग्लैंड है जिसकी स्थापना १६९४ ईसवी में हुई थी। इसके पहले सन् १६६८ ईसवी में ही स्वीडन में स्टेट बैंक ऑफ स्वीडन की स्थापना हो चुकी थी। अगर भारत में इसकी बात की जाय तो केन्द्रीय बैंक की स्थापना का प्रयास १७७३ में बंगाल के गवर्नर जनरल वारेन हेस्टिंग्स ने किया था। परन्तु यहाँ पर केन्द्रीय बैंक की स्थापना १ अप्रैल १९३५ को हुई थी। चूँकि यहाँ पहले से ही सेण्ट्रल बैंक ऑफ़ इण्डिया नाम से एक स्वदेशी बैंक चल रहा था अत: ब्रिटिश राज को विवश होकर इसका नाम रिजर्व बैंक ऑफ़ इण्डिया रखना पड़ा। १५ अगस्त १९४७ को भारत विभाजन के बाद बने नये देश पाकिस्तान के लिए भी भारतीय रिजर्व बैंक ने ३० जून १९४८ तक केन्द्रीय बैंक के रूप में कार्य किया। बाद में इसका राष्ट्रीयकरण १ जनवरी १९४९ को कर दिया गया।