411 REFERENCE · Wikipedia
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|thumb|250px|भाकृअनुप का प्रतीक चिन्ह।
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (भाकृअनुप, {<lang-en|Indian Council of Agricultural Research>}) भारत सरकार के कृषि मंत्रालय में कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग के तहत एक स्वायत्तशासी संस्था है। रॉयल कमीशन की कृषि पर रिपोर्ट के अनुसरण में सोसाइटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1860 के तहत पंजीकृत और 16 जुलाई 1929 को स्थापित इस सोसाइटी का पहले नाम इंपीरियल काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च था। इसका मुख्यालय नयी दिल्ली में है।
नेशनल एग्रीकल्चरल एजुकेशन एक्रीडेशन बोर्ड
राष्ट्रीय कृषि शिक्षा प्रत्यायन बोर्ड अथवा नेशनल एग्रीकल्चरल एजुकेशन एक्रीडेशन बोर्ड (एनएईएबी) भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अंतर्गत शिक्षण संस्थाओं का मूल्यांकन करने वाली इकाई है। इससे मान्यता पाए बिना कालेज/विश्वविद्यालय से कृषि में स्नातक और परास्नातक किए छात्र वर्ष 2019-20 से भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के किसी भी सरकारी कालेज अथवा विश्वविद्यालय में परास्नातक और पीएचडी नहीं कर सकता है। इसके चार क्षेत्रीय कार्यालय क्रमशः नई दिल्ली, कोलकाता, मुम्बई और बैंगलोर में स्थित है।https://www.icar.org.in/files/notification-12042017.pdf संग्रहीत प्रति 23 जुलाई 2019 https://web.archive.org/web/20170909040841/http://www.icar.org.in/files/notification-12042017.pdf 9 सितंबर 2017 live
thumb|भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का भोपाल स्थित 'केंद्रीय कृषि अभियांत्रिक संस्थान'
इन्हें भी देखें
भारतीय वानिकी
भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद
सन्दर्भ
श्रेणी:संस्थान
श्रेणी:कृषि