Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अभिश्लेषण

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सितंबर 2014 right|thumb|300px|बीच का संकेत हंहेरियन में है जो अत्यधिक अभिश्लेषित है। ऊपर एवं नीचे के संकेत क्रमशः रोमानियन एवं जर्मन में हैं, जो 'इन्फ्लेक्टेड भाषाएँ' हैं अभिश्लेषण (एग्लूटिनेशन) दो वस्तुओं का मिलना। भाषाविज्ञान में शब्दों के संमेलन को अभिश्लेषण कहते हैं। भाषा में पदों के द्वारा अर्थ का तथा परसर्ग आदि के द्वारा संबंध का बोध होता है। 'मेरे' शब्द में 'मैं' (अर्थ तत्व) और 'का' (संबंध तत्व) का अभिलेषण करके "मेरे' शब्द बनाया गया है। इस अभिलेषण के आधार पर ही भाषाओं का आकृतिमूलक वर्गीकरण किया जाता है। चीनी भाषा में अभिश्लेषण नहीं है किंतु तुर्की भाषा अभिश्लेषण का अच्छा उदाहरण है। इसके तीन मुख्य भेद हैं- (१) प्रश्लिष्ट अभिश्लेषण (इनकारपोरेशन), इसमें दोनों तत्वों को अलग नहीं किया जा सकता। (२) अभिश्लिष्ट अभिश्लेषण (सिंपुल एग्लूटिलेशन) में अभिश्लिष्ट तत्त्व पृथक्‌ दिखाई देते हैं। (३) श्लिष्ट अभिश्लेषण (इनफ़्लेक्शन) में यद्यपि अर्थ तत्त्व में विकार हो जाता है फिर भी संबंध तत्त्व अलग मालूम होता है। संस्कृत व्याकरण में अभिश्लेषण की प्रक्रिया को सामर्थ्य कहते हैं। वहाँ इसके एकार्थी भाव और व्यपेक्षा में दो भेद माने गए हैं। प्राचीन पाश्चात्य दर्शन में दो विचारों के समन्वय के लिए इसका प्रयोग हुआ है। चिकित्साशास्त्र में द्रव पदार्थ में बैक्टीरिया, सेल या जीवाणुओं के परस्पर संयोग के लिए इस शब्द का प्रयोग होता है। श्रेणी:अभिश्लेषणी भाषाएँ अभिश्लेषण अभिश्लेषण