Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अखिल भारतीय इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अखिल भारतीय इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (ए.आई. ई.ई.ई.) (All India Engineering Entrance Examination/AIEEE) भारत में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित एक प्रवेश परीक्षा है। वर्ष 2002 में शुरू हुई इस राष्ट्रीय स्तर प्रतिस्पर्धी परीक्षण का परिणाम विभिन्न स्नातकोत्तर इंजीनियरिंग और वास्तुकला पाठ्यक्रम संस्थानों में दाखिले के लिए प्रयोग किया जाता है, जिनमें 30 प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) शामिल हैं। परीक्षा अप्रैल के अंतिम रविवार में आयोजित की जाती है और परिणाम मई के अंत में घोषित किया जाता हैं। उम्मीदवारों को राष्ट्रीय एवं राज्यीय स्तर पर अपनी स्तिथि के आधार पर क्रमबद्ध किए जाता है। इस प्रकार, सभी परीक्षारिथियों की एक अखिल-भारत रैंक (ए.आई. आर) और एक राज्य रैंक (एस.आर.) होती है। बी.आर्क चुनने वाले छात्रों की एक गणित और योग्यता परीक्षा भी होती है। बी.टेक. चुनने वाले छात्रों का पदार्थ विज्ञान, गणित और रसायन शास्त्र में परीक्षण होता हैं। परीक्षा की अवधि ३ घंटे है, लेकिन अधिकतम अंक और प्रश्नों की संख्या प्रत्येक वर्ष भिन्न होती है। सभी तीन वर्गों को बराबर महत्त्व दिया जाता है। वर्तमान समय में इस परीक्षा को JEE-Mains (जयेन्ट एन्ट्रान्स परीक्षा-मैनस) नाम से जाना जाता है। और देखे जयेन्ट एन्ट्रान्स परीक्षा-एडवान्सड श्रेणी:परीक्षा