Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ख़ागान

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

230px|thumb|कुबलई ख़ान मंगोल साम्राज्य का पाँचवा ख़ाग़ान (सर्वोच्च ख़ान) था ख़ाग़ान या ख़ाक़ान (मंगोल: хаган, फ़ारसी: ur خاقان) मंगोलियाई और तुर्की भाषाओँ में 'सम्राट्' के समान की एक शाही उपाधि थी। इसी प्रकार ख़ाग़ानत इन्हीं भाषाओँ में 'साम्राज्य' के लिए शब्द था। ख़ाग़ान को कभी-कभी 'ख़ानों का ख़ान' या 'ख़ान-ए-ख़ाना' भी अनुवादित किया जाता है, जो 'महाराजाधिराज' (यानि 'राजाओं का राजा') या 'शहंशाह' (यानि 'शाहों का शाह') के समान है। जब मंगोल साम्राज्य विस्तृत हो गया था तो उसके भिन्न भागों को अलग-अलग ख़ानों के सुपुर्द कर दिया था। इन सब ख़ानों से ऊपर के 'सर्वोच्च ख़ान' को 'ख़ाग़ान' कहा जाता था।Muscovy and the Mongols: Cross-Cultural Influences on the Steppe Frontier, 1304-1589, Donald Ostrowski, Cambridge University Press, 2002, ISBN 978-0-521-89410-4, ... A khagan, in steppe terms, is a 'super' khan, that is, one who has khans owing him allegiance ... उच्चारण 'ख़ाग़ान' में 'ख़' अक्षर के उच्चारण पर ध्यान दें क्योंकि यह बिन्दु (नुक़्ता) रहित वाले 'ख' से ज़रा भिन्न है। इसका उच्चारण 'ख़राब' और 'ख़रीद' के 'ख़' से मिलता है। इन्हें भी देखें ख़ान (उपाधि) ख़ानत मंगोल साम्राज्य तुर्क सन्दर्भ 2 श्रेणी:मंगोल इतिहास श्रेणी:मंगोल साम्राज्य के ख़ागान श्रेणी:राजसी उपाधियाँ श्रेणी:मध्य एशिया श्रेणी:मध्य एशिया का इतिहास