Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पुलोमिलो द्वीप

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

पुलोमिलो hi LittleNicobarIslandMap.jpg छोटे निकोबार द्वीप का मानचित्र, जिसमें पुलोमिलो द्वीप मध्य-उत्तर में छोटे निकोबार के समीप ही स्थित है India Andaman and Nicobar Islands left अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह में अवस्थिति 7 22 12.77 N 93 40 55.16 E inline,title देश राज्य अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह ज़िला निकोबार Metric 1.3 2011 20 2001 auto भाषाएँ दक्षिण निकोबारी, हिन्दी आइएसटी +5:30 पुलोमिलो (Pulomilo) भारत के निकोबार द्वीपसमूह का एक द्वीप है। यह छोटे निकोबार द्वीप के बहुत समीप स्थित है और इन दोनों की दूरी १ किमी से भी कम है।Islands of Andaman and Nicobar Islands (India) http://islands.unep.ch/IMB.htm UN 9 July 2014 https://web.archive.org/web/20140617210211/http://islands.unep.ch/IMB.htm 17 जून 2014 dead लोग व भाषा पुलोमिलो पर दक्षिण निकोबारी भाषा बोली जाती है, जो छोटे निकोबार, बड़े निकोबार, कोन्डुल और कुछ अन्य द्वीपों पर भी बोलते हैं, हालांकि पुलोमिलो की "चन्नाई पयुह" कहलाने वाली उपभाषा में कुछ स्थानीय विशेषताएँ हैं। यहाँ की अधिकतर आबादी निकोबारी समुदाय की है। धार्मिक रूप से लोग लगभग सौ वर्षों से ईसाई हैं पर मूल निकोबारी धर्म की अस्थाएँ अभी भी मिलती हैं। २००४ की सूनामी का इस द्वीप पर भयंकर प्रकोप हुआ था और द्वीप की लगभग आधी जनसंख्या उस जलप्रलय का शिकार हो गई थी। २००१ की भारतीय राष्ट्रीय जनगणना में पुलोमिलो की जनसंख्या २१४ थी, जिसमें से २००५ में केवल १०९ जीवित थे। अन्य विवरण द्वीप के १.३ वग किमी के क्षेत्रफल में से १.२९ वर्ग किमी वन से ढका हुआ है और यहाँ पर केवल एक ही मानवीय बसेरा है, जिसका नाम भी पुलोमिलो है। द्वीप पर विद्युत का प्रबन्ध नहीं है और आने-जाने के लिये नौका ही प्रयोग होती है। निकोबार के अन्य गाँवो की तरह यहाँ भी घरों को खम्बों पर ज़मीन से ऊपर उठाई गई कुटियाओं के रूप में बनाया गया है। प्रथम दृष्टि में द्वीप हरा-भरा और सुंदर प्रतीत होता है। इन्हें भी देखें छोटा निकोबार द्वीप दक्षिण निकोबारी भाषा निकोबार द्वीपसमूह सन्दर्भ श्रेणी:अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह के द्वीप श्रेणी:निकोबार ज़िला श्रेणी:निकोबार ज़िले के नगर