411 REFERENCE · Wikipedia
ओग़ुज़ तुर्क
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जून 2015
ओग़ुज़ मध्य एशिया में रहने वाली तुर्क जातियों में से एक है जो आठवीं सदी के बाद पश्चिम की ओर बसते गए। सल्जुक इन्हीं की एक उपशाखा थी जिन्होंने 11 वीं सदी में इस्लाम (सुन्नी) अपना लिया और ईरान में केन्द्रित एक साम्राज्य बनाया। यह सल्जुकी साम्राज्य तो बदलता और बिखरता रहा पर सोलहवीं सदी के शुरुआत में जो सफ़वी वंश ईरान में सत्तासीन हुआ उसका मूल भी इस जाति से संबंधित था। सफ़वी लोगों को इस्लामी साम्राज्य के उदय के बाद पहला मूल ईरानी शिया वंश माना जाता है।
श्रेणी:तुर्क
श्रेणी:मध्य एशिया