411 REFERENCE · Wikipedia
गिरगिट तारामंडल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
गिरगिट तारामंडल Chamaeleon constellation Cha Chamaeleon IAU.svg 07 26 36.5075–13 56 26.6661Chamaeleon, constellation boundary The Constellations International Astronomical Union http://www.iau.org/public/constellations/#cha 15 February 2014 https://web.archive.org/web/20130605024208/http://www.iau.org/public/constellations/#cha 5 जून 2013 dead -75.2899170–-83.1200714 132 79th 3 16 1 0 0 α Cha 4.05 α Cha 63.45 19.45 0 None मक्खी तारामंडल (Musca)कराइना तारामंडल (Carina)वोलैंस तारामंडल (Volans)मेंसा तारामंडल (Mensa)ओक्टैंस तारामंडल (Octans)स्वर्गपक्षी तारामंडल (Apus) 0 90 अप्रैल
गिरगिट या कमीलियन (अंग्रेज़ी: Chamaeleon) तारामंडल खगोलीय गोले के दक्षिणी भाग में दिखने वाला एक तारामंडल है। यह बहुत ही छोटा तारामंडल है और इसके सितारे भी कम रोशन हैं। इसकी परिभाषा लगभग ४०० वर्ष पूर्व दो डच नाविकों ने की थी, जिन्होनें पृथ्वी के दक्षिणी गोलार्ध (हेमिसफ़्येअर) से नज़र आने वाले १० अन्य तारामंडलों की भी परिभाषा की।The Constellations: Stars & Stories Chris Sasaki Sterling Publishing Company, Inc., 2003 9781402708008 http://books.google.com/books?id=5m_A_AsQVPUC
तारे
ययाति तारामंडल में तीन मुख्य तारे हैं, हालांकि वैसे इसमें १६ तारों को बायर नाम दिए जा चुके हैं। इनमें से एक के इर्द-गिर्द ग़ैर-सौरीय ग्रह परिक्रमा करता हुआ पाया गया है। इस तारामंडल के मुख्य तारे और अन्य वास्तुएँ इस प्रकार हैं -
मामाजॅक १ (Mamajek 1) - यह एटा कमीलियोन्टिस (η Chamaeleontis) पर केन्द्रित एक खुला तारागुच्छ है। इसकी आयु ८० लाख वर्ष से कम मानी जाती है और यह पृथ्वी से लगभग ३२० प्रकाश-वर्ष की दूरी पर स्थित है। इसमें बहुत से मुख्य अनुक्रम पूर्वी तारे देखे गए हैं।Patrick Moore's Data Book of AstronomyCelestia, the Data Book of Astronomy, Patrick Moore Patrick Moore, Robin Rees Cambridge University Press, 2011 9780521899352 http://books.google.com/books?id=2FNfjWKBZx8C ... now known as Mamajek 1, and is only about 320 light-years away. It seems to be less than 8 million years old, and contains a high percentage of pre-Main Sequence stars ... 9 अगस्त 2011 https://web.archive.org/web/20190418052846/https://books.google.com/books?id=2FNfjWKBZx8C 18 अप्रैल 2019 live
गिरगिट काले बादल (Chamaeleon dark clouds) - पृथ्वी से ४००-६०० प्रकाश वर्ष दूर यह एक काले आणविक बादलों का समूह है। इन बादलों में टी टौरी (T Tauri) प्रकार के छोटे तारे बन रहे हैं। यह मुख्य अनुक्रम पूर्वी परिवर्ती तारे होते हैं। इसमें कुछ B श्रेणी के तारे भी बन रहे हैं। कुल मिलकर इन बादलों में उपस्थित गैस और धूल का द्रव्यमान (मास) हमरे सूरज के द्रव्यमान से दसियों हज़ार गुना अधिक है।
इन्हें भी देखें
आणविक बादल
तारामंडल
सन्दर्भ
श्रेणी:तारामंडल
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना
*