411 REFERENCE · Wikipedia
अंदाज़ (1971 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंदाज़ अंदाज़1.jpg अंदाज़ का पोस्टर जी॰ पी॰ सिप्पी रमेश सिप्पी शंकर-जयकिशन सलीम—जावेद गुलज़ार (संवाद) शम्मी कपूर, हेमामालिनी, राजेश खन्ना, सिमी गरेवाल सचिन भौमिक 1971 भारत हिन्दी 166 मिनट
अंदाज़ 1971 में बनी हिन्दी भाषा की नाट्य प्रेमकहानी फिल्म है। इसका निर्देशन रमेश सिप्पी ने किया है और लेखन का कार्य सलीम—जावेद, गुलज़ार और सचिन भौमिक ने किया। इसमें शम्मी कपूर, हेमामालिनी, राजेश खन्ना और सिमी गरेवाल हैं।
संक्षेप
राज (राजेश खन्ना) और शीतल (हेमामालिनी) प्यार में हैं। लेकिन राज के पिता (अजीत) विरोध करते हैं, इसलिये वे एक साधारण मंदिर समारोह में शादी करते हैं। लेकिन राज के पिता इस विवाह का जोरदार विरोध करते हैं, और शीतल को स्वीकार करने से इनकार कर देते हैं। तब राज एक वाहन दुर्घटना में मारा गया अउर शीतल को गर्भवती और पूरी तरह से तबाह छोड़ गया। वह आखिरकार एक बच्चे दीपू (अलंकार जोशी) को जन्म देती है। शीतल तब रोजगार की तलाश करने लगती है, और एक शिक्षक के रूप में नौकरी पाती है। उनके छात्रों में से एक मुन्नी नाम की एक बच्ची है, जिसके पिता रवि (शम्मी कपूर) विधुर है। चूँकि उनकी परिस्थितियां समान हैं, वे बहुत करीब आते हैं, और आखिरकार शादी करने का फैसला करते हैं। लेकिन रवि की माँ (अचला सचदेव) इस विवाह के लिए विरोध करती हैं, और शीतल को संदिग्ध साधनों की महिला होने का आरोप लगाती हैं। इस बीच, एक ग्रामीण, महुवा (अरुणा ईरानी) आत्महत्या करती है, और ग्रामीणों ने रवि के ऊपर उंगली उठाई, जिसे महुवा पसंद करती थी।
मुख्य कलाकार
शम्मी कपूर — रवि
हेमामालिनी — शीतल
राजेश खन्ना — राज
सिमी गरेवाल — मोना
अजीत — राज के पिता
अरुणा ईरानी — महुवा
अचला सचदेव — रवि की माँ
रूपेश कुमार — बादल
सोनिया साहनी — लिली
अलंकार जोशी — दीपू
डेविड अब्राहम
संगीत
गीत गायक शंकर-जयकिशन हसरत जयपुरी जिंदगी एक सफर है सुहाना किशोर कुमार 4:27 जिंदगी एक सफर है सुहाना आशा भोंसले 2:28 रे मामा रे मामा रे मोहम्मद रफी 4:16 दिल उसे दो जो जान मोहम्मद रफी, आशा भोंसले 7:18 हैं ना बोलो बोलो प्रतिभा, सुषमा श्रेष्ठ, मोहम्मद रफी, सुमन कल्याणपुर 4:41 मुझे प्यास ऐसी प्यास आशा भोंसले 4:58
नामांकन और पुरस्कार
|-
| rowspan="4"| 1972
| शंकर-जयकिशन
| फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक पुरस्कार
|
|-
| हसरत जयपुरी ("जिंदगी एक सफर है सुहाना")
| फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ गीतकार पुरस्कार
|
|-
| किशोर कुमार ("जिंदगी एक सफर है सुहाना")
| फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार
|
|-
| आशा भोंसले ("जिंदगी एक सफर है सुहाना")
| फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका पुरस्कार
|
|}
बाहरी कड़ियाँ
0066766 अंदाज़
श्रेणी:1971 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:शंकर–जयकिशन द्वारा संगीतबद्ध फिल्में