411 REFERENCE · Wikipedia
पितृवंश समूह ई
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|right|300px|अफ्रीका, यूरोप और मध्य पूर्व में पितृवंश समूह ई का फैलाव - आंकड़े बताते हैं के किस इलाक़े के कितने प्रतिशत पुरुष इसके वंशज हैं
मनुष्यों की आनुवंशिकी (यानि जॅनॅटिक्स) में पितृवंश समूह ई या वाए-डी॰एन॰ए॰ हैपलोग्रुप E पितृवंश समूह है। इस पितृवंश समूह के सदस्य पुरुष ज़्यादातर अफ्रीका में पाए जाते हैं, हालाँकि इस पितृवंश समूह की एक उपशाखा है, जिसका नाम ई१बी१बी है, जो उत्तर और पूर्वी अफ्रीका के साथ-साथ एशिया और यूरोप के कुछ पुरुषों में भी पाई जाती है।
अनुमान है के जिस पुरुष से यह पितृवंश शुरू हुआ वह आज से ५०,००० या ५५,००० वर्ष पहले पूर्वी अफ्रीका में कहीं रहता था।Karafet et al. (2008), Abstract New Binary Polymorphisms Reshape and Increase Resolution of the Human Y-Chromosomal Haplogroup Tree https://web.archive.org/web/20080607221314/http://www.genome.org/cgi/content/abstract/gr.7172008v1 7 जून 2008 , Genome Research, DOI: 10.1101/gr.7172008Semino et al. 2004 Origin, Diffusion, and Differentiation of Y-Chromosome Haplogroups E and J: Inferences on the Neolithization of Europe and Later Migratory Events in the Mediterranean Area American Journal of Human Genetics 74 1023–1034 10.1086/386295 15069642 Magri C Benuzzi G Lin AA Al-Zahery N Battaglia V MacCioni L Triantaphyllidis C Shen P 5 1181965Chiaroni, Underhill, and Cavalli-Sforza 2009, Y chromosome diversity, human expansion, drift, and cultural evolution https://web.archive.org/web/20111219134718/http://www.pnas.org/content/106/48/20174.full.pdf+html 19 दिसंबर 2011 यह पुरुष स्वयं पितृवंश समूह डीई (DE) का वंशज था और पितृवंश समूह ई को पितृवंश समूह डीई की एक शाखा माना जाता है।
अन्य भाषाओँ में
अंग्रेज़ी में "वंश समूह" को "हैपलोग्रुप" (haplogroup), "पितृवंश समूह" को "वाए क्रोमोज़ोम हैपलोग्रुप" (Y-chromosome haplogroup) और "मातृवंश समूह" को "एम॰टी॰डी॰एन॰ए॰ हैपलोग्रुप" (mtDNA haplogroup) कहते हैं।
इन्हें भी देखें
मनुष्य पितृवंश समूह
वंश समूह
सन्दर्भ
श्रेणी:वंश समूह
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना